<

Army Day Parade 2026 Highlights: भैरव बटालियन का ऐतिहासिक डेब्यू, बाइक स्टंट्स देख दंग रह गए लोग

Army Day Parade 2026 LIVE: आज की परेड में पूरी दुनिया की नजरें 'भैरव बटालियन' पर टिकी होंगी, जो पहली बार सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने आएगी.

Army Day Parade 2026 Highlights: देश आज 78वां आर्मी डे मना रहा है. जयपुर भारत की मिलिट्री ताकत और मॉडर्न डिफेंस क्षमताओं को दिखाने वाले इस बड़े इवेंट को होस्ट कर रहा है. यह इवेंट यह आयोजन न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार सेना ने अपनी वार्षिक परेड को किसी सैन्य छावनी (Cantonment) के बंद घेरे से निकालकर आम जनता के बीच लाने का निर्णय लिया है.

हर साल 15 जनवरी को ‘सेना दिवस’ मनाया जाता है. इसी दिन साल 1949 में फील्ड मार्शल के.एम. करियप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी. आज जयपुर में होने वाला यह आयोजन उसी गौरवशाली विरासत और आधुनिक भविष्य का संगम है.

आर्मी डे परेड जयपुर के जगतपुरा में महल रोड पर होगी, जो हथियारों, मिलिट्री गाड़ियों, ड्रोन और एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम की एक बड़ी रेंज दिखाने का एक सेलिब्रेशन है. परेड को इंडियन आर्मी के YouTube चैनल पर सुबह 9:00 AM बजे से लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है.

यहां देखें लाइव

Live Updates

  • 11:23 (IST) 15 Jan 2026

    Army Day Parade 2026 LIVE: बाइक स्टंट्स देख दंग रह गए लोग

    Army Day Parade 2026 LIVE: जवानों ने चलती बाइक पर 10 फीट ऊंची सीढ़ी पर चढ़कर सैल्यूट किया. 'लोटस फॉर्मेशन' और चलती बाइक पर योग के आसनों ने विदेशी मेहमानों को भी हैरान कर दिया. 

    army day

  • 11:21 (IST) 15 Jan 2026

    Army Day Parade 2026 LIVE: पहली बार मल्टी-यूटिलिटी रोबोटिक डॉग का प्रदर्शन

    Army Day Parade 2026 LIVE: परेड में पहली बार मल्टी-यूटिलिटी रोबोटिक डॉग का प्रदर्शन किया गया. यह रोबोटिक डॉग पूरी तरह से ऑटोनॉमस है और इसे पहाड़ी रास्तों, सीढ़ियों और मलबे के बीच भी आसानी से चलते देखा गया. यह रोबोटिक डॉग विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए है. यह घने जंगलों या संकरी गलियों में छिपकर बैठे दुश्मनों की लोकेशन रीयल-टाइम में कंट्रोल रूम को भेजता है. इसके ऊपर लगी गन और सेंसर इसे एक घातक हथियार बनाते हैं जो जवानों की जगह पहले खतरे का सामना करता है.

    Army Day Parade 2026 ji

  • 11:19 (IST) 15 Jan 2026

    Army Day Parade 2026 LIVE: आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली सलामी

    Army Day Parade 2026 LIVE: जयपुर में चल रही 78वीं आर्मी डे परेड में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सलामी ली।राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ किसनराव बागड़े, CM भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे।

  • 11:05 (IST) 15 Jan 2026

    Army Day Parade 2026 LIVE: भैरव बटालियन का आगमन

    Army Day Parade 2026 LIVE: भारतीय सेना में भैरव बटालियन के रूप में जांबाज सैनिकों की एक ऐसी नई यूनिट शामिल की गई है जो चौबीसों घंटे दुश्मन पर हमला करने के लिए तैयार होती है। भैरव बटालियन की तुलना पूरी भारतीय सेना के बलों से की जाए तो यह यूनिट बहुत ही छोटी है, लेकिन यह आधुनिक तकनीक के साथ ताकत का इस्तेमाल करने में अव्वल है। इस बटालियन में करीब 250 सैनिक हैं।

    Army Day  1

  • 11:02 (IST) 15 Jan 2026

    Army Day Parade 2026 LIVE: पैराट्रूपर्स का आगमन

    Army Day Parade 2026 3

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST