DC vs MI LIVE Score Updates | Delhi Capitals Mumbai Indians 8th Match Live Score Updates | DC vs MI IPL 2026 Scorecard Live: 4 अप्रैल यानी आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए 3 बजे टॉस होगा.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच लाइव स्कोर.
DC vs MI LIVE Updates: आईपीएल 2026 के 8वें दिन यानी 4 अप्रैल का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) की टीम लगातार अपना दूसरा मुकाबला जीतने के लिए उतरेगी. ये दोनों ही टीमें अपना पहला मुकाबला जीतकर आ रही हैं. मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराया था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. अब इन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अपनी जीत का लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर जीत हासिल करना चाहेगी.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नितीश राणा, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, क्विंटन डी कॉक, मिशेल सेंटनर, विल जैक, मयंक रावत, रघु शर्मा, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली बनाम मुंबई के मुकाबले के लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है. दोनों टीमों के खिलाफ मैदान पर प्रैक्टिस कर रहे हैं.
जसप्रीत बुमराह ने बुमराह ने टी20 में डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को काफी परेशान किया है. बुमराह के खिलाफ मिलर का स्ट्राइक रेट 117.30 है. वहीं, स्टब्स का 69.56 और अक्षर का 101.92 है.
मुंबई इंडियंस की टीम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मिचेल सैंटनर वापस टीम से जुड़ गए हैं. ऐसे में उन्हें अल्लाह गजनफर की जगह टीम में शामिल किया जाएगा, जो पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे.
पिछले कुछ सालों से लुंगी एनगिडी और जसप्रीत बुमराह खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं. खासकर एनगिडी टी20 क्रिकेट में शानदार गेंदबाज बनकर उभरे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लुंगी एनगिडी ने 7 मैचों में 7.19 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट लिए. इसके बाद आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के लिए एनगिडी ने 27 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे घातक गेंदबाज हैं. हालांकि दिल्ली की पिच पर बुमराह का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है.
रोहित शर्मा का अक्षर पटेल के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. रोहित शर्मा ने अक्षर पटेल के खिलाफ 69 गेंदों पर सिर्फ 63 रन बनाए हैं, जबकि 3 बार आउट हुए हैं.
टी20 क्रिकेट में ट्रेंट बोल्ट ने केएल राहुल को 3 बार आउट किया है. राहुल का बोल्ट के खिलाफ स्ट्राइक रेट 150.53 है.
दिल्ली कैपिटल्स के सबसे अहम गेंदबाज मिचेल स्टार्क अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे में वह इस मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी मिचेल स्टार्क के बिना भी काफी मजबूत दिखाई दे रही है, लेकिन स्टार्क के आने से गेंदबाजी अटैक में बड़ा अंतर आएगा.
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज आकिब नबी को इस मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में आकिब नबी को मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन माना जा रहा है कि आज के मुकाबले में वह अपना डेब्यू कर सकते हैं.
इस मुकाबले में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर फैंस की नजरें होंगी. रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे हैं. पिछले मुकाबले में रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच में टॉस की भूमिका काफी अहम होने वाली है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी. अभी तक इस सीजन में टारगेट चेज करने वाली टीमों ने ज्यादा जीत हासिल की है.
मुंबई इंडियंस के खिलाफ केएल राहुल का शानदार रिकॉर्ड है. केएल राहुल ने MI के खिलाफ 20 पारियों में 69 की औसत और 135.55 की स्ट्राइक रेट से 976 रन बनाए हैं. इनमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. दिल्ली में 4 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है. हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन शाम के समय बारिश हो सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स का अपने होम ग्राउंड में मुंबई इंडियंस के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है. IPL में अभी तक दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुल 13 मुकाबले खेले हैं. इनमें से 7 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की है, जबकि 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.
IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे. इनमें से दोनों बार मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को निराशा मिली थी. दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी बार IPL 2024 में मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया था.
रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट. (इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव)
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका/पृथ्वी शॉ, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी/आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार. (इम्पैक्ट सब: टी नटराजन)
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. यह पिच एकदम सपाट है, जिससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है. साथ ही इस मैदान की स्क्वायर बाउंड्री भी छोटी हैं, जिससे बैटर आसानी से रन बटोर सकते हैं. आखिरी बार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मुकाबले में हैदराबाद ने 278 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. कोलकाता को इस मैच में 110 रन से हार मिली थी.
हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 16 मैच दिल्ली कैपिटल्स मे जीते हैं, जबकि मुंबई इंडियंसे ने 21 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा.
CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…
KKR vs SRH LIVE Score Updates | Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad | 6th…
Stock Market Live: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के आने वाले हफ़्तों में ईरान के ख़िलाफ़…
LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में ही मुकाबला 6 विकेट से…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: 1 अप्रैल,…
GT vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया…