<

IND vs NZ 1st T20: अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी, भारत ने जीता पहला टी20, सीरीज में बनाई बढ़त

IND vs NZ 1st T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला नागपुर में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई.

India vs New Zealand 1st t20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 48 रन से शानदार जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहल गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 238 रन का स्कोर खड़ा किया और न्यूजीलैंड को 239 रन का टार्गेट दिया. न्यूजीलैंड की टीम इस स्कोर को चेज करते हुए 190 रन ही बना सकी.
न्यूजीलैंड के लगभग ज्यादातर गेंदबाजों की पिटाई हुई. ग्लेन फिलिप्स ने 1 ही ओवर डाला जिसमें उन्हें 20 रन पड़े. काइल जेमीसन ने 4 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 54 रन लुटाए. 239 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से सबसे ज्यादा रन निकले. उन्होंने 40 गेंदों में 78 रन ठोके.  अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो डैरिल मिचेल (28) और मिचेल सैंटनर (20) रन बनाए. भारत ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.
इस स्टेडियम में इस मैच से पहले 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं और इन सभी में बहुत ज्यादा बड़े स्कोर नहीं बने थे. लेकिन टीम इंडिया ने आज यहां सबसे बड़ा स्कोर बनाया. भारत इस मैदान पर अब तक 5 मैच खेल चुका है जिसमें से उन्हें 3 में जीत और 2 में हार मिली है.
टीम इंडिया का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह
न्यूज़ीलैंड का स्क्वॉड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, क्रिस्टियन क्लार्क, जकारी फाउल्केस

Live Updates

  • 22:59 (IST) 21 Jan 2026

    Rinku Singh Statement: रिंकू ने मैच के बाद क्या कहा?

    Rinku Singh Statement: रिंकू ने मैच के बाद कहा," मुझ पर प्रेशर था क्योंकि मैं टीम से अंदर-बाहर हो रहा था. प्लान था कि सिंगल्स लूंगा और फिर बड़े शॉट्स के लिए जाऊंगा. और आखिर तक टिकूंगा. मैंने वही किया. गंभीर सर ने मुझे इंटेंट बनाए रखने को कहा था."
  • 22:50 (IST) 21 Jan 2026

    Team india Next t20 Match: अगला टी20 मैच 23 जनवरी को खेला जाएगा

    Team india Next t20 Match:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला टी20 23 जनवरी को खेला जाएगा. ये मैच रायपुर में खेला जाएगा. 
  • 22:44 (IST) 21 Jan 2026

    India vs New Zealand: भारत ने पहले टी20 में न्यूजीलैंड को हराया

    India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 48 रन से शानदार जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड की टीम 239 रन के स्कोर को चेज करते हुए 190 रन ही बना सकी. 

  • 22:37 (IST) 21 Jan 2026

    IND vs NZ Live Score: 6 गेंदों में चाहिए 52 रन

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को 6 गेंदों में चाहिए 52 रन, उनकी हार लगभग पक्की नजर आ रही है.

  • 22:28 (IST) 21 Jan 2026

    IND vs NZ Live Score: 18 गेंदों में चाहिए 73 रन

    IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को जीत के लिए 18 गेंदों में 73 रन चाहिए. डैरिल मिचेल और कप्तान मिचेल सैंटनर क्रीज पर हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST