Budget Session 2026 Highlights: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा 'कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान किया, जानें आज संसद में क्या-क्या हुआ
Budget Session 2026 Highlights: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. संसद सत्र दो चरणों में होगा, जिसका पहला हिस्सा आज बुधवार को शुरू हो रहा है और 13 फरवरी को खत्म होगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के एक X पोस्ट के अनुसार, दूसरा हिस्सा, जिसमें बजट पर बहस होगी, 9 मार्च को शुरू होगा और 2 अप्रैल तक चलेगा.
पहले चरण के दौरान 29 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा जबकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को बजट पेश करेंगी, जो रविवार को पड़ता है.
इस सत्र में 30 बैठकें होंगी और इसमें टैक्सेशन, सार्वजनिक खर्च और पॉलिसी पर चर्चा होने की संभावना है. यह ऐसे समय हो रहा है जब सरकार आर्थिक विकास, राजकोषीय मजबूती और इंफ्रास्ट्रक्चर और नौकरियों से संबंधित चुनौतियों जैसे मामलों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा, "... MGNREGA में जो संशोधन हुए हैं, हम उनके खिलाफ हैं... जब तक सरकार इन सभी संशोधनों को वापस नहीं लेती तब तक हम इनका विरोध करेंगे। इन्होंने काम का अधिकार छीन लिया, कानून हटा दिया और ये कह रहे हैं कि हमने जो किया सही किया... ये किसानों की बात कर रहे हैं मगर आज भी किसानों का MSP डबल नहीं हुआ है..."
Budget Session 2026 Live Updates: 2026 के बजट सत्र के दौरान, राष्ट्रपति के भाषण के बाद अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "राष्ट्रपति का भाषण पिछले 11 सालों में सरकार के काम को दिखाता है, और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को मंज़ूरी दी जा रही है... महामहिम के विज़न के अनुसार किए गए काम का ज़िक्र किया गया है। 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, जो हमारा मकसद है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तय किया गया है, और आज महामहिम ने इसका ज़िक्र किया है।"
Budget Session 2026 Live Updates: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजेजु ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का अपमान किया है राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान उन्होंने हंगामा किया.
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज राष्ट्रपति जब दोनों सदनों को संबोधित कर रही थीं तो विपक्ष के लोगों ने जो काम किया है, उससे देश शर्मिंदा है. आज विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उनके साथियों को देश कभी माफ नहीं करेगा. आप सोच के देखिए कि क्या संसद के जिम्मेदार सदस्य ऐसा व्यवहार करते हैं क्या? वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ थीं और इस दौरान जब बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को जब श्रद्धांजलि दी जा रही थी तो पूरे विपक्ष के लोग हंगामा कर रहे थे, गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को लेकर सदन में जब आह्वान किया गया तब भी विपक्ष के लोग हंगामा कर रहे थे, बाबा साहेब अंबेडकर की 150वीं जयंती का जब जिक्र हुआ तब भी विपक्ष ने हंगामा किया. गुरु तेग बहादुर, बंदे मातरम् की वर्षगांठ, सरदार पटेल की 150वीं वर्षगांठ, इतना महत्वपूर्ण विषय है जिस पर सभी को सम्मान देना चाहिए. सभी को राष्ट्रपति के अभिभाषण का सम्मान करना चाहिए. हम हमारा अपमान सह सकते हैं लेकिन गुरु तेग बहादुर, भूपेन हजारिका, सरदार पटेल का अपमान करना, ऊपर से वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर उसका अपमान करना, देश उन्हें माफ नहीं करेगा. अन्य बातों के लिए देश उन्हें(विपक्ष) माफ कर सकता है लेकिन आज जो उन्होंने किया है उस पर देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा."
Budget Session 2026 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मेरी सरकार की नीतियों के तहत, सुरक्षा बलों ने माओवादी आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। सालों तक देश के 126 जिलों में डर और अविश्वास का माहौल था। माओवादी विचारधारा ने कई पीढ़ियों के भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया था। युवाओं, आदिवासियों और दलितों को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ। आज, माओवादी आतंकवाद की चुनौती सिर्फ़ 8 जिलों तक सीमित है। इनमें से 3 जिले गंभीर रूप से प्रभावित हैं। इस एक साल में, माओवादियों से जुड़े लगभग 2,000 लोगों ने सरेंडर किया है। इससे लाखों नागरिकों के जीवन में शांति वापस आई है... वह दिन दूर नहीं जब हमारे देश से माओवादी आतंकवाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा।"
Budget Session 2026 Live Updates:
Budget Session 2026 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "मुझे संसद के इस सत्र को संबोधित करते हुए खुशी हो रही है. पिछला साल भारत की तेज़ प्रगति और विरासत के त्योहार के तौर पर यादगार रहा... पूरे देश में वंदे मातरम के 150 साल मनाए जा रहे हैं। नागरिक इस महान प्रेरणा के लिए बंकिम चंद्र चटर्जी को नमन कर रहे हैं। मैं सभी सांसदों को बधाई देती हूं कि इस पर संसद में एक खास चर्चा हुई."
Budget Session 2026 Live Updates: INDIA ब्लॉक के सांसद बुधवार को सुबह 10 बजे बजट सत्र 2026-27 के लिए रणनीति बनाने के लिए मिलेंगे, जो आज से शुरू हो रहा है. कांग्रेस और विपक्षी नेता राज्यसभा में विपक्ष के नेता और पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेंगे. INDIA ब्लॉक MGNREGA को विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) एक्ट से बदलने और चुनावी रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर चर्चा की मांग करेगा.
कांग्रेस सांसद के सुरेश ने कहा, “ सुबह 10 बजे राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA ब्लॉक की एक मीटिंग बुलाई है. हम MGNREGA और SIR की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करेंगे. उसके बाद, हम तय करेंगे कि सदन में MGNREGA और SIR पर चर्चा के लिए कब समय मांगा जाए.”
Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…
Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…
West Bengal Assembly Election Voting Highlights: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…
West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…
PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…
RCB vs LSG LIVE Score Updates | Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants 23th…