<

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  ’24 घंटे में US वापस आओ ‘ H-1B वीजा वाले भारतीय कर्मियों को माइक्रोसॉफ्ट दो टूक

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  आज की ताजा खबर और लेटेस्ट अपडेट्स सिर्फ एक क्लिक पर, जानें यहां

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: ट्रंप के H-1B वीजा पर फीस बढ़ोतरी के एलान के बाद माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय यात्रा पर गए कर्मचारियों को चेतावनी दी है और कहा है नियम लागू होने से पहले अमेरिका वापास लौट आएं. यहां पर बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब हर H-1B वीजा पर कंपनियों को सालाना 1,00,000 डॉलर यानी लगभग 83 लाख रुपये फीस चुकानी होगी. यह कदम अमेरिका की टेक कंपनियों और विदेशी कर्मचारियों, खास तौर पर भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

Live Updates

  • 14:37 (IST) 20 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 20 September 2025 Live Updates:  पीएम ने 34,200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    Aaj Ki Taza Khabar 20 September 2025 Live Updates: गुजरात के भावनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लिया और 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी का भारत आज समुद्र को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रहा है. देश में क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज मुंबई में अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का भी लोकार्पण किया गया है. 

  • 12:40 (IST) 20 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 20 September 2025 Live Updates:  पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को लगा झटका

    Aaj Ki Taza Khabar 20 September 2025 Live Updates: भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मुकाबले में ओमान को 21 रनों से हरा दिया. इस मैच में गेंदबाज अक्षर पटेल ने अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं,  ओमान के खिलाफ हुए मैच में भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को दूसरी पारी में चोट लग गई. लक्ष्य का पीछा कर रहे ओमान के खिलाफ 15वें ओवर में अक्षर पटेल ने एक कैच पकड़ने की कोशिश की और गेंद उनके हाथों से फिसल गई और कैच छूट गया. इसी कोशिश में वह संतुलन खो बैठे और सिर ज़मीन से टकरा गया. बताया जा रहा है कि उनके सिर पर चोट लगी है और वह 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला मैच शायद ही खेल सकें. 

  • 11:12 (IST) 20 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar 20 September 2025 Live Updates:  ताजा खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहे हमसे

    Aaj Ki Taza Khabar 20 September 2025 Live Updates: देश-दुनिया में शनिवार (20 सितंबर, 2025) को होने वाली हर राजनीतिक हलचल पर हमारी नजर रहेगी.  इस कड़ी में यह जान लें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए. इसके बाद H1-B वीजा के लिए आवेदन शुल्क बढ़कर 100000 अमेरिकी डॉलर हो गया है. इस कदम का अमेरिका में वर्क वीजा पर काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों पर गहरा असर पड़ सकता है. देश की बात करें तो जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बिहार के गया जी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई और फिर गुजरात दौरे पर रहेंगे. यहां वो कई विकास परियोजनाओं का हरी झंडी दिखाएंगे. प्रधानमंत्री इंदिरा डॉक पर बने मुंबई अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह, कोलकाता में एक नए कंटेनर टर्मिनल और संबंधित सुविधाओं तथा पारादीप बंदरगाह पर विभिन्न सुविधाओं और संबंधित विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे. एशिया कप की बात करें तो सुपर 4 मुकाबलों की शुरुआत 20 सितंबर यानी शनिवार से होगी. शनिवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा, जबकि इसका आखिरी मुकाबला 26 सितंबर को खेला जाएगा. 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर होगी.  

  • 10:09 (IST) 20 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: अमेरिका में उड़ानों में दिक्कत,  सैकड़ों फ्लाइट्स लेट होने से हजारों यात्री फंसे

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  अमेरिका के डलास क्षेत्र में दो हवाई अड्डों पर दूरसंचार व्यवधान के कारण 1800 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और सैकड़ों रद कर दी गईं. संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) ने उड़ानों को रोक दिया जिससे यात्रियों को परेशानी हुई. FAA टेलीफोन कंपनी के साथ मिलकर समस्या का पता लगाने का प्रयास कर रहा है यात्री अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. 

  • 06:32 (IST) 20 Sep 2025

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST