<

Delhi Weather Today Live: कड़ाके की ठंड के चलते कश्मीर से दिल्ली तक कंपकंपी, उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कोहरे का भी अलर्ट

Delhi Weather Today Live: कड़ाके की ठंड के चलते कश्मीर से दिल्ली तक कंपकंपी, उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कोहरे का भी अलर्ट

Delhi Weather Today Live: कड़ाके की ठंड के बीच पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर और घने कोहरे ने दिल्ली से लेकर कश्मीर तक के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी, मध्य, पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी भारत के हिस्सों में आने वाले सुबह के दौरान घने कोहरे की संभावना बनी हुई है. ऐसे मौसम आगामी 5 से 7 दिनों बना रहेगा. वहीं, IMD की ओर से उत्तर भारत के 11 शहरों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, इनमें ज्यादातर शहर उत्तर प्रदेश के हैं. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या,  रायबरेली, बिजनौर, आगरा, टुंडला और मुजफ्फरनगर में शीतहर के साथ कोहरा परेशान करेगी.  फिलहाल देश की राजदानी दिल्ली में भी सुबह के समय शीतलहर मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. यह सिलसिला वीकेंड तक जारी रहेगी. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर की बात करें तो बुधवार (7 जनवरी, 2026) को राजधानी दिल्ली के अलावा इससे सटे  हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर लोगों को परेशान करेगी. इसके अतिरिक्त मध्य प्रदेश, झारखंडपश्चिम बंगाल, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में शीतलहर पड़ने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी है. दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो अगर बात करें दिल्ली-एनसीआर के मौसम की तो यहां कोहरे से तो राहत मिली है, ठंड और गलन बरकरार है. बुधवार सुबह भी ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ है. कहीं-कहीं कोहरा भी देखने को मिला, लेकिन विजिबिलिटी ज्यादा कम नहिं है, ऐसे में वाहन चालकों को कम दिक्कत हुई. बुधवार

Live Updates

  • 17:52 (IST) 07 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: अगले 7 दिन तक राहत के आसार नहीं, पहाड़ से मैदान तक कांपेंगे लोग

    Delhi Weather Today Live:  उत्तर भारत के साथ साथ अब मध्य और पूर्वी भारत भी शीतलहर की चपेट में है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों के दौरान शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. अगले 5-7 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और भारत भारत में सुबह के समय बेहद घना कोहर छाए रहने के पूरे आसार हैं. राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में भीषण ठंड पड़ती रहेगी.

  • 15:30 (IST) 07 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर शून्य से नीचे गया पार

    Delhi Weather Today Live: हिमाचल प्रदेश कुछ जगहों पर तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. इसके चलते हिमाचल प्रदेश में शीतलहर से कोई राहत की उम्मीद नहीं है. बुधवार को कई स्थानों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब बना रहा जबकि ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इससे लोगों को ठंड का भीषण सामना करना पड़ रहा है.

  • 13:24 (IST) 07 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: बिहार में कोहरे, ठंड के साथ हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

    Delhi Weather Today Live:  बिहार में भीषण ठंड पड़ रही है. बुधवार (7 जनवरी, 2026) को बिहार के कई जिलों में कोहरे के चलते लोगों को दिक्कत पेश आई. खासतौर से वाहन चालकों को. IMD के अलर्ट के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना के अलावा नवादा, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, सिवान, गया और जहानाबाद में बुधवार सुबह के समय तापमान गिरकर 5 डिग्री के आसपास तक चला गया. सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में शीतलहर के साथ 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही है.

  • 11:24 (IST) 07 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: कई राज्यों में वीकेंड तक बढ़ेगी ठंड, 2-3 डिग्री तक गिरेगा पारा

    Delhi Weather Today Live: आने वाले दिनों में यानी वीकेंड पर उत्तर भारत में ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे शीतलहर की स्थिति बन सकती है.

  • 09:47 (IST) 07 Jan 2026

    Delhi Weather Today Live: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, दिल्ली आ रहीं 80 से अधिक रेलगाड़ियां चल रहीं देरी से

    Delhi Weather Today Live:  उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रभाव ट्रेनों के परिचालन पर पड़ा है. भारतीय रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, कोहरे के चलते दिल्ली आ रहीं 82 ट्रेनें (53 सुपरफास्ट और 29 मेल ) देरी से चल रही हैं. इन ट्रेनों का परिचालन 30 मिनट से लेकर 7 घंटे की देरी से हो रहा है. देरी से चल रही ट्रेनों में राजधानी, दुरंतो और वंदे मातरम् भी शामिल हैं.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST