<

IND vs USA ICC T20 World Cup Highlights: आखिरी गेंद पर सिराज को मिला विकेट, भारत ने 29 रनों से यूएसए को हराया

भारत बनाम यूएसए मैच हाइलाइट्स: टीम इंडिया के 161 रनों का पीछा करने के दौरान यूएसए की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना पाई. इसके साथ ही भारत ने अमेरिका को 29 रनों से हरा दिया है.

India vs USA T20 Match Highlights: टीम इंडिया के 161 रनों का पीछा करने के दौरान यूएसए की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना पाई. इसके साथ ही भारत ने अमेरिका को 29 रनों के हरा दिया है. यूएसए की तरफ से संजय ने 37 रन, शुभम ने 37 रन और मिलिंद कुमार ने 34 रनों की जुझारू पारी खेली. और यूएसए को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से हरा दिया है. भारत की तरफ से सिराज ने 3 विकेट, अर्शदीप और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट और वरुण ने 1 विकेट लिए.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान सूर्या ने बनाए. जिन्होंने 49 गेंदों का सामना करते हुए 84 रन बनाए हैं और इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा, तिलक वर्मा 25 रन और ईशान किशन 20 रन बनाए. इसके अलावा, बाकी बल्लेबाज काफी सस्ते में आउट हो गए. अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे और वरुण शून्य पर आउट हुए. अमेरिका की तरफ से शैडली वान शल्कविक ने 4 विकेट, हरमीत सिंह ने 2 विकेट, अली खान और मोहसिन ने एक-एक विकेट लिए. सौरभ नेत्रावलकर काफी महंगे साबित हुए. जिन्होंने अपने 4 ओवर में 65 रन दिए.

यूएसए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज की करीब 2 साल बाद टी20 टीम में की.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज टीम इंडिया और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है. मैच के लिए टॉस हो चुका है और अब से कुछ ही देर में मैच शुरू हो जाएगा. अगर आप ये मुकाबला देखना चाहते हैं तो टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स चैनल में देख सकते हैं. इसके अलावा, जिओ हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं.

भारत और अमेरिका का हेड-टू-हेड मुकाबला

भारत और यूएसए के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक सिर्फ एक मुकाबला हुआ है. ये मैच 2024 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूयॉर्क में खेला गया था. उस मैच में भारत ने आसानी से जीत दर्ज की थी. तब USA की टीम ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 110 रन ही बनाए थे. वहीं, भारत ने टारगेट को 18.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल किया था. अगर दोनों टीमों की बात करें तो दोनों टीमों में जमीन-आसमान का फर्क है. भारत एक तरफ जहां टी20 की नंबर वन टीम है. तो वहीं यूएसए टी20 रैंकिंग में 17वें नंबर पर काबिज है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कैसा रहेगा आज का मौसम?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज के मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नहीं है. AccuWeather के अनुसार, उस समय आसमान साफ ​​रहेगा. तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है. इसके अलावा देर शाम को ओस पड़ सकती है.

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का कैसा रहा है रिकॉर्ड?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने कुल T20I मैच खेले हैं. उन्होंने 4 जीते हैं और 2 हारे हैं. खास बात यह है कि टीम इंडिया ने इस स्टेडियम में लगातार 2 हार से शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार 4 जीत हासिल की.

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती

यूएसए की प्लेइंग इलेवन

मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक

यूएसए की टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति

भारत की टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर

Live Updates

  • 22:47 (IST) 07 Feb 2026

    IND vs USA T20 World Cup Live Updates: भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया

    टीम इंडिया के 161 रनों का पीछा करने के दौरान यूएसए की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना पाई. इसके साथ ही भारत ने अमेरिका को 29 रनों के हरा दिया है. यूएसए की तरफ से संजय ने 37 रन, शुभम ने 37 रन और मिलिंद कुमार ने 34 रनों की जुझारू पारी खेली. और यूएसए को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने यूएसए को 29 रनों से हरा दिया है. भारत की तरफ से सिराज ने 3 विकेट, अर्शदीप और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट और वरुण ने 1 विकेट लिए.

  • 22:43 (IST) 07 Feb 2026

    IND vs USA T20 World Cup Live Updates: आखिरी गेंद पर सिराज को मिला विकेट, भारत ने 29 रनों से यूएसए को हराया

    आखिरी गेंद पर सिराज ने विकेट झटककर अपने 4 ओवर के स्पेल में 3 विकेट झटक लिया है. इसके साथ ही भारत ने 29 रनों से यूएसए को हरा दिया है.

  • 22:40 (IST) 07 Feb 2026

    IND vs USA T20 World Cup Live Updates: सिराज की गेंद पर शुभम ने लगाए एक छक्का और एक चौका

    सिराज की गेंद पर शुभम ने एक छक्का और एक चौका लगा दिया है. अब यूएसए को जीत के लिए 31 रनों की दरकार है.

  • 22:38 (IST) 07 Feb 2026

    IND vs USA T20 World Cup Live Updates: यूएसए को 5 गेंदों में 37 रनों की जरूरत

    यूएसए को जीत के लिए 5 गेंदों में 37 रनों की जरूरत है.

  • 22:37 (IST) 07 Feb 2026

    IND vs USA T20 World Cup Live Updates: यूएसए को 6 गेंदों में जीत के लिए 41 रनों की जरूरत

    यूएसए को 6 गेंदों में जीत के लिए 41 रनों की जरूरत है.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST