<

IND vs PAK T20 WC 2026 Highlights: टीम इंडिया ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी, 61 रन से रौंदा, ईशान किशन बने हीरो

IND vs PAK T20 WC 2026: पाकिस्तान को भारत के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में 61 रन से हार का सामना करना पड़ा. 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

India vs Pakistan Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ महामुकाबले में 61 रन से हार का सामना करना पड़ा. 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने कुल 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा कुलदीप यादव और तिलक वर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किए. पाकिस्तान की ओर से सबसे अधिक रन उस्मान खान ने 44 रन बनाए.
पाकिस्तान की टीम पर दबाव लगातार बना हुआ है. 15 ओवर के बाद 7 विकेट गिर चुके हैं और रन गति भी धीमी है. अब आखिरी 5 ओवरों में बड़े शॉट्स की जरूरत होगी, लेकिन विकेट बचाकर खेलना भी उतना ही अहम रहेगा. भारत की पकड़ मैच पर मजबूत दिख रही है.
पाकिस्तान ने 11 ओवर के खेल तक 5 विकेट गंवा दिए हैं. उनकी आधी टीम पवेलियन लौट गई है. अच्छी बल्लेबाजी कर रहे उस्मान खान 44 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हुए.
टीम इंडिया के 175 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने पावरप्ले की समाप्ति के बाद अपने 4 विकेट गवां दिए हैं. इस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 38 रन है. पाकिस्तान की तरफ से सर्वाधिक रन उस्मान खान ने बनाए हैं, जो 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. बाकी बल्लेबाज काफी सस्ते में आउट हो गए. टीम इंडिया की तरफ से बुमराह ने 2 विकेट और हार्दिक और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट झटके.
भारत ने 20 ओवर में कुल 175 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा है. भारत के लिए सबसे अधिक रन ईशान किशन ने 77 रन बनाए. अभिषेक शर्मा 0, तिलक वर्मा 25, सूर्यकुमार 32, हार्दिक पंड्या 0 और शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए.
8 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 82-1 है. ईशान किशन 72 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारतीय टीम का स्कोर 6 ओवर के बाद 52 पर 1 विकेट है. ईशान किशन  42 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ तिलक वर्मा भी दे रहे हैं.
जिस दिन का इंतजार करोड़ों फैंस को कई दिनों से था वो आज गया.  भारत और पाकिस्तान की टीमें कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में आमने सामने है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ये 27वां मैच है. मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी ये तो कुछ घंटों के बाद पता चल ही जाएगा. टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं जबकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी सलमान अली आगा के हाथों में है.
मुकाबला 7 बजे शुरू हो जाएगा. बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीम अब तक 16 बार टी20 इंटरनेशनल में आमने सामने हुई है. इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने कुल 13 मुकाबले जीते हैं. वहीं, पाकिस्तान ने सिर्फ 3. आखिरी 5 मुकाबलों की भी बात करें तो भारत ने सभी 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पाकिस्तान ने आखिरी बार सितंबर 2022 में ही भारत पर जीत दर्ज की थी.
भारतीय टीम का स्क्वॉड- ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान टीम का स्क्वॉड- सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्ज़ा, ख्वाजा नफे

Live Updates

  • 22:20 (IST) 15 Feb 2026

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: 61 रन से हारा पाकिस्तान

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत ने इस जीत के साथ सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

  • 22:11 (IST) 15 Feb 2026

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: 17 ओवर के बाद स्कोर 106-9

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: पाकिस्तान की टीम आखिरी विकेट पर संघर्ष कर रही है. अगर भारत जल्दी विकेट लेता है तो पारी यहीं सिमट सकती है. 17ओवर के बाद स्कोर 106-9

  • 22:04 (IST) 15 Feb 2026

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: पाकिस्तान को लगे लगातार दो झटके

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: पाकिस्तान को 16वें ओवर में लगातार दो झटके लगे. तीसरी गेंद पर फहीम अशरफ और चौथी गेंद पर अबरार अहमद आउट हो गए.

  • 22:00 (IST) 15 Feb 2026

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: पाकिस्तान के लिए बढ़ रहा जरूरती रन रेट

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: पाकिस्तान के लिए जरूरती रन रेट लगातार बढ़ रहा है. 15वें ओवर की चौथी गेंद पर तिलक वर्मा ने एक कैच छोड़ा हालांकि, इससे टीम इंडिया को कोई फर्क नहीं पड़ा. 30 गेंदों में पाकिस्तान को 82 रन चाहिए.

  • 21:55 (IST) 15 Feb 2026

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: 14 ओवर का खेल खत्म

    IND vs PAK T20 World Cup 2026 Live: 14 ओवर का खेल खत्म हो गया है और पाकिस्तान ने 89-7 रन बना लिए हैं. उन्हें जीत के लिए यहां से और 87 रन बनाने होंगे.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST