<

Delhi Weather Today Live: दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी शनिवार को पड़ेगी ठंड, कोहरा भी करेगा परेशान

Delhi Weather Today Live: अगले 3 दिन तक नहीं मिलेगी कोहरे से राहत, कम विजिबिलिटी से आ सकती है दिक्कत

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में ठंड, कोहरे और वायु प्रदूषण का ट्रिपल अटैक जारी है. देश का राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी भीषण ठंड पड़ रही है. कुल मिला मौसम के बदले मिजाज ने राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुबह जहां एक ओर घना कोहरा छाया रहा तो तेज ठंड ने स्कूली छात्रों की भी मुसीबत बढ़ा दी. ऊपर से बढ़ते वायु प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर के 4 करोड़ लोगों के जीवन को प्रभावित कर दिया है.

दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़) के अधिकांश हिस्सों में शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी का डबल अटैक हो सकता है.  ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. 

उधर, राजधानी के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी है. विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 400 के करीब तो कुछ इलाकों में 400 के पार चला गया है. ऐसे में यह स्थिति स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है. इस बीच मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने ठंड, कोहरे और वायु प्रदूषण से सतर्क रहने की सलाह देते हुए आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. 

शुक्रवार के लिए जारी है येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए दिल्ली ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद समेत एनसीआर के ज्यादातर शहरों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, दिन भर लोगों को ठंड परेशान करेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. कोहरे चलते 21 फ्लाइट रद्द हुई जबकि 3700 से अधिक वाहनों का चालान किया गया. शुक्रवार को भी कम विजिबिलिटी की चलते वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए.

Live Updates

  • 20:09 (IST) 19 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी शनिवार को पड़ेगी ठंड, कोहरा भी करेगा परेशान

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़) के अधिकांश हिस्सों में शनिवार (20 दिसंबर, 2025) को घने कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी का डबल अटैक हो सकता है.  ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. 

  • 16:50 (IST) 19 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में शाम होते ही छाने लगा कोहरा, IMD ने जारी की यात्रियों के लिए चेतावनी

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-NCR में शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025)को शाम होते ही कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. IMD के अनुसार, शाम से लेकर देर रात घना कोहरा छाने की संभावना है. इसके चलते विजिबिलिटी कम होगी और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है. लोगों से सावधानी के साथ वाहन चलाने की सलाह दी गई है. 

  • 14:45 (IST) 19 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली में कोहरे ने रोकी सूरज की रोशनी, आंशिक रूप से छाए बादलों ने बढ़ाई ठंड

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-NCR में शुक्रवार (19 दिसंबर, 2025) को सुबह से ही ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. कोहरे के चलते दिल्ली-एनसीआर में आंशिक तौर पर बादल छाए हुए हैं. IMD के अनुसार, शाम से लेकर देर रात घना कोहरा छाने की संभावना है. इसके चलते विजिबिलिटी कम होगी और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है.

     

  • 13:26 (IST) 19 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: कमजोर हवाओं के चलते बढ़ा प्रदूषण, ठंड से राहत मिलने के नहीं आसार

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में ठंड के चलते लोगों का बुरा हाल है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, कमजोर हवाओं के कारण प्रदूषण से तुरंत कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है. यह अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा.

  • 12:50 (IST) 19 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: अगले 3 दिन तक नहीं मिलेगी कोहरे से राहत, कम विजिबिलिटी से आ सकती है दिक्कत

    Delhi Weather Today Live: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुतापबिक, शनिवार (20 दिसंबर), रविवार (21 दिसंबर, 2025) और सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को भी दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है.

     

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST