<

Delhi Weather Today Live: यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड; कोहरा भी करेगा परेशान

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में चलने लगी शीतलहर, तामपान में गिरावट से बढ़ी ठंड; मंगलवार से और बढ़ेगी मुसीबत

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में ठंड में इजाफा हुआ है. सोमवार (22 दिसंबर, 2025) सुबह से ही लोग अलाव का सहारा लेते दिखे. मौसम विभाग के अनुसार के अनुसार, बर्फीली सर्द हवाओं को चलते दिल्ली में दिनभर लोगों को सिहरन महसूस होगी. शनिवार (20 दिसंबर, 2025) से ही राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रविवार के बाद सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को भी हालात खराब हैं. सोमवार सुबह से ही लोगों को कोहरा परेशान कर रहा है. दिल्ली के कुछ इलाकों के साथ-साथ सोनीपत, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, मेवात और महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद, हापुड़, मेरठ, शामली, बागपत, बुलंदशहर समेत एनसीआर के ज्यादातर शहरों में ठंड के साथ कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है.  सुबह के समय कई जगहों पर हल्का, जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा रहा, इसके चलते वाहन चालकों को दिक्कत आई. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम लगभग 21 और और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में बनी कोल्ड डे की स्थिति सोमवार (22 दिसंबर, 2025) को भी बरकरार है. राजधानी के अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है, जिसके चलते कंपकंपी बढ़ी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में मौसम फिर करवट लेगा. मंगलवार से कोहरे का असर कम होगा और भीषण ठंड पड़ेगा. इससे पहले सोमवार को दिनभर आसमान में आंशिक तौर पर बाद छाने के साथ मध्यम से घना कोहरा रहने के आसार हैं.   मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार (23 दिसंबर) से मौसम के करवट लेने की संभावना है. मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, इससे कोहरा कम होगा, लेकिन कड़ाके की ठंड पड़ेगी.

Live Updates

  • 17:07 (IST) 22 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड; कोहरा भी करेगा परेशान

    Delhi Weather Today Live:  यूपी, दिल्ली और हरियाणा-पंजाब समेत उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग ने ठंड के साथ ही उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. दिल्ली सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 दिसंबर को भी बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इससे लोगों को दिक्कत आएगी.

  • 15:22 (IST) 22 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live:  दिल्ली में शिमला जैसी ठंड, 10 राज्‍यों के लिए अलर्ट जारी; हांड़ कंपाने वाली सर्दी देने वाली है दस्तक

    Delhi Weather Today Live:  पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के चलते दिल्‍ली-एनसीआर में बुरा है. कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत हो चुकी है. राजधानी दिल्ली की बात करें तो इस समय शिमला जैसी ठंड पड़ रही है. आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने 10 राज्‍यों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है, जिनमें दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान भी शामिल हैं.  

  • 14:04 (IST) 22 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा भी करेगा परेशान

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में ठंड में तेजी से इजाफा हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक,  अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री रह सकता है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा. 

  • 13:02 (IST) 22 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली समेत कई राज्यों में छाया कोहरा, सोमवार रात के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

    Delhi Weather Today Live:  दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में घना कोहरा कहर बरपा रहा है. इसके चलते दृश्यता बेहद कम रही. इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है.  

  • 12:16 (IST) 22 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: लाहौल-स्पीति में ताज़ा हिमपात ने बढ़ाई टेंशन, अगले 24 घंटे में उत्तर भारत में ठंड में होगा इजाफा

     Delhi Weather Today Live: हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से लाहौल-स्पीति में ताज़ा हिमपात हुआ है. इसके चलते पहाड़ बर्फ से ढ़क गए हैं. हिमाचल के अलावा उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में भी बर्फबारी तेज हो से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया गया  है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST