<

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु की 234 और पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर वोटिंग जारी है. मतगणना 4 मई, 2026 को होगी.

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के तहत गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) की सुबह से वोटिंग जारी है. मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा, लेकिन जो लोग लाइन में लगे होंगे उन्हें वोटिंग जरूरी कराई जाएगी. ऐसे में मतदान का समय थोड़ा आगे जा सकता है. उधर, पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल हो गया. इसके बाद हुमायूं कबीर धरने पर बैठ गए. बंगाल के मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल जारी है. हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की खबर है. पथराव से कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं. पोलिंग बूथ के बाहर लाठी-डंडे चल रहे हैं. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, गुरुवार सुबह से ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में वोट डाले जा रहे हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग के तय चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जबकि तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है. परिणाम 4 मई को सभी 5 राज्यों (असम, पुदुचेरी, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल) के साथ घोषित होंगे.  मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में गुरुवार को सुबह 9 बजे तक 18% वोटिंग हुई है.  प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दोनों राज्यों में प्रमुख राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर है. खासतौर से पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है. मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी शक्ति के साथ भाग लें. मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं.

Live Updates

  • 17:51 (IST) 23 Apr 2026

    शाम 5 बजे तक तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल कितना हुआ मतदान

    तमिलनाडु  और पश्चिम बंगाल में वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत तमिलनाडु - 82.24% और पश्चिम बंगाल (पहला चरण) - 89.93% है.

  • 16:50 (IST) 23 Apr 2026

    पलायन करने वाले लोग भी वोट देने पहुंचे- निसिथ प्रमाणिक

    कूच बिहार, पश्चिम बंगाल: माथाभांगा से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने कहा, "जिस तरह से लोगों में उत्सव और जोश है, इससे पहले किसी भी चुनाव में आम मतदाताओं में मैने इतना उत्साह नहीं देखा. जो लोग यहां से रोजगार के लिए पलायन करके चले गए वे भी वोट करने के लिए यहां आए.  सभी लोगों में बहुत उत्साह है, इससे पता चल रहा है कि लोगों को राम राज्य चाहिए. वे बंगाल में नया सवेरा, नया सूर्योदय देखना चाहते हैं. यह हिंसा TMC के लिए सजावटी विषय है. जहां TMC है वहां हिंसा है. TMC सही तरह से जीत नहीं पा रही इसलिए वह दूसरा रास्ता अपना रही है. यह बंगाल है, यहां अभी भी TMC है इसलिए कुछ भी हो सकता है लेकिन पिछले बार से इस बार चुनाव आयोग ने स्थिति को बहुत काबू में किया है. कुछ त्रुटियां भी हैं, कई बूथों पर CCTV कैमरे में गड़बड़ी पाई गई लेकिन फिर भी चुनाव आयोग वोटिंग जारी रख रहा है. यह क्यों हो रहा है? इस बार 90% के आसपास वोटिंग होगी."

  • 15:19 (IST) 23 Apr 2026

    West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Live Updates:  कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने किया मतदान

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बहरामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने अपना वोट डाला. मतदान के बाद उन्होंने अंगुली पर लगी स्याही भी दिखाई. 

  • 15:04 (IST) 23 Apr 2026

    West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Live Updates:  बिहार और बंगाली नहीं मैं हूं हिंदुस्तानी बाबू: शत्रुघ्न सिन्हा

    आसनसोन से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने मतदान के बाद पत्रकारों से कहा कि कोई मुझे बिहारी बाबू बुलाता है तो कोई बंगाली बाबू, लेकिन सच बात तो यह है कि मैं एक हिंदुस्तानी बाबू हूं.  मैं आसनसोल का मतदाता हूं. मैं यहां आकर खुश हूं.


     

  • 15:00 (IST) 23 Apr 2026

    West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Live Updates:  BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार क्षतिग्रस्त

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है. आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में क्षतिग्रस्त हो गई.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST