<

IND vs NZ 3rd T20I: सूर्या-अभिषेक की फिफ्टी, न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में मिली हार, भारत ने जीती सीरीज

India vs New Zealand 3rd T20I: 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 10 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. भारत ने इस जीत के साथ टी20 सीरीज भी अपने नाम कर ली है.

IND vs NZ 3rd T20I: 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 10 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. संजू सैमसन इनिंग की पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे लेकिन फिर अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में कुल 20 गेंदों का सामना किया और 68 रन की पारी खेली. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने कुल 57 रन की पारी खेली और मैच को 10 ओवर में ही खत्म कर दिया. भारत ने इस जीत के साथ टी20 सीरीज भी अपने नाम कर ली है. वे सीरीज में 3-0 से आगे चल रहे हैं.

20 ओवर तक लड़खड़ाती हुई बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने कुल 153 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक रन ग्लेन फिलिप्स ने बनाए उन्होंने 40 गेंदों में 48 रन ठोके. हार्दिक पंड्या, रवि बिश्वोई ने टीम इंडिया के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके.  भारत को अगर इस मैच को जीतना है तो उन्हें 120 गेंदों में कुल 154 रन बनाने होंगे.

15 ओवर के खेल के बाद न्यूजीलैंड ने 112 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 4 विकेट गंवाए हैं. न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. देखना होगा कि 20 ओवर में वह अपने स्कोर को कहां तक लेकर जाते हैं.

6 ओवर के खेल के बाद न्यूजीलैंड ने 36 रन बना लिए हैं और वह 3 विकेट भी गंवा चुके हैं. डेवन कॉन्वे, रचिन रवींद्र और फिर टिम सीफर्ट सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. न्यूजीलैंड की ओर से बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिल रही है. बुमराह, राणा और पंड्या ने 1-1 विकेट लिए हैं.

भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाना चाहेगी. बल्लेबाज़ों से तेज शुरुआत और गेंदबाज़ों से सटीक लाइन-लेंथ की उम्मीद होगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी और अनुशासित गेंदबाज़ी के दम पर मेजबानों को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरेगी. हालांकि, पहले और दूसरे टी20 मुकाबले के बाद न्यूजीलैंड की टीम काफी कमजोर नजर आती है. भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह से न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की पिटाई की है वह देखने लायक थी.

टीम इंडिया का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल

न्यूज़ीलैंड की टीम का स्क्वॉड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ज़कारी फ़ॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफ़ी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, टिम रॉबिन्सन, बेवन जैकब्स

Live Updates

  • 21:44 (IST) 25 Jan 2026

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: सूर्या-अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: अभिषेक शर्मा ने इस मैच में कुल 20 गेंदों का सामना किया और 68 रन की पारी खेली. वहीं, सूर्यकुमार यादव ने कुल 57 रन की पारी खेली.

  • 21:40 (IST) 25 Jan 2026

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: टीम इंडिया की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, न्यूजीलैंड को बुरी तरह रौंदा

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया. 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 10 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.
  • 21:30 (IST) 25 Jan 2026

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 122-2

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: 8 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 122-2 विकेट है. भारत की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिल रही है. अभिषेक और सूर्या धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

  • 21:21 (IST) 25 Jan 2026

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में बनाए 51 रन

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: अभिषेक शर्मा ने 14 गेंदों में 51 रन बनाए हैं. इसके साथ ही 6 ओवर में भारत का स्कोर 94 रन हो गया है. पावरप्ले की समाप्ति के बाद भी भारत के बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ पारी जारी है. युवराज सिंह ने इससे पहले 12 गेदों में पचासा जड़ा था.

  • 21:17 (IST) 25 Jan 2026

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: 12 गेंदों में 41 रन बनाकर खेल रहे अभिषेक शर्मा

    Ind vs Nz 3rd T20I Live Score: भारत के सभी बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं, अभिषेक शर्मा ने अब तक 12 गेंदों में 41 रन बना लिए हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

DC vs GT LIVE Updates: गुजरात टाइटंस को पहला झटका, साईं सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट

DC vs GT LIVE Score Updates | Delhi Capitals Gujarat Titans 14th Match Live Score…

Last Updated: April 8, 2026 19:49:33 IST

RR vs MI Highlights: जीत के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार

RR vs MI Highlights: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में…

Last Updated: April 8, 2026 00:31:42 IST

Stock Market Highlights: हड़कंप मचा बाजार में! सेंसेक्स 700 अंक धड़ाम, निफ्टी 22,800 के नीचे और सोना भी टूटा

Stock Market Highlights:: पिछले एक महीने में निफ्टी में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट…

Last Updated: April 7, 2026 17:14:25 IST

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST