<

Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result 2026 Highlights: झारखंड के शहरों में किसकी सरकार,कहां कौन जीता?

Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result 2026 Live Updates: झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों में हुए नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना प्रक्रिया सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही है.

Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result 2026 Key Highlights:: झारखंड में 48 अर्बन लोकल बॉडीज़ (ULBs) के लिए वोटों की गिनती आज, शुक्रवार को हो रही है. स्टेट इलेक्शन कमीशन के निर्देश पर, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू हुई और अभी भी जारी है. हालांकि, रांची के ट्रांसपोर्ट नगर में अभी तक गिनती शुरू नहीं हुई है. चुनाव अधिकारियों का अनुमान है कि गिनती के दो घंटे के अंदर रुझान और नतीजे सामने आने लगेंगे, जिससे इन लोकल बॉडीज़ में नई सरकार की साफ तस्वीर मिल जाएगी. 23 फरवरी को वोटिंग हुई थी, जिसमें 63% वोटिंग हुई थी.

इन लोकल बॉडीज़ के लिए 23 फरवरी को वोटिंग हुई थी, और राज्य के लोगों ने ज़बरदस्त उत्साह दिखाया था. 4.3 मिलियन रजिस्टर्ड वोटर्स में से 63 प्रतिशत से ज़्यादा ने अपने वोट का इस्तेमाल किया. आज की काउंटिंग प्रोसेस के लिए काउंटिंग सेंटर्स पर शांति से चुनाव कराने के लिए काफ़ी सिक्योरिटी फोर्स तैनात की गई हैं.

Live Updates

  • 18:59 (IST) 27 Feb 2026

    कोडरमा में कहां से कौन जीता?

    कोडरमा में वार्ड 1 से सचिन कुमार, वार्ड 2 से रफत शाहीन, वार्ड 3 से रजिया खातून, वार्ड 4 से गुंजा कुमारी, वार्ड 5 से अहमद रजा, वार्ड 6 से रेणु देवी, वार्ड 7 से शाहिद हुसैन, वार्ड 8 से सीमा कुमारी, वार्ड 9 से रंजीत राम, वार्ड 10 से रिया राज, वार्ड 11 से सोनी देवी, वार्ड 12 से रंजीत कुमार, वार्ड 14 से अजीत बरनवाल और वार्ड 15 से सुप्रिया देवी विजयी घोषित किए गए हैं. वार्ड 13 से नारायण यादव पहले ही निर्विरोध निर्वाचित किये जा चुके हैं.
  • 15:02 (IST) 27 Feb 2026

    Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: सुधा गुप्ता को बढ़त

    Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मानगो नगर निगम महापौर पद के लिए मतगणना का पहला राउंड पूरा हो गया है.शुरुआती नतीजों में कड़ा मुकाबला दिख रहा है, लेकिन सुधा गुप्ता ने पहले राउंड में बढ़त बना ली है. वोट काउंट अपडेट (राउंड 1/4) के मुताबिक, सुधा गुप्ता को 9,544 वोट मिले, जबकि उनकी सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी संध्या सिंह को 7,878 वोट मिले. इस तरह, सुधा गुप्ता अभी 1,666 वोटों से आगे हैं।.शाइस्ता परवीन उर्फ़ ज़ेबा खान को 1523 वोट मिले.

  • 14:55 (IST) 27 Feb 2026

    Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: लोहरदगा में एक्क का जलवा

    Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष का फर्स्ट राउंड वोटिंग
    • अनिल उरांव: 3533 वोट
    • पावन एक्का: 5342 वोट
    • बालमुकुंद लोहरा: 2477 वोट
    • राजेंद्र लोहरा: 160 वोट
    • लक्ष्मी नारायण भगत: 115 वोट
    • बिलियम कुजूर: 353 वोट
    • विशाल डुंग डुंग: 691 वोट
    • सतीश रंजन उरांव: 220 वोट
    • संजय टोप्पो: 233 वोट
    • संतोष उरांव: 1199 वोट
    फर्स्ट राउंड में पावन एक्का 1809 मतों से आगे चल रहे हैं।
  • 14:54 (IST) 27 Feb 2026

    Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: कोडरमा के वार्ड नंबर 12 में महज 6 वोट से जीत

    Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: झारखंड निकाय चुनावों में रिजल्ट सामने आने लगे हैं. सबसे चौंकाने वाला परिणाम कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 से आया है. डोमचांच नगर पंचायत वार्ड 12 से बंटी कुमार ने मुकेश रजक को 6 वोटों से हरा दिया है.
  • 14:16 (IST) 27 Feb 2026

    Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में मिली 6 वोटों से जीत

    Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result: झारखंड निकाय चुनाव में कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 से चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है. डोमचांच नगर पंचायत वार्ड 12 से बंटी कुमार ने मुकेश रजक को 6 वोटों से हरा दिया है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST