<

Aaj Ka Mausam 23 Jan 2026: दिल्ली के कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश, 17 शहरों में शीतलहर की चेतावनी; जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी

9 राज्यों में भीषण बारिश-तूफान का अलर्ट, 17 शहरों में चलेगी शीतलहर; IMD ने जारी की बर्फबारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 23 Jan 2026: देश के अलग-अलग राज्यों में लोग यह मानकर चल रहे हैं कि ठंड में अब कुछ राहत मिल गई है, लेकिन ऐसा नहीं है. मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर एक डराने वाला अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में देश के 9 राज्यों में बारिश-पानी के साथ-साथ तूफान भी आ सकता है. इस तूफान के दौरान हवाएं 60 से लेकर 65 किलोमीटर तक की रफ्तार से चल सकती हैं. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भीषण बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है. उत्तर भारत के 17 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है.

Live Updates

  • 14:55 (IST) 23 Jan 2026

    Ladakh Weather Today Live 23 Jan 2026: लद्दाख में भारी बर्फबारी

    Ladakh Weather Today Live 23 Jan 2026:  लद्दाख  के में: द्रास में भारी बर्फबारी हुई.

  • 14:44 (IST) 23 Jan 2026

    Shimla Weather Today Live 23 Jan 2026:  शिमला में बर्फबारी

    Shimla Weather Today Live 23 Jan 2026:  शिमला शहर में बर्फबारी हो रही है, पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं

  • 14:22 (IST) 23 Jan 2026

    Jammu and Kashmir Weather Today Live 23 Jan 2026: बर्फ से होकर गुज़री वंदे भारत ट्रेन

    Jammu and Kashmir Weather Today Live 23 Jan 2026: कटरा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन बर्फ से होकर गुज़र रही है क्योंकि इलाके में ताजा हिमपात हुआ है.

  • 13:53 (IST) 23 Jan 2026

    Rajasthan Weather Today Live 23 Jan 2026: राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा

    Rajasthan Weather Today Live 23 Jan 2026: राजस्थान वालों को आज (23 जनवरी) विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है. मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है. शेखावटी क्षेत्र चुरू, सीकर के अलावा बीकानेर संभाग, जयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. जयपुर में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

  • 13:38 (IST) 23 Jan 2026

    Jammu and Kashmir Weather Today Live 23 Jan 2026: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ताजा बर्फबारी

    Jammu and Kashmir Weather Today Live 23 Jan 2026:  जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ताजा बर्फबारी 

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST