<

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जा रहा था लेकिन मैच को बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा.

KKR vs PBKS LIVE Updates: IPL 2026 के 10वें दिन कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings) के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. लेकिन यह मैच रद्द हो गया है. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) मैदान में खेला जा रहा था. केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. 3.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 25-2 था लेकिन बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका. दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले.

 श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम लगातार अपना तीसरा मुकाबला जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पहली जीत की तलाश है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को अभी तक 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. अब ये दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी.

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टॉयनिस, मार्को यान्सन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.

Live Updates

  • 23:23 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: दोनों टीमों को मिले 1-1 अंक

    मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गए. पंजाब के खाते में अब 5 अंक हो गए हैं, जिससे पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.
  • 23:15 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: पंजाब-केकेआर का मैच रद्द

    पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच यह मुकाबला बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा. अंपायर ने निर्णय दिया है कि मैच अब नहीं हो सकता. दोनों कप्तान हाथ मिलाते हुए दिखे.

  • 22:59 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: कप्तानों से बात कर रहे अंपायर्स

    KKR vs PBKS LIVE Updates: अंपायर्स कप्तानों से बात कर रहे हैं. लेकिन यहां पर नतीजा खराब आया है. 

  • 22:44 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: मैदान चेक कर रहे अंपायर्स

    KKR vs PBKS LIVE Updates: बारिश रुक गई है और अंपायर्स मैदान चेक कर रहे हैं. सौरव गांगुली भी ग्राउंड स्टाफ से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. 

  • 22:36 (IST) 06 Apr 2026

    KKR vs PBKS LIVE Updates: फैंस के लिए अच्छी खबर

    KKR vs PBKS LIVE Updates: फैंस के लिए अच्छी खबर है. कोलकाता में बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST