<

Delhi Weather Today Live:  बिहार में 2 दिन तक कोल्ड डे का अलर्ट, पूर्वी भारत में 24 घंटे में तेजी से गिरेगा तापमान

Delhi Weather Today Live:  दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, 4 राज्यों में बारिश और 3 राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

Delhi Weather Today Live:   दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान के लगातार गिरने से ठिठुरन भरी ठंड का दौर भी शुरू हो गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भारत में शीतलहर के साथ ही ठंड का प्रकोप देखना पड़ेगा.  अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट है. दिल्ली में प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली से सटे हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में मौसम बिगड़ने वाला है. इन राज्यों में बारिश होने के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट होगी. इन राज्यों में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है. 

दिल्ली में ठंड, कोहरे और प्रदूषण ने किया हाल बेहाल
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहर बुधवार (25 दिसंबर, 2025) को भी ठंड, कोहरे और वायु प्रदूषण की चपेट में हैं. बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने के आसार हैं. दिल्ली में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. शाम तक तापमान और गिर सकता है. दिल्ली की बात करें तो IMD ने 24 और 25 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान जताया है. बुधवार सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है. शाम को भी यही स्थिति बन सकती है. 
 

कहां-कहां होगी बारिश?
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को 4 राज्यों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल) बादल छाने के साथ मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बर्फबारी का भी अलर्ट है. इसके अलावा इन चारों राज्यों में 28 दिसंबर को भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वीकेंड पर यानी 27 और 28 दिसंबर को अंडमान निकोबार में भी छिटपुट बारिश की संभावना है. इसके चलते मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा.

Read More दिल्ली-एनसीआर में अगले 24-48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घना कोहरा भी बढ़ाएगा दिक्कत 

Live Updates

  • 20:02 (IST) 24 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live:  बिहार में 2 दिन तक कोल्ड डे का अलर्ट, पूर्वी भारत में 24 घंटे में तेजी से गिरेगा तापमान

    Delhi Weather Today Live: मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक,गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) को उत्तर प्रदेश तथा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 24 घंटों के बाद गिरना शुरू होगा. बिहार की बात करें तो अगले 2 दिनों के दौरान राज्यके कुछ इलाकों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बन सकती है.

  • 15:57 (IST) 24 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live:  अंडमान-निकोबार में बारिश का अलर्ट, उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरे की चेतावनी

    Delhi Weather Today Live: मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, देश के ज्यादातर राज्यों के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है. उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का असर बढ़ रहा है, जबकि दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके चलते कोहरा और ठंड की समस्या बढ़ेगी.

  • 13:26 (IST) 24 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: 4 राज्यों में बारिश से बढ़ेगी ठंड, उत्तर भारत में तेजी से गिरेगा तापमान

    Delhi Weather Today Live: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलावा पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट है. इस चारों राज्यों के जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के बाद कई राज्यों में तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है. 

  • 11:22 (IST) 24 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से मिली राहत तो  उत्तराखंड में शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

    Delhi Weather Today Live: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में भी शीतलहर के साथ कोहरे की परत छाई हुई है. IMD के अनुसार, बुधवार को शहर में न्यूनतम तापमान 9.0°C रहने का अनुमान है. वहीं, पहाड़ी राज्य के अन्य जिलों में अधिक ठंड पड़ रही है. राज्य में बर्फबारी का असर भी कई जिलों में देखने को मिल रहा है. 

  • 10:28 (IST) 24 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में अगले 7 दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानें कैसा रहेगा नए साल पर मौसम

    Delhi Weather Today Live: बुधवार (24 दिसंबर, 2025) को दिल्ली-एनसीआर से कोहरा अचानक गायब हो गया. धूप निकलने से ठंड से भी कुछ राहत मिली. इस बीच IMD के मुताबिक, अगले 7 दिनों के दौरान दिल्ली-NCR का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस जा  सकता है. वहीं,  अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. इसका मुतबाकि, पूरे एक सप्ताह भीषण ठंड पड़ेगी और नए साल का स्वागत कंपकंपाने वाली सर्दी से होगा. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST