<

DC vs GT LIVE Updates: गुजरात टाइटंस-दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत, अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें आमने सामने

DC vs GT LIVE Score Updates | Delhi Capitals Gujarat Titans 14th Match Live Score Updates | DC vs GT IPL 2026 Scorecard Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है.

DC vs GT LIVE Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें जोरदार भिड़ंत के लिए तैयार हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक दोनों मैच जीतकर टेबल में चौथे नंबर पर है. वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम 2 मैच में 2 हार के साथ 9वें स्थान पर है. ऐसे में गुजरात की कोशिश रहेगी कि वह आज के दिन जीत जरूर दर्ज करे. वहीं, दिल्ली की नजर लगातार तीसरा मुकाबला जीतने पर होगी.
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है. यानी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में गुजरात की टीम के पास बढ़त है. इस मुकाबले में एक बार फिर से समीर रिजवी पर नजरें होंगी जिन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है. समीर रिजवी की बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव, शुभमन गिल, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा

Live Updates

  • 17:56 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC LIVE Updates: क्या मिडिल ऑर्डर में खेलेंगे केएल राहुल

    केएल राहुल क्या मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल दिल्ली के टॉप आर्डर बल्लेबाज हैं. देखना होगा कि आज कुछ बदलाव होता है या फिर नहीं.

  • 17:39 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC LIVE Updates: क्या आकिब डार को मिलेगा मौका?

    दिल्ली ने IPL 2026 की नीलामी में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पहले दो मैचों में उन्हें टीम के इम्पैक्ट प्लेयर्स की सूची में भी जगह नहीं मिल पाई. क्या इस मैच में उन्हें मौका मिलेगा?

  • 17:29 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC LIVE Updates: कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    दिल्ली में आज शाम को बारिश की संभावना जरूर है. उच्चतम तापमान 25 डिग्री तो वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है. हालांकि, दिल्ली में आसमान फिलहाल साफ है.

  • 17:10 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC LIVE Updates: कैसी है पिच?

    पिच पर हल्की-सी हरी परत (घास) नजर आ रही है. मंगलवार को सुबह से दोपहर तक बीच-बीच में बारिश हुई थी, लेकिन मैच के दिन के लिए बारिश की संभावना काफी कम हो गई है. बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे हल्की बारिश देखने को मिली.

  • 16:48 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC LIVE Updates: क्या शुभमन गिल खेलेंगे

    GT vs DC LIVE Updates: रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल अब फिट हैं. वह पिछला मुकाबला नहीं खेले थे लेकिन अब वह मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

RR vs MI Highlights: जीत के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार

RR vs MI Highlights: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में…

Last Updated: April 8, 2026 00:31:42 IST

Stock Market Highlights: हड़कंप मचा बाजार में! सेंसेक्स 700 अंक धड़ाम, निफ्टी 22,800 के नीचे और सोना भी टूटा

Stock Market Highlights:: पिछले एक महीने में निफ्टी में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट…

Last Updated: April 7, 2026 17:14:25 IST

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST