<

IND vs NZ 4th T20I: न्यूजीलैंड को मिली सीरीज की पहली जीत, 50 रन से हारी टीम इंडिया, शिवम दुबे ने 15 बॉल में ठोकी फिफ्टी

IND vs NZ 4th T20I Live: 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 165 रन पर ही ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड की सीरीज में यह पहली जीत है. इससे पहले भारत ने सभी मुकाबलो में जीत दर्ज की थी.

IND vs NZ 4th T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा. खराब बल्लेबाजी के चलते टीम इंडिया इस मुकाबले में 165 रन ही बना सकी. शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और कुल 62 रन की पारी खेली. लेकिन इतनी पारी टीम इंडिया की जीत के लिए काफी नहीं थी. भारत की यह सीरीज में पहली हार है. भारतीय टीम के अन्य बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे. अभिषेक शर्मा तो 0 पर ही आउट हो गए थे.
10 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 77-4  है. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में अभी तक खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रमश: 0 और 24 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार यादव और मिडिल ऑर्डर में आए हार्दिक पंड्या 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं. रिंकू सिंह और शिवम दुबे फिलहाल क्रीज पर हैं.
20 ओवर के खेल के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 215 रन बनाए हैं. इस तरह उन्होंने टीम इंडिया को कुल 216 रन का लक्ष्य दिया है.  न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक रन टीम सीफर्ट ने 62 रन बनाए. इसके अलावा डेवॉन कॉनवे ने 44, ग्लेन फिलिप्स ने 24, डैरिल मिचेल ने 39 रन की पारी खेली. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 1, रवि बिश्नोई ने 1, अर्शदीप सिंह ने 2 और कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट लिए.
10 ओवर के खेल के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 108-2 है. टिम सीफर्ट और डेवॉन कॉन्वे ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. लेकिन कॉन्वे 43 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए रचिन रवींद्र भी फ्लॉप रहे. उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाए. कॉन्वे को कुलदीप यादव ने आउट किया जबकि रचिन को बुमराह ने. फिलहाल क्रीज पर टिम सीफर्ट हैं और ग्लेन फिलिप्स हैं. सीफर्ट अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं.
टीम इंडिया में कप्तान सूर्यकुमार यादव, ओपनर संजू सैमसन, बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भूमिका अहम होगी. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह जैसे अनुभवी गेंदबाज मैच का रुख बदल सकते हैं. न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी रणनीति बदलकर भारत की बढ़त को रोकने का प्रयास करेगी. उन्होंने दो दिन पहले स्क्वॉड में बदलाव भी किया. कीवी टीम ने जेम्स नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन की टीम में एंट्री कराई.
इंडिया की टीम: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
न्यूज़ीलैंड की टीम: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफ़ी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जकारी फ़ॉल्क्स, बेवॉन जैकब्स

Live Updates

  • 22:50 (IST) 28 Jan 2026

    IND vs NZ 4th T20I: 31 जनवरी को खेला जाएगा 5वां टी20

    IND vs NZ 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी यानी 5वां टी20 मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा. यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज 3-1 पर है. अब देखना होगा कि आखिरी टी20 मुकाबले में क्या होता है.
  • 22:33 (IST) 28 Jan 2026

    IND vs NZ 4th T20I live: 50 रन से हारी टीम इंडिया

    IND vs NZ 4th T20I live: भारतीय टीम को इस मुकाबले में 50 रन से हार का सामना करना पड़ा. सीरीज में यह टीम इंडिया की पहली हार है. न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ सीरीज 3-1 पर आ गई है.

  • 22:20 (IST) 28 Jan 2026

    IND vs NZ 4th T20I live: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 161-8

    IND vs NZ 4th T20I live: 17 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 161-8 रन है. जीत के लिए टीम इंडिया को 18 गेंदों में 55 रन चाहिए. हर्षित राणा को ईश सोढ़ी ने आउट कर दिया है. क्रीज पर रवि बिश्नोई और बुमराह हैं.

  • 22:13 (IST) 28 Jan 2026

    IND vs NZ 4th T20I live: भारत को चाहिए 30 बॉल में 71 रन

    IND vs NZ 4th T20I live: भारत को जीत के लिए 30 बॉल में 71 रन चाहिए. शिवम दुबे 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हो गए हैं. भारत के लिए यहां से अब जीत मुश्किल नजर आ रही है.

  • 21:57 (IST) 28 Jan 2026

    IND vs NZ 4th T20I live: 12 ओवर के बाद स्कोर 116-5

    IND vs NZ 4th T20I live:  भारत का स्कोर 12 ओवर के बाद 116 पर 5 विकेट है. शिवम दुबे 30 से ज्यादा रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ हर्षित राणा दे रहे हैं. दुबे ने ईश सोढ़ी के ओवर में 29 रन मारे.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST