<

Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Live : विवाह पंचमी के दिन राम मंदिर में हुआ ध्वजारोहण, PM Modi ने शिखर पर फहराया भगवा ध्वज

Ram Mandir Dhwajarohan 2025: विवाह पंचमी के दिन राम मंदिर में होगा ध्वजारोहण, PMअयोध्या में राम मंदिर का भव्य ध्वजारोहण समारोह 25 नवंबर को होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी अभिजीत मुहूर्त में एक स्वचालित प्रणाली के माध्यम से एक विशेष भगवा ध्वज फहराएंगे. भारी सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी उपस्थिति, अनुष्ठान और कई दिनों तक चलने वाले उत्सव की तैयारियां चल रही हैं.

Ram Mandir Dhwajarohan 2025 Live: अयोध्या, नवनिर्मित राम मंदिर में 25 नवंबर, 2025 को होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह, रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों में से एक के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और देश भर की प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद के साथ, शहर को उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में बदल दिया गया है. भारी वीवीआईपी आवाजाही के कारण, 25 नवंबर को आम जनता के लिए दर्शन बंद रहेंगे.

Live Updates

  • 13:16 (IST) 25 Nov 2025

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : पीएम मोदी ने किया महमानों का अभिवादन

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या ध्वजारोहण समारोह में अपना भाषण खत्म करने के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मौजूद मेहमानों का अभिवादन किया.

  • 12:55 (IST) 25 Nov 2025

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : "राम भेद से नहीं भाव से जुड़ते हैं" - पीएम मोदी

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " यहां एक ही स्थान पर माता अहिल्या है, महर्षि वाल्मीकि हैं, महर्षि वशिष्ठ हैं, महर्षि विश्वामित्र हैं, महर्षि अगस्त्य हैं और संत तुलसीदास हैं. रामलला के साथ-साथ इन सभी ऋषियों के दर्शन भी यहीं पर होते हैं. यहां जटायु जी और गिलहरी की मूर्तियां भी हैं. जो बड़े संकल्पों की सिद्धि के लिए हर छोटे से छोटे प्रयास के महत्व को दिखाती हैं. मैं हर देशवासी से कहूंगा कि जब आप राम मंदिर के दर्शन करे तो सप्त मंदिर के दर्शन भी करे. ये मंदिर आस्था के साथ-साथ मित्रता, सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को भी शक्ति देते हैं हम सब जानते हैं कि राम भेद से नहीं भाव से जुड़ते हैं."

  • 12:39 (IST) 25 Nov 2025

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : "सत्य ही ब्रह्म का स्वरूप" - PM Modi

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आने वाली सदियां और सहस्र शताब्दियों तक ये धर्म ध्वज प्रभु राम के आर्दशों और सिद्धांतों का उद्घोष करेगा,ये धर्म ध्वज आह्वान करेगा कि सत्य की जीत होती है असत्य की नहीं. ये धर्म ध्वज उद्घोष करेगा कि सत्य ही ब्रह्म का स्वरूप है. सत्य में ही धर्म स्थापित है. ये धर्म धर्म ध्वज प्रेरणा बनेगा कि प्राण जाए पर वचन न जाए यानी जो कहा वही किया जाए..."

  • 12:28 (IST) 25 Nov 2025

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : "सदियों से सपनों के साकार रूप" - PM Modi

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "इसका भगवा रंग और इस पर रचित सूर्यवंश की ख्याति और अंकित कोविदार वृक्ष राम राज्य की कृति को प्रतिरूपित करता है. ये ध्वज संकल्प, सफलता, सदियों से सपनों के साकार रूप है.."

  • 12:24 (IST) 25 Nov 2025

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : "भारत और विश्व राममय है" - PM Modi

    Ram Mandir Dhwajarohan 2025 : प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और बिंदु की साक्षी बन रही है. आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है... हर राम भक्त के हृदय में अपार अलौकिक आनंद है. सदियों के घाव भर रहे हैं. आज सदियों की वेदना विराम पा रही है. सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है..."

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में बतौर कॉपी एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। इस फील्ड में काम करते हुए करीब 2 साल पूरे हो चुके हैं। इससे पहले जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही थी। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बॉलीवुड लाइफ हिंदी (जी न्यूज) से की थी। एंटरटेनमेंट की खबरों पर अच्छी खासी पकड़ है। इसके अलावा क्राइम, राजनीति और लाइफस्टाइल की खबरे लिखने में पारंगत हैं।

Recent Posts

Live Stock Market Updates: स्टॉक मार्केट अलर्ट! आज की तेजी टिकेगी या फिसलेगा बाजार?

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: Sensex और…

Last Updated: April 6, 2026 08:12:10 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…

Last Updated: April 3, 2026 23:37:50 IST