<

Ind vs Ned T20 WC 2026 Highlights: अंत तक लड़ा नीदरलैंड्स, भारत ने 17 रन से हराया, टूर्नामेंट में सफर हुआ खत्म

India vs Netherlands: भारत के खिलाफ मुकाबले में नीदरलैंड की टीम को 17 रन से हार का सामना करना पड़ा. 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 176 रन ही बना सकी.

India vs Netherlands T20I Highlights: भारत और नीदरलैंड्स के बीच खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड की टीम को 17 रन से हार का सामना करना पड़ा. 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 176 रन ही बना सकी. उनकी टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 28 रन चाहिए थे लेकिन वह 10 रन ही बना सके. वह टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में यह उनका आखिरी मैच था. हालांकि, भारत के खिलाफ उन्होंने समझदारी का खेल दिखाया और अंत तक लड़े. यह काबिल ए तारीफ है.
नीदरलैंड्स ने 10 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं. इस ओवर में कुल 14 रन आए, जिसमें एक शानदार छक्का और एक चौका भी शामिल रहा, साथ ही एक वाइड गेंद भी रही. बास डे लीड़े 12 गेंदों में 15 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, जबकि कॉलिन एकरमैन 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. लेकिन नीदरलैंड्स के लिए जरूरती रन रेट का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. भारत की जीत यहां से पक्की नजर आ रही है.
20 ओवर का खेल खत्म हो गया है और भारत ने कुल 193-6 रन बनाए हैं. अगर नीदरलैंड्स को इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो उन्हें कुल 197 रन बनाने होंगे.  भारत के लिए इस मैच में शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले 25 गेंदों में फिफ्टी ठोकी इसके बाद 31 गेंदों में 66 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की. हार्दिक पंड्या ने भी 21 गेंदों में 30 रन की अच्छी पारी खेली.
15वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/4 हो गया है. इस ओवर में नीदरलैंड्स के ऑलराउंडर लीडे ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए और बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया. क्रीज पर हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे बल्लेबाजी कर रहे हैं.
10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/3 हो गया है. इस ओवर में नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज काइल ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए फिलहाल सूर्या 22 गेंदों में 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ने 74 रन बना लिए हैं.
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 44/2 है. तिलक वर्मा 25 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर खेल रहे हैं. तिलक वर्मा अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और उन्होंने दो शानदार चौके लगाए. इससे पहले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन आर्यन दत्त की गेंद पर आउट हो गए हैं.
आईसीसी टी20 विश्व कप का 36वां मैच भारत और नीदरलैंड्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है. भारत ने सुपर 8 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है तो वहीं, नीदरलैंड्स की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. भारत यह मुकाबला अगर हार भी जाता है तो उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि वे पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं. भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. टीम में वाशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है.
भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथ में है तो वहीं, नीदरलैंड्स की कमान स्कॉट एडवर्ड्स संभाल रहे हैं.. भारत के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि वह नीदरलैंड्स से आज तक किसी मुकाबले में नहीं हारा है. साल 2022 के टी20 विश्व कप में भी भारत ने नीदरलैंड्स को एकतरफा हराया था. आज भी नीदरलैंड्स के लिए दिन बुरा साबित हो सकता है क्योंकि भारतीय टीम शानदार फॉर्म में हैं.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
भारत की टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह
नीदलैंड्स की टीम: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन, नोआ क्रोस, साकिब ज़ुल्फ़िकार, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन

Live Updates

  • 22:33 (IST) 18 Feb 2026

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: 17 रन से हारा नीदरलैंड्स

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: नीदरलैंड्स को 17 रन से हार का सामना करना पड़ा. 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 176 रन ही बना सकी. 

  • 22:27 (IST) 18 Feb 2026

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: नीदरलैंड्स को 12 गेंदों में चाहिए 46 रन

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: नीदरलैंड को 12 गेंदों में 46 रन चाहिए. 18 ओवर के खेल के बाद उन्होंने 148-6 रन बना लिए हैं. 

  • 22:22 (IST) 18 Feb 2026

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: 17वें ओवर में आए 11 रन

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: 17वें ओवर में नीदरलैंड ने वापसी की कोशिश करते हुए 11 रन बटोर लिए.  अब टीम का स्कोर 17 ओवर के बाद 136/6 हो गया है। नोआ क्रोएस 5 गेंदों में 9 रन बनाकर तेजी से रन जोड़ रहे हैं, जबकि ज़ैक लायन-काशे 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

  • 22:16 (IST) 18 Feb 2026

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: 16 ओवर का खेल खत्म

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: 16 ओवर का खेल खत्म हो गया है और नीदरलैंड्स ने कुल 125 रन बना लिए हैं. इस ओवर में कप्तान स्कॉट भी आउट हुए. नीदरलैंड को जीत के लिए अब 24 गेंदों में 69 रन बनाने होंगे.

  • 22:10 (IST) 18 Feb 2026

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: नीदरलैंड्स की आधी टीम पवेलियन लौटी

    IND vs NED T20 World Cup 2026 Live: नीदरलैंड्स की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. 14वें ओवर में शिवम दुबे ने बास डी लिडे को आउट कर टीम को पांचवा झटका दिया.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST