RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसे चेज करते हुए चेन्नई की टीम 207 रन पर ही ऑलआउट हो गई.
आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स को बुरी तरह हराया.
RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसे चेज करते हुए चेन्नई की टीम 207 रन पर ही ऑलआउट हो गई. RCB की बल्लेबाज़ी पूरी तरह हावी रही, टॉप ऑर्डर ने तेज शुरुआत दी और मिडिल ऑर्डर ने उसे बड़े स्कोर में बदल दिया. जीत के हीरो टिम डेविड रहे जिन्होंने 25 गेंदों में 70 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा पड्डिकल ने 50, पाटीदार ने भी 40 रन ठोके. आईपीएल 2026 में सीएसके की यह तीसरी हार है.
14 ओवर के बाद स्कोर 157/6 हो गया है और टीम ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है. प्रशांत वीर अब 24 गेंदों में 37 रन बनाकर शानदार लय में नजर आ रहे हैं और बड़े शॉट्स खेल रहे हैं. वहीं जेमी ओवरटन ने भी 9 गेंदों में 25 रन ठोककर रन गति को तेजी से आगे बढ़ाया है.
क्रुणाल पांड्या के लिए यह ओवर काफी महंगा साबित हुआ, उनका स्पेल अब 3 ओवर में 36 रन और 2 विकेट का हो गया है। मैच का मोमेंटम अब बल्लेबाज़ों की तरफ झुक चुका है और अगर यही रफ्तार बनी रही तो टीम 180+ के स्कोर तक आसानी से पहुंच सकती है।
सीएसके का 6 ओवर के बाद स्कोर 77/3 हो गया है और टीम ने पावरप्ले के अंत तक शानदार वापसी कर ली है. इस ओवर में 13 रन आए. सरफराज खान ने कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. दूसरी ओर कार्तिक शर्मा ने भी आते ही तेजी दिखाई और सिर्फ 2 गेंदों में 6 रन जोड़कर अच्छा साथ दिया.
20वें ओवर में धमाकेदार फिनिश किया. टीम का स्कोर 250/3 तक पहुंच गया. इस ओवर में कुल 13 रन बने, जिसमें एक शानदार छक्का और चौका शामिल रहा. टिम डेविड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 70 रन ठोक दिए और अंत तक नाबाद रहे। वहीं रजत पाटीदार ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाते हुए 19 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली. चेन्नई को जीत के लिए 251 रन बनाने होंगे.
10 ओवर के बाद स्कोर 91/1 पर पहुंच गया है. इस ओवर में गेंदबाज़ नूर अहमद ने शानदार कसी हुई गेंदबाज़ी की और सिर्फ 4 रन ही दिए. क्रीज़ पर फिलहाल फिलिप सॉल्ट 27 गेंदों में 45 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. विराट कोहली 28 बनाकर आउट हुए.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 11वां मुकाबला आज बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स (Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings) के बीच खेला जा रहा है. यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है. आरसीबी अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाकर जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी. पिछले दोनों मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.
चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहने की उम्मीद है, ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है. टॉस भी अहम भूमिका निभाएगा. दूसरी पारी में ओस का असर पड़ सकता है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा से रोमांचक रहा है,और फैंस को एक बार फिर कांटे की टक्कर की उम्मीद है. हालांकि, फैंस एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को मिस करेंगे जो कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगले 6 मैचों से बाहर हैं. लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहें.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद, जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्तवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल
RCB vs CSK: आरसीबी की बल्लेबाजी इस मैच में कमाल की रही. टिम डेविड ने 25 गेंदों में 70 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके अलावा पड्डिकल ने 50, पाटीदार ने भी 40 रन ठोके. इस तरह आरसीबी ने 251 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था.
RCB vs CSK LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी ने इस मैच को 43 रन से अपने नाम किया.
RCB vs CSK LIVE Updates: सीएसके को जीत के लिए 12 गेंदों में अब 61 रन चाहिए. जो अब नामुमकिन सा नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि सीएसके की मैच में तीसरी हार होगी.
RCB vs CSK LIVE Updates: सीएसके को 24 गेंदों में 73 रन चाहिए. जेमी आवरटन 37 और अंशुल कंबोज 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.
14 ओवर के बाद स्कोर 157/6 हो गया है और टीम ने एक बार फिर जोरदार वापसी की है. प्रशांत वीर अब 24 गेंदों में 37 रन बनाकर शानदार लय में नजर आ रहे हैं और बड़े शॉट्स खेल रहे हैं. वहीं जेमी ओवरटन ने भी 9 गेंदों में 25 रन ठोककर रन गति को तेजी से आगे बढ़ाया है.
RCB vs CSK LIVE Updates: 11 ओवर के बाद स्कोर 117/6 हो गया है और टीम की स्थिति अब काफी दबाव में दिख रही है. वीर 11 गेंदों में 15 रन बनाकर क्रीज़ पर टिके हुए हैं और पारी को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं जेमी ओवरटन 4 गेंदों में 7 रन बनाकर तेजी से रन जोड़ने का प्रयास कर रहे है.
RCB vs CSK LIVE Updates: 9 ओवर के बाद स्कोर 105/5 हो गया है. शिवम दुबे 10 गेंदों में 17 रन बनाकर संभलकर लेकिन आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं, जबकि प्रशांत वीर 6 गेंदों में 11 रन बनाकर तेजी से रन जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
RCB vs CSK LIVE Updates: आरसीबी की पकड़ में मैच दिख रहा है. क्योंकि सीएसके ने 5 विकेट गंवा दिए हैं. सरफराज खान भी आउट हो गए. 7 ओवर के बाद स्कोर 84-5
RCB vs CSK LIVE Updates: 6 ओवर के बाद स्कोर 77/3 हो गया है और टीम ने पावरप्ले के अंत तक शानदार वापसी कर ली है. इस ओवर में 13 रन आए. सरफराज खान ने कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. दूसरी ओर कार्तिक शर्मा ने भी आते ही तेजी दिखाई और सिर्फ 2 गेंदों में 6 रन जोड़कर अच्छा साथ दिया.
RCB vs CSK LIVE Updates: 4 ओवर के बाद स्कोर 41/3 हो गया है और शुरुआती झटकों के बाद टीम दबाव में नजर आ रही है। हालांकि इस ओवर में 11 रन आए, जिसमें एक चौका और शानदार छक्का शामिल रहा, जिससे थोड़ी राहत मिली. हालांकि, 3 विकेट गिर गए हैं.
RCB vs CSK LIVE Updates: सीएसके को दूसरा झटका लग गया है. आयुष महात्रे को भुवनेश्वकर कुमार ने पवेलियन भेजा. स्कोर 18-2
RCB vs CSK LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. उन्होंने गायकवाड़ के रूप में पहला विकेट भी गंवा दिया है. 1 ओवर के बाद स्कोर 10-1
RCB vs CSK LIVE Update: 20वें ओवर में धमाकेदार फिनिश! टीम का स्कोर 250/3 तक पहुंच गया. इस ओवर में कुल 13 रन बने, जिसमें एक शानदार छक्का और चौका शामिल रहा. टिम डेविड ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 70 रन ठोक दिए और अंत तक नाबाद रहे। वहीं रजत पाटीदार ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाते हुए 19 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली. चेन्नई को जीत के लिए 251 रन बनाने होंगे.
RCB vs CSK LIVE Updates: 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 207/3 हो गया है. टिम डेविड 17 गेंदों में 35 रन बनाकर विस्फोटक अंदाज में खेल रहे हैं वहीं रजत पाटीदार ने भी सिर्फ 15 गेंदों में 40 रन ठोककर विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया है.
RCB vs CSK LIVE Updates: 17 ओवर के खेल के बाद आरसीबी ने 193-3 रन बना लिए हैं. क्रीज पर टिम डेविड 22 और रजत पाटीदार 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RCB vs CSK LIVE Updates: देवदत्त पड्डिकल 50 बनाकर आउट हो गए हैं. उन्हें जेमी ओवर्टन ने आउट किया. 15.2 ओवर के बाद स्कोर 155-3.
RCB vs CSK LIVE Updates: 14 ओवर के बाद स्कोर 151-2 है. पड्डिकल और पाटीदार क्रीज पर हैं.
RCB vs CSK LIVE Updates: आरसीबी का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. फिलिप सॉल्ट फिफ्टी पूरी करने से चूक गए. 12 ओवर के बाद स्कोर 114-2
RCB vs CSK LIVE Updates: 10 ओवर के बाद स्कोर 91/1 पर पहुंच गया है. क्रीज़ पर फिलहाल फिलिप सॉल्ट 27 गेंदों में 45 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, जबकि देवदत्त पडिक्कल 15 गेंदों पर 16 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. विराट कोहली 28 बनाकर आउट हुए.
RCB vs CSK LIVE Updates: 9 ओवर का खेल खत्म गया है. आरसीबी का स्कोर 87-1 है. देवदत्त पड्डिकल 13 और फिलिप सॉल्ट 44 क्रीज पर हैं और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
RCB vs CSK LIVE Updates: आरसीबी का स्कोर 70 के पार पहुंच गया है. 8 ओवर के बाद स्कोर 78-1.
RCB vs CSK LIVE Updates: 7 ओवर का खेल खत्म हो गया है. फिलिप सॉल्ट और देवदत्त पड्डिकल क्रीज पर है.
RCB vs CSK LIVE Updates: विराट कोहली आउट हो गए हैं. वह सिर्फ 28 रन बना सके. 5वें ओवर में उन्होंने विकेट गंवाया. 6 ओवर के बाद स्कोर 51-1
RCB vs CSK LIVE Updates: 4 ओवर के बाद स्कोर 33-0. विराट कोहली 15 गेंदों में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. फिलिप उनका साथ दे रहे हैं.
RCB vs CSK LIVE Updates: 2 ओवर के बाद स्कोर 17-0. विराट कोहली 9 और फिलिप सॉल्ट 7 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RCB vs CSK LIVE Updates: 2 ओवर के बाद स्कोर 11-0. विराट कोहली 6 और फिलिप सॉल्ट 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RCB vs CSK LIVE Updates: बेंगलुरु बल्लेबाजी करने उतर चुकी है. विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट क्रीज पर हैं. 1 ओवर के बाद स्कोर 5-0
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट सब्स: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद
फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी
RCB vs CSK LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएगी.
फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा
RCB vs CSK LIVE Updates: दोनों टीमें अब तक 35 बार आमने सामने हुई है. इस दौरान चेन्नई ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, आरसीबी सिर्फ 13 मैच जीती है. 1 मैच बेनतीजा रहा है.
RCB vs CSK LIVE Updates: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा. सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे तो वहीं, आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथ में होगी.
West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…
PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…
RCB vs LSG LIVE Score Updates | Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants 23th…
Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…
Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद…
CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए…