<

IND vs NZ 1st ODI: रोमांचक मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को दी शिकस्त, विराट कोहली ने बनाए 93 रन; जेमिसन ने झटके 4 विकेट

IND vs NZ 1st ODI: न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के सामने 301 रनों का लक्ष्य रखा था टीम इंडिया ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया. भारत ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया.

IND vs NZ 1st ODI: वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की है. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 300 रन बनाए थे. कीवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा 84 रन बनाए. इसके अलावा कीवी ओपनर्स ने भी अर्धशतक लगाए. फिर टीम इंडिया 301 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए उतरी. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतक लगाया. इसके बाद तीसरे नंबर पर आए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 91 गेंदों पर 93 रन बनाए. विराट कोहली सिर्फ 7 रन से अपना 85वां शतक लगाने से चूक गए. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने भी 47 गेंदों पर 49 रनों की पारी खेली. हालांकि इसके बाद टीम इंडिया ने जल्द ही 3 विकेट गंवा दिए. इससे भारतीय टीम संकट में आ गई. आखिर में हर्षित राणा ने 23 गेंदों पर 29 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत की ओर बढ़ाया। फिर अंत में केएल राहुल ने अपनी क्लास दिखाते हुए 4, 4, 6 के साथ भारत को 49 ओवर में ही मैच जिता दिया. इसी के साथ भारत ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है. साथ ही सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है.

भारतीय टीम की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उप कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: डेवन कॉनवे (विकेटकीपर), हेनरी निकल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमिसन, आदित्य अशोक.

Live Updates

  • 21:47 (IST) 11 Jan 2026

    IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत ने वनडे सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

    रोमांचक मुकाबले के अंत में केएल राहुल ने अपनी क्लास दिखाते हुए 4, 4, 6 के साथ भारत को 49 ओवर में ही मैच जिता दिया. इसी के साथ भारत ने इस सीरीज का पहला मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया है. साथ ही सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली है.

  • 21:33 (IST) 11 Jan 2026

    IND vs NZ 1st ODI Live Score: राहुल ने छक्के से जिताया भारत को मैच

    भारत ने पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया है. केएल राहुल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर छ्क्का लगाकर भारत को मैच जिताया.

  • 21:24 (IST) 11 Jan 2026

    IND vs NZ 1st ODI Live Score: भारत को 12 गेंदों पर 12 रन की जरूरत

    भारत को आखिरी 12 गेंदों पर 12 रन की जरूरत है. भारत ने 48 ओवर में 6 विकेट खोकर 289 रन बनाए हैं. सुंदर और राहुल क्रीज पर मौजूद हैं.

  • 21:22 (IST) 11 Jan 2026

    IND vs NZ 1st ODI Live Score: 47 ओवर में भारत का स्कोर 283/6

    भारतीय टीम ने 47 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल और वाशिंग्टन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं.

  • 21:16 (IST) 11 Jan 2026

    IND vs NZ 1st ODI Live Score: टीम इंडिया को लगा छठा झटका

    हर्षित राणा 23 गेंदों पर 29 बनाकर आउट हुए. अपना वनडे डेब्यू कर रहे क्रिस्टियन क्लार्क ने उन्हें अपना शिकार बनाया. हर्षित के बाद वाशिंग्टन सुंदर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST