<

IND vs PAK U19 WC Highlights: भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया, सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

IND vs PAK U19 WC Highlights: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने चिड़ प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 58 रनों से हरा दिया है.

IND vs PAK U19 World Cup Highlights: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने चिड़ प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 58 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 194 रनों पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन उस्मान खान ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 92 गेंदों का सामना कर 66 रन बनाए और 7 चौके लगाए. इसके अलावा, हम्जा जहूर ने 42 रन और पाकिस्तान के कप्तान फरहान युसूफ ने 38 रन बनाए. पाकिस्तान के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए.

इसके अलावा, भारत की तरफ से खिलन पटेल ने 3 विकेट, आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट और इसके अलावा, अमरीश, हिलन पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा ने एक-एक विकेट झटके.

भारत और पाकिस्तान के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है. यह ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स स्टेज के आखिरी मैच है, जो सेमीफाइनल के लिहाज से काफी अहम है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी. भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पाकिस्तान की गेंदबाजी के आगे कोई भी भारतीय बल्लेबाज ज्यादा समय तक क्रीज पर टिक नहीं पाया.

इस बीच वेदांत त्रिवेदी ने 68 रनों की शानदार पारी खेली. वेदांत ने विहान मल्होत्रा (21) के साथ मिलकर 62 रनों की साझेदारी की. इसके बाद आखिरी के ओवरों में कनिष्क चौहान और खिलान पटेल ने 31 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी साझेदारी की. इसके दम पर भारतीय टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचा. भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हुई. अब पाकिस्तान के सामने 253 रनों की टारगेट है.बता दें कि भारतीय अंडर-19 टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. वहीं, पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में एक मैच गंवाया था. इसके चलते भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ता आसान है, जबकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बड़े मार्जिन से हराना होगा. भारतीय टीम के पास इस मुकाबले में जीत हासिल कर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर करने का मौका होगा. इसके अलावा भारत की युवा टीम एशिया कप की फाइनल के हार का भी बदला लेना चाहेगी. दरअसल, पाकिस्तान ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को 191 रन से हराया था. वह भारत और पाकिस्तान का आखिरी मुकाबला था.

भारतीय अंडर-19 की प्लेइंग-11: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
पाकिस्तान अंडर-19 की प्लेइंग-11: हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा.

Live Updates

  • 20:57 (IST) 01 Feb 2026

    IND vs PAK U19 World Cup Live: भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से हराया

    IND vs PAK U19 World Cup Live: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने चिड़ प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 58 रनों से हरा दिया है. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 252 रनों का लक्ष्य रखा था. जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 194 रनों पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन उस्मान खान ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 92 गेंदों का सामना कर 66 रन बनाए और 7 चौके लगाए. इसके अलावा, हम्जा जहूर ने 42 रन और पाकिस्तान के कप्तान फरहान युसूफ ने 38 रन बनाए. पाकिस्तान के बाकी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए.

    इसके अलावा, भारत की तरफ से खिलन पटेल ने 3 विकेट, आयुष म्हात्रे ने 3 विकेट और इसके अलावा, अमरीश, हिलन पटेल, कनिष्क चौहान और विहान मल्होत्रा ने एक-एक विकेट झटके.

  • 20:47 (IST) 01 Feb 2026

    IND vs PAK U19 World Cup Live: भारत ने पाकिस्तान को हराया

    IND vs PAK U19 World Cup Live: भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के आखिरी लीग में हरा दिया है.

  • 20:40 (IST) 01 Feb 2026

    IND vs PAK U19 World Cup Live: पाकिस्तान का गिरा नौंवा विकेट

    IND vs PAK U19 World Cup Live: पाकिस्तान को नौंवा झटका लग चुका है.

  • 20:30 (IST) 01 Feb 2026

    IND vs PAK U19 World Cup Live: कप्तान आयुष म्हात्रे ने झटका तीसरा विकेट, पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा

    IND vs PAK U19 World Cup Live: भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने तीसरा विकेट झटककर पाकिस्तान का आठवां विकेट गिरा दिया है.

  • 20:26 (IST) 01 Feb 2026

    IND vs PAK U19 World Cup Live: पाकिस्तान को एक और झटका, भारत को मिली 7वीं सफलता

    IND vs PAK U19 World Cup Live: पाकिस्तान को एक और झटका लग चुका है. इसके साथ ही भारत को 7वीं सफलता मिल चुका है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST