<

Bihar Politics Highlights: ‘मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में…’, JDU में शामिल होने के बाद बोले निशांत कुमार

Bihar Politics Highlights: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार JDU में शामिल हुए. इस मौके पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे.

Bihar Politics Key Highlights: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज ऑफिशियली जेडीयू में शामिल हो गए हैं. इस मौके पर JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, JDU नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह और बिहार JDU अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे.निशांत के बिहार की सरकार में बतौर डिप्टी सीएम पद संभालने की भी चर्चा है.पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि “मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं. आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, मुझे उस पर गर्व है.”

पल-पल की अपडेट को लिए जुड़े रहिए इंडिया न्यूज के साथ…

Live Updates

  • 15:51 (IST) 08 Mar 2026

    Nishant Kumar JDU Joining Live:  लेशी सिंह ने निशांत कुमार के जेडीयू में आने का स्वागत किया

    Nishant Kumar JDU Joining Live:  बिहार सरकार में मंत्री लेशी सिंह ने निशांत कुमार के जेडीयू में आने का स्वागत किया है, उन्होंने कहा कि निशांत के आने से जेडीयू में नया युग शुरू होगा, लेकिन नीतीश कुमार की जगह कोई नहीं ले सकता। निशांत कुमार युवा है, वो पार्टी को आगे ले जाने में सक्षम हैं. आरजेडी के नेता सिर्फ प्रोपेगेंडा फैलाने से  लगे है. तब उनकी सहानुभूति कहां गई थी, जब नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. लेशी सिंह से बात की इंडिया न्यूज संवाददाता शैलेंद्र ने.

  • 15:39 (IST) 08 Mar 2026

    Nishant Kumar JDU Joining Live: मंदिर में मत्था टेका, मजार पर चढ़ाई चादर

    Nishant Kumar JDU Joining Live:  जेडीयू में शामिल होने के निशांत कुमार ने हनुमान मंदिर में दर्शन किया. हाईकोर्ट के पास मजार पर जाकर चादर चढ़ाई. जेडीयू ज्वाइन करने के बाद निशांत ने लिया पिता नीतीश कुमार का आशीर्वाद. मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इस दौरान जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा रहे मौजूद.

  • 14:19 (IST) 08 Mar 2026

    Nishant Kumar JDU Joining Live: शपथ लेने के बाद जदयू दफ्तर से निकले निशांत कुमार

    पटना: निशांत कुमार शपथ ग्रहण करने के बाद जदयू दफ्तर से बाहर निकले। उनके समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं।
  • 14:02 (IST) 08 Mar 2026

    Nishant Kumar JDU Joining Live: जेडीयू ज्वाइन करते ही क्या बोले निशांत कुमार,पिता नीतीश के राज्यसभा वाले फैसले पर क्या कहा?

    Nishant Kumar JDU Joining Live: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज जनता दल यूनाइटेड ज्वाइन कर लिया. पार्टी का सदस्य बनते ही निशांत ने कहा कि यहां आए लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं. आप लोगों ने अपना कीमती समय निकाला और यहां आए उसके लिए धन्यवाद. मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी की सेवा करुंगा.मेरे पिता जी ने जो राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है वह उनका निजी फैसला है. मैं उसे स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं. हम सब नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे. मैं आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करुंगा. 

  • 13:50 (IST) 08 Mar 2026

    Nishant Kumar JDU Joining Live: मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है मुझे उस पर गर्व है-निशांत कुमार

    Nishant Kumar JDU Joining Live:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जनता दल (यूनाइटेड) पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा, "मैं सभी का शुक्रिया अदा करता हूं। आप सभी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बिहार और देश के लिए मेरे पिता ने पिछले 20 सालों में जो किया है, मुझे उस पर गर्व है।"

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST