<

Kerala Local Body Election Result 2025 Live Updates: थरूर के संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में NDA को बढ़त, कांग्रेस के UDF की 3 नगर निगमों में बढ़त

Kerala Local Body Election Result 2025 Live Updates: केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए काउंटिंग जारी, BJP ने बनाई बढ़त

Kerala Local Body Election Result 2025 Live Updates: दक्षिण के अहम राज्य केरल में 2 चरणों में हुए 1,199 स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है. दोनों चरणों में राज्यभर के वार्ड में चुनाव लड़ रहे 75,632 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए 2,86,62,712 मतदाता पात्र हैं. मतगणना शनिवार (13 दिसंबर, 2025) को सुबह आठ बजे शुरू हो गई. मतगणना की कड़ी में शुरुआत में डाक मतपत्रों की गणना की गई. कुछ देर बाद ही ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हुई, जो जारी है. मतगणना 244 केंद्रों और 14 जिलाधिकारी कार्यालयों में जारी है. यहां हम देंगे 1,199 स्थानीय निकायों की मतणना की जानकारी. मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, मतगणना जारी रहने के साथ ही केरल निकाय चुनाव के रिजल्ट भी आने शुरू हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने यहां पर खाता भी खोल लिया है. शोरानूर गरनपालिका वार्ड में BJP उम्‍मीदवार ने 108 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. तय चुनावी कार्यक्रम के मुताबिक, निर्वाचित पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर, 2025 को सुबह 10 बजे होगा. नगर निगम पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर, 2025 को सुबह 11 बजे होगा.

244 केंद्रों और 14 जिला समाहरणालयों में वोटों की गिनती जारी

यहां पर बता दें कि 2 चरणों में हुए केरल निकाय चुनाव में 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले थे. चुनाव आयोग के मुताबिक, दोनों चरणों में कुल 73.69 प्रतिशत वोटिंग हुई. 1995 के बाद से स्थानीय निकाय चुनाव में सबसे अधिक मतदान हुआ है. केरल में 1995 में पहली बार निकाय चुनाव हुए थे.

कांग्रेस का  यूडीएफ सबसे आगे

केरल नगर निगम चुनाव में कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. कुल 6 निगमों में से कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 4 जबकि सीपीआईएम के नेतृत्व वाला एलडीएफ 1 पर आग चला रहा है. वहीं, NDA 1 में आगे चल रहा है.

कुल 86 नगरपालिकाओं में कौन आगे 

यूडीएफ 53एलडीएफ 30 एनडीए 1 में आगे

14 जिला पंचायतों में क्‍या स्थिति

यूडीएफ 7 एलडीएफ 6 में आगे 

कुल 152 ब्लॉक पंचायतों में से यूडीएफ 77 और एलडीएफ 68 में आगे.

Live Updates

  • 13:21 (IST) 13 Dec 2025

    Kerala Local Body Election Result 2025 Live Updates: पंडालम में NDA ने 3 वार्ड जीत

    Kerala Local Body Election Result 2025 Live Updates:  केरल में पंडालम स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के परिणाम घोषित होने शुरू हो गए हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पंडालम में 3 वार्ड जीते हैं और 1 में बढ़त हासिल किए हुए है.

  • 11:15 (IST) 13 Dec 2025

    Kerala Local Body Election Result 2025 Live Updates:  एसडीपीआई ने थलस्सेरी नगरपालिका से खोता अपना खाता

    Kerala Local Body Election Result 2025 Live Updates: एसडीपीआई ने थलस्सेरी नगरपालिका से अपना खाता खोला है. कोझिकोड मरुथोनकारा ग्राम पंचायत से एलडीएफ उम्मीदवार रविंद्रन ने तीसरे वार्ड में 202 वोटों से जीत हासिल की है.

  • 11:06 (IST) 13 Dec 2025

    Kerala Local Body Election Result 2025 Live Updates: कन्नूर नगर निकाय में 12 डिवीजनों में आगे चल रहा UDF

    Kerala Local Body Election Result 2025 Live Updates: ताजा जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन यूडीएफ कन्नूर नगर निकाय में 12 डिवीजनों में आगे चल रहा है.  इसके अलावा CPIM के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ 6 डिवीजनों में और बीजेपी के नेतृत्व वाला गठबंधन एनडीए 2 डिवीजनों में आगे चल रहे हैं. एलडीएफ और यूडीएफ के बीच ही यहां पर मुकाबला देखने को मिल रहा है.

  • 10:48 (IST) 13 Dec 2025

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST