<

Delhi Weather Today Live: उत्तर भारत के लिए अलर्ट जारी, अगले 4-5 दिनों तक छाया रहेगा भीषण कोहरा

Delhi Weather Today Live: भीषण ठंड, कोहरे और शीतलहर से उत्तर भारत परेशान, 3 राज्यों में बारिश-बर्फबारी से कांपेंगे मैदान

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के करीब-करीब सभी राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में शीतहर पड़ रही है. ऊपर से बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया है.  पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल  प्रदेश के अलावा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार (2 जनवरी, 2026) को तेज बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. इसके असर से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी. हालांकि, हिमाचल के मनाली, डलहौजी और लाहौल घाटी में हल्की बर्फबारी होगी, जबकि उत्तराखंड के देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में बारिश का अलर्ट है. शीतलहर ने जहां लोगों की मुसीबत बढ़ाई है तो किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है. दरअसल, शीतलहर रबी फसलों मसलन गेहूं, चना, सरसों, आलू और मटर के लिए फायदेमंद होती है. शीतलहर के चलते कीटों का प्रकोप कम होता है, मिट्टी में नमी बढ़ती है और दाना मजबूत होता है. इससे पैदावार बेहतर होने की उम्मीद रहती है.  बढ़ती ठंड के बीच कोहरा भी लोगों की समस्याएं बढ़ा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जनवरी महीने के अंत तक कभी हल्का तो कभी घना कोहरा लोगों को परेशान करेगा. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह के समय वाहन चलाते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है. खासतौर से तेज वाहन चलाने से बचें.IMD के अनुमान के मुताबिक, शुक्रवार (2 जनवरी, 2026) को उत्तर भारत के यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में  शीत-लहर और घने कोहरे का प्रकोप सुबह से जारी. उत्तर भारत के 24 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट है, जिनमें सबसे ज्यादा यूपी के शहर हैं. IMD की ओर से उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. दिल्ली में शुक्रवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा है. ट्रेनें भी धीमी गति से चल रही है. इसका असर हवाई यातायात पर भी नजर आ सकता है. 

Live Updates

  • 17:49 (IST) 02 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: उत्तर भारत के लिए अलर्ट जारी, अगले 4-5 दिनों तक छाया रहेगा भीषण कोहरा

    Delhi Weather Today Live:  पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में अगले 4-5 दिनों तक भीषण कोहरा छाए रहने की संभावना है. साथ ही हिमाचल, बिहार, पंजाब, दिल्ली, यूपी, राजस्थान में आने वाले 6-7 दिनों में शीतलहर भी चलेगी. ठंड के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर भारत के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है.

  • 12:27 (IST) 02 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: कोहरे से राहत तो दिल्ली-एनसीआर में AQI आया 300 से कम, ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली में ठंड के साथ शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. एक ओर शुक्रवार को कोहर से राहत मिली है, साथ ही राजधानी के एक्यूआई में कमी दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई 294 रिकॉर्ड किया गया. यह 300 से नीचे आ गया है. शुक्रवार को दिल्ली के आनंद विहार में 343 और IGI एयरपोर्ट पर सबसे कम 211 दर्ज किया गया.

  • 09:51 (IST) 02 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर ही नहीं 5 से अधिक राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, IMD ने जारी की 6 दिन के लिए चेतावनी

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और कोहरे ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है.मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.

  • 07:04 (IST) 02 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी

    Delhi Weather Today Live: मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार (2 जनवरी 2026) को उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश और भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है

  • 07:01 (IST) 02 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली में पड़ी भीषण ठंड, शनिवार को भी नहीं मिलेगी राहत

    Delhi Weather Today Live: देश की राजधानी दिल्ली में सुबह के समय न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. इसके चलते अधिक ठंड महसूस होगी. शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST