<

DC vs GT Highlights: रोमांचक मैच में हारी दिल्ली कैपिटल्स, डेविड मिलर की मेहनत बर्बाद, गुजरात को मिली पहली जीत

DC vs GT Highlights: पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली की टीम ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और जीत से सिर्फ 1 रन दूर रह गई.

DC vs GT Highlights: गुजरात बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में दिल्ली को एक रन से हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. जवाब में दिल्ली की टीम ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और जीत से सिर्फ 1 रन दूर रह गई. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां आखिरी ओवर की लास्ट बॉल पर 2 रन चाहिए थे. लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए. डेविड मिलर ने शानदार 20 गेंदों में 41 रन ठोके लेकिन वह मैच नहीं जिता पाए. उनके अलावा केएल राहुल ने 92 रन ठोके.
15वें ओवर में रन बनाने की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई और इस ओवर से कुल 8 रन ही आए, जिससे स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 142 तक पहुंच गया. केएल राहुल बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और 43 गेंदों पर 77 रन बनाकर टीम की पारी को संभाले हुए हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स 3 गेंदों पर 1 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. इस ओवर में कगिसो रबाडा ने कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है.
छठे ओवर में बल्लेबाज़ों ने पूरी तरह दबदबा बना लिया और कुल 23 रन बटोरे, जिससे स्कोर बिना किसी नुकसान के 63/0 तक पहुंच गया. निसांका ने आक्रामक अंदाज़ दिखाते हुए 16 गेंदों पर 35 रन बना लिए, जबकि राहुल 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दे रहे हैं. देखना होगा कि आगे क्या होता है.
गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 210/4 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है . अब दिल्ली के सामने 211 रन का बड़ा लक्ष्य है. सबसे बड़ी पारी कप्तान शुभमन गिल ने खेली। उन्होंने 45 गेंदों में 70 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वहीं बटलर ने शुरुआत में ही 27 गेंदों पर 52 रन ठोककर मैच का टोन सेट कर दिया था. अब देखना होगा कि दिल्ली की टीम इस स्कोर को तेज कर पाती है या फिर नहीं. दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए.
गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार शुरुआत की है. 5 ओवर में टीम का स्कोर 63/1 है. यानी पावरप्ले में पूरी तरह गुजरात का दबदबा है. ओपनर जोस बटलर बेहद खतरनाक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 42 रन ठोक दिए हैं, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल हैं.  दूसरी तरफ गिल 7 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं, लेकिन फिलहाल सारी लाइमलाइट बटलर ने ही ले रखी है.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. गुजरात टाइटंस पहले बल्लेबाजी कर रही है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब तक दोनों मैच जीतकर टेबल में चौथे नंबर पर है. वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम 2 मैच में 2 हार के साथ 9वें स्थान पर है. ऐसे में गुजरात की कोशिश रहेगी कि वह आज के दिन जीत जरूर दर्ज करे. वहीं, दिल्ली की नजर लगातार तीसरा मुकाबला जीतने पर होगी.
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक आईपीएल में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दिल्ली ने 3 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है. यानी हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में गुजरात की टीम के पास बढ़त है. इस मुकाबले में एक बार फिर से समीर रिजवी पर नजरें होंगी जिन्होंने अब तक इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है. समीर रिजवी की बदौलत ही दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की थी.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी दार, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव, शुभमन गिल, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, इशांत शर्मा

Live Updates

  • 23:41 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC Highlights: 1 रन से हार गई दिल्ली कैपिटल्स

     GT vs DC Highlights: दिल्ली की टीम ने आखिरी गेंद तक संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और जीत से सिर्फ 1 रन दूर रह गई. दिल्ली की टूर्नामेंट में यह पहली हार है. वही गुजरात की टीम की पहली जीत है.

  • 23:37 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC LIVE Updates: 1 गेंद में चाहिए थे 2 रन

    GT vs DC LIVE Updates: 1 गेंद में 2 रन चाहिए थे लेकिन आखिरी गेंद पर डेविड मिलर एक रन नहीं ले सके. आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए और दिल्ली इस मैच को एक रन से हार गई.

  • 23:26 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC LIVE Updates: 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका

    GT vs DC LIVE Updates: 20वें ओवर की पहली गेंद पर विप्रज ने चौका लगाया. अब दबाव प्रसिद्ध कृष्णा पर हैं. 5 गेंदों में 9 रन चाहिए.

  • 23:23 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC LIVE Updates: मोहम्मद सिराज के ओवर में आए 23 रन

    GT vs DC LIVE Updates: मोहम्मद सिराज के 19वें ओवर में 23 रन आए. इस ओवर में मिलर और विप्रज ने मिलकर 23 रन लूटे. 6 गेंदों में अब 13 रन चाहिए.

  • 23:17 (IST) 08 Apr 2026

    GT vs DC LIVE Updates: डेविड मिलर मचा रहे तबाही

    GT vs DC LIVE Updates: डेविड मिलर तबाही मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं. 19वें ओवर की पहले गेंद पर मिलर ने छक्का, दूसरे पर चौका और तीसरे पर फिर से छक्का लगाया. 19.3 के बाद स्कोर 192-6

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST