<

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स आमने सामने हुई. इस मुकाबले में पंजाब ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.

CSK vs PBKS Highlights: पंजाब ने 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया है. उन्होंने 1 ओवर रहते ही जीत हासिल कर ली. पंजाब के लिए 19वें ओवर में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 50 रन की पारी खेली. पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की यह दूसरी हार है.
15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं और टीम बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस ओवर में कुल 15 रन आए. क्रीज पर श्रेयस अय्यर 36 रन (19 गेंद) बनाकर शानदार लय में दिख रहे हैं और तेजी से रन बटोर रहे हैं, जबकि नेहाल वढेगा 3 रन (5 गेंद) बनाकर उनका साथ दे रहे हैं, पंजाब की टीम अब आखिरी 5 ओवर में 200 के पार पहुंचने की मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.
पंजाब किंग्स ने 5 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं और टीम की शुरुआत काफी तेज रही है. इस ओवर में कुल 8 रन आए, जिससे रनगति अच्छी बनी हुई है. गेंदबाजी कर रहे मैट हेनरी ने अब तक 2 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया है, हालांकि उन्हें रन रोकने में थोड़ी मुश्किल हो रही है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर के खेल में 209 रन बनाए. शिवम दुबे ने अंत में 45 रन की बेहतरीन पारी खेली. अगर पंजाब को इस मैच में जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में कुल 210 रन बनाने होंगे. आयुष महात्रे ने भी 43 गेंदों में 73 रन बनाए थे. सरफराज खान ने भी 12 गेंदों में 32 रन बनाए.
10 ओवर का खेल खत्म हो गया है और चेन्नई सुपर किंग्स ने 101-1 रन बना लिए हैं. आयुष महात्रे बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. पंजाब किंग्स मुश्किल में नजर आ रही है.
6 ओवर का खेल खत्म हो गया है और टीम ने 57-1 रन बना लिए हैं. आयुष महात्रे 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. गायकवाड़ 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. संजू सैमसन दूसरे ओवर में ही अपना विकेट दे बैठे थे.
आईपीएल 2026 का 7वां मुकाबला आज 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai Super kings vs Punjab kings) के बीच खेला जा रहा है. पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई अपने होम एमए चिदंबरम ग्राउंड पर पिछली हार के बाद वापसी की कोशिश करेगी, जबकि पंजाब अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी अहम माना जा रहा है.
पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभालेंगे तो वहीं, चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी. मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. पंजाब और चेन्नई के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं और हैरानी की बात ये है कि दोनों का पलड़ा बराबर का रहा है. यानी कि दोनों टीमों ने कुल 16-16 मुकाबले जीते हैं. साल 2025 में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थी तो पंजाब ने 4 विकेट से मैच जीता था.

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

पंजाब किंग्स स्क्वॉड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील होसेन, MS धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस, उर्विल पटेल

Live Updates

  • 23:29 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: पंजाब ने 5 विकेट से जीता मैच

    CSK vs PBKS LIVE Updates: पंजाब ने 5 विकेट से इस मैच को जीत लिया है. उन्होंने 1 ओवर रहते ही जीत हासिल कर ली. पंजाब के लिए 19वें ओवर में शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. पंजाब की यह लगातार दूसरी जीत है.

  • 23:16 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: 12 गेंदों में चाहिए 12 रन

    CSK vs PBKS LIVE Updates: पंजाब किंग्स को जीत के लिए 12 गेंदों में 12 रन चाहिए. क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह हैं.

  • 23:15 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: श्रेयस अय्यर के बाद नेहाल आउट

    CSK vs PBKS LIVE Updates: श्रेयस अय्यर के बाद नेहाल आउट हो गए. अय्यर पचासा जड़कर पवेलियन लौटे लेकिन पंजाब के लिए मैच को आसान कर गए टीम को 15 गेंदों में अब 19 रन चाहिए.

  • 23:01 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: 15 ओवर के बाद स्कोर

    CSK vs PBKS LIVE Updates: 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स ने 3 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना लिए हैं और टीम बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही है. इस ओवर में कुल 15 रन आए.

  • 22:55 (IST) 03 Apr 2026

    CSK vs PBKS LIVE Updates: 14 ओवर के बाद का स्कोर

    CSK vs PBKS LIVE Updates: 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 148-3 है. क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST