<

Maharashtra Local Body Election Highlights: BMC समेत महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए मतदान समाप्त, शुक्रवार को आएंगे नतीजे

Maharashtra Local Body Election Live Updates: महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026 के लिए वोटिंग जारी, मुंबई का किंग कौन? मतदाता आज करेंगे तय

Maharashtra Local Body Election Live Updates: बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार (15 जनवरी, 2026) सुबह से मतदान शुरू हो गया है. महाराष्ट्र के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हो चुका है. मतदान शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा. इसके राज्यभर में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं. इस चुनाव में कुल 3.48 करोड़ मतदाता अपने हक का इस्तेमाल करेंगे. ये मतदाता राज्यभर के 15,931 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य गुरुवार को ईवीएम में बंद करेंगे. अकेले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की बात करें तो यहां पर 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव परिणाम 16 जनवरी को आएंगे. भारतीय निवार्चन आयोग (ECI) ने सुरक्षा के लिए महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ही 25,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए है, जिससे किसी तरह की कोई अशांति नहीं फैले. इसके साथ ही बीएमसी चुनाव से ठीक पहले पीएडीयू (PADU) मशीनों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) पहले ही अपनी स्थिति पूरी तरह साफ कर चुका है. आयोग का कहना है कि ये मशीनें केवल बैकअप के तौर पर रखी गई हैं. इनका उपयोग सामान्य वोटिंग या गिनती के लिए नहीं किया जाएगा. यह भी बताया गया है कि चुनाव के दौरान किसी वोटिंग मशीन में तकनीकी खराबी आती है, तभी इनका इस्तेमाल होगा.

Live Updates

  • 18:50 (IST) 15 Jan 2026

    Maharashtra Civic Polls Voting LIVE: अच्छी सुविधाएं देने के लिए BMC का धन्यवाद देना चाहता हूं: रणबीर कपूर

    बीएमसी चुनाव में फिल्म एक्टर रणवीर कपूर ने भी अपने मत का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह आपका काम है, एक नागरिक के तौर पर यह आपकी ड्यूटी है कि आप बाहर आकर वोट दें. हम साल भर सुविधाओं की कमी के बारे में शिकायत करते हैं. बाहर आकर वोट देना आपका अधिकार है... मैं BMC को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. साल दर साल, चाहे गणपति उत्सव हो, चाहे चुनाव हों, वे हमेशा इतनी अच्छी सुविधाएं देते हैं. इसलिए, हमें सच में उनका आभारी और शुक्रगुजार होना चाहिए. 

  • 18:37 (IST) 15 Jan 2026

    Maharashtra Local Body Election 2026: कार में बैलेट मशीन मिलने से सनसनी, पुलिस-विधायक मौके पर पहुंचे

    महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. वहां के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जहां एक तरह लोगों ने कतारबद्ध होकर मतदान किया, तो वहीं, कुछ जगह छिटपुट गहमा-गहमी भी दिखी. बता दें कि, मुंबई के नालासोपारा में एक प्राइवेट कार में 3 बैलेट मशीन और एक कंट्रोल मशीन मिली. इससे वहां सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. उधर, पूर्व विधायक शितिज ठाकुर भी घटना स्थल पर पहुंचे थे.

  • 17:57 (IST) 15 Jan 2026

    Maharashtra Local Body Election Live Updates: BMC समेत महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए मतदान समाप्त, शुक्रवार को आएंगे नतीजे

    Maharashtra Local Body Election Live Updates:  बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार (15 जनवरी, 2026) को मतदान समाप्त हो गया. महाराष्ट्र के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ.  इस चुनाव में कुल 3.48 करोड़ मतदाताओं ने अपने हक का इस्तेमाल किया. इन मतदाताओं ने राज्यभर के 15,931 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य गुरुवार को ईवीएम में बंद किया. अकेले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की बात करें तो यहां पर 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव परिणाम 16 जनवरी को आएंगे. 

  • 16:57 (IST) 15 Jan 2026

    Maharashtra Local Body Election Live Updates: महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026 में 3.30 बजे तक सिर्फ 41 प्रतिशत वोटिंग, कई जगह रफ्तार धीमी

    Maharashtra Local Body Election Live Updates: बीएमसी समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार (15 जनवरी, 2026) सुबह से मतदान जारी है. महाराष्ट्र के 893 वार्डों की 2,869 सीटों के लिए सुबह साढ़े सात बजे से मतदान जारी है.  मतदान शाम साढ़े पांच बजे समाप्त होगा. इस बीच 3.30 बजे तक सिर्फ 41 फीसदी वोटिंग हुई है. वीआईपी इलाकों में कम वोटिंग की खबर है. 

  • 16:36 (IST) 15 Jan 2026

    Maharashtra Local Body Election Live Updates:  रजा मुराद ने वोट डालने के बाद दिया बयान, कहा- मैं एक जिम्मेदार नागरिक

    Maharashtra Local Body Election Live Updates: अभिनेता रज़ा मुराद ने BMC चुनाव में अपना वोट डालने पर कहा कि मैं एक जिम्मेदार नागरिक हूं. वोट डालना हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि परमकर्तव्य है. हमारा वोट ही सरकार बनाता है. यह एक ऐसा हथियार है जिसका उपयोग करना आपका अधिकार है. आपको अपने अधिकार का इस्तेमाल करना है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 LIVE Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 19, 2026 11:35:09 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST