<

IND vs ENG Semifinal Highlights: इंग्लैंड को हरा टीम इंडिया ने कटाया फाइनल का टिकट, न्यूजीलैंड से 8 तारीख को होगी खिताबी भिड़ंत

India vs England LIVE Score: भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत का सामना अब 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा.

India vs England live score: भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत का सामना अब 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले को 7 रन से जीता. संजू सैमसन की शानदार 89 रन की पारी के बाद जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिंक पांड्या से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली. अक्षर पटेल का शानदार कैच मैच का टर्निंग प्वाइंट बना.
10 ओवर खेले जा चुके हैं. पिछले ओवर में 6 रन बने हैं. इंग्लैंड को आखिरी 10 ओवर में जीतने के लिए 135 रन चाहिए. ज़रूरी रन रेट 13.50 है और अभी का रन रेट 11.90 है. बेथल ने अक्षर के पिछले ओवर में रन-आउट का मौका गंवा दिया. भारत की नजर अब अपने पांचवें विकेट पर है.
8 ओवर के बाद: 99 पर 4! अक्षर पटेल ने तोड़ी बैंटन की लय, अक्षर पटेल का यह ओवर बेहद महंगा साबित हो रहा था, लेकिन एक विकेट ने टीम इंडिया की मैच में पकड़ बनाए रखी. टॉम बैंटन ने पहली दो गेंदों पर छक्कों की झड़ी लगा दी थी, पर अक्षर ने अपनी चतुराई से उन्हें चकमा देकर पवेलियन भेज दिया.
ENG 99-4
वरुण चक्रवर्ती का यह ओवर किसी टी20 मैच के सारे मसाले समेटे हुए था. पहली तीन गेंदों पर छक्कों की हैट्रिक जरूर लगी, लेकिन इस स्पिनर ने हार नहीं मानी और एक कीमती सफलता हासिल करते हुए जोस बटलर का कीमती विकेट ले लिया. इसी के साथ इंग्लैंड 68 पर 3 विकेट गवां चुकी है. बटलर की जगह टॉम बैंटन चौथे नंबर पर जैकब बेथेल का साथ देने आये हैं.  ENG: 81-3(6.5)
इंग्लैंड की स्थिति नाजुक, बुमराह का जलवा! भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले का 5वां ओवर बेहद नाटकीय रहा. जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से समां बांध दिया है. इस ओवर में 7 रन आए, लेकिन एक बड़ा विकेट भी गिरा जिसने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया है. इंग्लैंड का स्कोर पांचवे ओवर तक 45 पर 2 विकेट का है. क्रीज पर जैकब बेथेल(7) और जोस बटलर(25) हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. यह टी20 मुकाबले के लिहाज से बेहद बड़ा टोटल माना जा रहा है. इंग्लैंड को जीत के लिए अब 254 रन बनाने होंगे. देखना होगा कि इंग्लैंड इस स्कोर को चेज कर पाती या फिर नहीं.
सेमीफाइनल में भारतीय बल्लेबाज़ों ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों पर दबाव बनाए रखा है. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 177/3 हो गया है और टीम तेज़ी से बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है. इस समय शिवम दुबे अच्छी लय में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं. उन्होंने 19 गेंदों में 28 रन बना लिए हैं. वहीं दूसरे छोर पर सूर्यकुमार यादव 4 गेंदों में 5 रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं. दोनों बल्लेबाज़ आखिरी 5 ओवरों में तेजी से रन जोड़ने की कोशिश करेंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की बल्लेबाजी शानदार चल रही है. 10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 119/2 हो गया है. संजू सैमसन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने 34 गेंदों में 67 रन बना लिए हैं. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने रनगति लगातार तेज रखी है. दूसरे छोर पर शिवम दुबे 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. ईशान किशन 39 रन बनाकर आउट हुए.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने तेज शुरुआत की है. 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 55/1 है. संजू सैमसन शानदार लय में दिख रहे हैं और उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में 31 रन बना दिए हैं. वहीं ईशान किशन भी तेजी से रन बटोर रहे हैं और 8 गेंदों पर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं.
भारतीय टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. भारत और इंग्लैंड की टीम दूसरे सेमीफाइनल में आमने सामने है और जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह फाइनल में पहुंच जाएगी और खिताबी भिड़ंत के लिए न्यूजीलैंड का सामना करेगी. मुकाबला शाम 7 बजे से मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि टॉस शाम 6.30 बजे होगा.
मुंबई में खेले जा रहे इस मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं. भारतीय टीम टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में नजर आई है और सुपर-8 समेत ग्रुप स्टेज में दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची है. कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में टीम इंडिया काफी मजबूत दिख रही है. भारतीय फैंस को सलामी बल्लेबाजों से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं. खासकर टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन से काफी उम्मीदें होंगी. जिन्होंने पिछले मुकाबले में 97 रन ठोके थे.
दूसरी ओर इंग्लैंड भी बड़े मैचों की टीम मानी जाती है. इंग्लैंड के पास आक्रामक बल्लेबाजों की सूची है, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. उनकी टीम ने भी पूरे टूर्नामेंट में संतुलित प्रदर्शन किया है और अब उनकी नजरें एक और टी20 वर्ल्ड कप फाइनल पर टिकी हैं. हैरी ब्रूक से टीम इंडिया को सावधान रहना होगा. जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत इस बड़े मैच में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना पाता है या फिर इंग्लैंड भारतीय सपनों पर पानी फेर देता है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
टीम इंडिया का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर
इंग्लैंड का स्क्वॉड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग, जेमी ओवरटन

Live Updates

  • 22:50 (IST) 05 Mar 2026

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: भारत फाइनल में पहुंचा

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: भारत ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत का सामना अब 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगा.

  • 22:38 (IST) 05 Mar 2026

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 12 बॉल में चाहिए 39 रन

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: इंग्लैंड को अब 12 गेंदों में 39 चाहिए. हार्दिक पंड्या 19वां ओवर डाल रेह हैं.

  • 22:28 (IST) 05 Mar 2026

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 18 गेंद में चाहिए 45 रन

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 17 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड का स्कोर 209-5 है. अब इंग्लैंड को 18 गेंदों में 45 रन चाहिए.  बेथल 94 और सैम करन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • 22:25 (IST) 05 Mar 2026

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 24 गेंदों में चाहिए 61 रन

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score:  16 ओवर के खेल के बाद इंग्लैंड का स्कोर 193-5 है. अब इंग्लैंड को 24 गेंदों में 61 रन चाहिए. क्रीज पर बेथल और सैन करन हैं.

  • 22:08 (IST) 05 Mar 2026

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 14 ओवर का गेम खत्म

    IND vs ENG 2nd Semifinal Live Score: 14 ओवर का गेम खत्म हो गया है. इस ओवर में 13 रन आए और एक ब़ड़ा विकेट भी आया. विल जैक्स 35 रन बनाकर आउट हुए. स्कोर 172-5

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST