<

PM Modi Kurukshetra Visit Live: गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम पर कुरुक्षेत्र पहुंचे पीएम, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

PM Modi Kurukshetra Visit Live: गुरु तेग बहादुर के 350वां शहीदी समागम पर, कुछ ही पल में कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे पीएम

PM Narendra Modi In Kurukshetra Today, Guru Teg Bahadur Anniversary: गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी समागम व गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं. .यह प्रधानमंत्री का धर्मनगरी में छठी दौरा हैं. और उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं.  इसके साथ ही पीएम नें गुरु जी की स्मृति में सिक्का व डाक टिकट जारी किया और  पीएम ने पवित्र ब्रह्मसरोवर की सांध्यकालीन महाआरती में भी हिस्सा लिया.

Live Updates

  • 18:52 (IST) 25 Nov 2025

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की.

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्म सरोवर में दर्शन और पूजा की.

  • 18:41 (IST) 25 Nov 2025

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: युवाओं को दिया संदेश

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि मैं हमारे समाज के युवाओं से जुड़े एक मुद्दे पर भी बात करना चाहता हूं, एक ऐसा मुद्दा जिस पर गुरु साहिब ने भी चिंता जताई थी. यह मुद्दा है नशा, ड्रग्स का मुद्दा. ड्रग्स की लत ने हमारे कई युवाओं के सपनों को बुरी तरह से प्रभावित किया है. सरकार इस समस्या को खत्म करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन यह समाज और परिवारों पर बोझ भी है. ऐसे समय में, गुरु तेग बहादुर की शिक्षाएं हमारे लिए प्रेरणा और समाधान दोनों हैं...

  • 18:37 (IST) 25 Nov 2025

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: हम शांति चाहते हैं, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं - पीएम मोदी

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम दुनिया से भाईचारे की बात करते हैं और अपने बॉर्डर की भी रक्षा करते हैं. हम शांति चाहते हैं, लेकिन हम अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करते. ऑपरेशन सिंदूर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. पूरी दुनिया ने देखा है कि नया भारत न डरता है, न झुकता है, न आतंकवाद के आगे झुकता है. आज का भारत हिम्मत और साफगोई के साथ, पूरी ताकत से आगे बढ़ रहा है.

  • 18:31 (IST) 25 Nov 2025

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: वीरों ने दीवार में चुनवाना स्वीकार किया, लेकिन अपना धर्म नहीं छोड़ा

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि मुगलों ने वीर साहबजादों के साथ भी क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं. वीर साहबजादों ने दीवार में चुनवाना स्वीकार किया, लेकिन अपना कर्तव्य और धर्म नहीं छोड़ा... हमने सिख परंपरा की शिक्षाओं और पाठों को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में शामिल किया है, ताकि सेवा, साहस और सच्चाई के आदर्श हमारी नई पीढ़ी की सोच का आधार बनें...

  • 18:02 (IST) 25 Nov 2025

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर खड़े होकर भगवान श्री कृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    PM Modi Kurukshetra Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर खड़े होकर भगवान श्री कृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था... कुरुक्षेत्र की यह पवित्र भूमि सिख परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सिख परंपरा के लगभग सभी गुरू अपनी पावन यात्रा के दौरान यहां आए थे..."


Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST