<

CSK vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से रौंदा, वैभव सूर्यवंशी ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, रविंद्र जडेजा भी चमके

CSK vs RR LIVE Score Updates | CSK vs RR Playing 11 | Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Match Live Score Updates | CSK vs RR IPL 2026 Scorecard Live: राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों का टारगेट सिर्फ 12.1 ओवर में ही टारगेट चेज कर लिया. RR की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ सबसे ज्यादा 52 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके साथी यशस्वी जायसवाल ने 38 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

CSK vs RR LIVE Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच गुवाहाटी में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 127 रनों पर ढेर हो गई. CSK की ओर से जेमी ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए. उनके अलावा कार्तिक शर्मा ने 18 और सरफराज खान ने 17 रनों का योगदान दिया. वहीं, सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 6-6 रन बनाकर आउट हो गए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट चटकाए. उनके अलावा संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने भी 1-1 विकेट हासिल किए. इसके बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम टारगेट चेज करने उतरी. RR की ओर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रनों की तूफानी पारी खेली. उनके साथ यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 बनाकर टीम को जीत दिलाई. राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में 128 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. यह राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है.

स्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, मैट हेनरी, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज.

Live Updates

  • 22:39 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

    राजस्थान रॉयल्स की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 18 और रियान पराग ने 14 रनों का योगदान दिया. राजस्थान रॉयल्स ने 12.1 ओवर में जीत हासिल कर ली. यह राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है.

  • 22:37 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: राजस्थान रॉयल्स ने सीएसके को 8 विकेट से हराया

    राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है. राजस्थान की टीम ने 12.1 ओवर में 128 रनों का टारगेट हासिल किया.

  • 22:31 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR IPL 2026 Scorecard Live: 11 ओवर के बाद RR का स्कोर 115/2

    11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन पर पहुंच गया है. जायसवाल और रियान पराग क्रीज पर मौजूद हैं.

  • 22:27 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: 10 ओवर के बाद RR का स्कोर 106/2

    10 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन पर पहुंच गया है.

  • 22:20 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: 9 ओवर के बाद RR का स्कोर 100/2

    9 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन पर पहुंच गया है. राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उनके साथ कप्तान रियान पराग भी क्रीज पर हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST