<

Dharmendra Death Live Updates: एक्टर धर्मेंद्र को दी गई मुखाग्नि,अंतिम संस्कार में सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक हुए शामिल

Dharmendra Death News Live Updates: आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है, जिससे भारतीय फिल्म जगत और उनके लाखों फैंस शोक में डूब गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि दिग्गज अभिनेता के पार्थिव शरीर को ले जा रही एम्बुलेंस को उनके मुंबई स्थित आवास से निकलते देखा गया. वह काफी समय से उम्र संबंधी परेशानी का सामना कर रहे थे. वह इस महीने के शुरुआत में अस्पताल में भर्ती हुए थे.

Dharmendra Death News Live Updates: आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है, जिससे भारतीय फिल्म जगत और उनके लाखों फैंस शोक में डूब गए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि दिग्गज अभिनेता के पार्थिव शरीर को ले जा रही एम्बुलेंस को उनके मुंबई स्थित आवास से निकलते देखा गया. वह काफी समय से उम्र संबंधी परेशानी का सामना कर रहे थे. वह इस महीने के शुरुआत में अस्पताल में भर्ती हुए थे.

यहां देखें अभिनेता धर्मेंद्र की विदाई का लाइव कार्यक्रम:


Live Updates

  • 16:09 (IST) 24 Nov 2025

    Dharmendra Death News Live Updates:

    Dharmendra Death News Live Updates: मनोज बाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट इंस्टा पर धर्मेंद्र की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.और लिखा, “ धरम जी मेरे माता-पिता के पसंदीदा और मेरे बचपन के हीरो में से एक थे. उनमें एक गर्मजोशी थी जिसका एहसास उनके बोलने से पहले ही हो जाता था. उनकी गरिमा, उनका ह्यूमर और पर्दे पर और पर्दे के बाहर उनके व्यवहार ने उनसे मिलने या उन्हें देखने वाले हर व्यक्ति पर गहरी छाप छोड़ी.उन्हें खोना बेहद निजी एहसास है. उनकी फ़िल्में, लोगों के लिए उनका प्यार और जिस सौम्य शक्ति के लिए वे खड़े रहे, वह हमेशा हमारे साथ रहेगी. ॐ शांति.”


  • 15:49 (IST) 24 Nov 2025

    Dharmendra Death News Live Updates: एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

    Dharmendra Death News Live Updates: महान अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है और भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. सिनेमा में लगभग सात दशकों के उनके अद्वितीय योगदान को हमेशा सम्मान और मोहब्बत के साथ याद रखा जाएगा. धर्मेंद्र जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के साथ हैं.


  • 15:41 (IST) 24 Nov 2025

    Dharmendra Death News Live Updates: एक्टर राजपाल यादव ने वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर जताया दुख .

    Dharmendra Death News Live Updates: एक्टर राजपाल यादव ने वेटरन एक्टर धर्मेंद्र के 89 साल की उम्र में निधन पर कहा, "धर्मेंद्र जी ने मुझे पुत्र बोला था और वह हमारे भारतीय सिनेमा के वो हीरे हैं जब तक भारतीय सिनेमा है धर्मेंद्र जी हमेशा अमर रहेंगे. भगवान आपकी आत्मा को शांति दें और आपके पूरे परिवार को शक्ति दें.." 


  • 15:37 (IST) 24 Nov 2025

    Dharmendra Death News Live Updates: एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर शिल्पा शेट्टी ने दी श्रद्धांजलि

    Dharmendra Death News Live Updates: शिल्पा शेट्टी ने भी धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया, एक्ट्रेस ने इंस्टा पर दिवंगत अभिनेता संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर एक्टर को श्रद्धांजलि दी.


  • 15:33 (IST) 24 Nov 2025

    Dharmendra Death News Live Updates: ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है-कपिल शर्मा

    Dharmendra Death News Live Updates: कपिल शर्मा ने धर्मंद्र संग अपनी तस्वीर शेयर कर दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है. कपिल ने लिखा, "अलविदा धर्म पाजी  आपका जाना बहुत ही दुखदायी है , ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है.आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा . कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था .हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे. ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें,"

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST