KKR vs LSG LIVE Score Updates | Lucknow Super Giant vs Kolkata Knight Riders 15th Match Live Score Updates | KKR vs LSG IPL 2026 Scorecard Live: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर रही है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच लाइव स्कोर.
KKR vs LSG LIVE Score Updates: IPL 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. केकेआर की ओर से फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी ओपनिंग करने आई, लेकिन शुरुआत खराब रही. फिन एलन सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए. प्रिंस यादव ने अपने पहले ही ओवर में फिन एलन को आउट कर पवेलियन भेज दिया. फिलहाल अंगकृष रघुवंशी और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं.
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम को अभी इस इस सीजन अपनी पहली जीत की तलाश है. कोलकाता का पिछला मैच पंजाब किंग्स के साथ होने वाला था, लेकिन बारिश के चलते मुकाबला रद्द हो गया था. इससे पहले 2 मैचों में लगातार 2 हार का सामना करना पड़ा था. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार अपने दूसरी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लखनऊ ने अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. ऐसे में यह मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काफी अहम होने वाला है.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, नवदीप सैनी. (इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट)
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी. (इम्पैक्ट सब: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह)
7 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन पर पहुंच गया है. फिन एलन 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए.
पावरप्ले के बाद कोलकाता का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 56 रन पर पहुंच गया है. अजिंक्य रहाणे 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, अंगकृष रघुवंशी 15 गेंदों पर 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
5 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 40 रन पर पहुंच गया है. अजिंक्य रहाणे और रघुवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.
4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 30 रन पर पहुंच गया है. अजिंक्य रहाणे 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर हैं.
3 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 1 विकेट के नुकसान 21 रन पर पहुंच गया है. अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ अंगकृष रघुवंशी 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
2 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 16 रन पर आ गया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका लग गया है. दूसरे ओवर में प्रिंस यादव की चौथी गेंद पर फिन एलन ने दिग्वेश राठी की गेंद पर कैच थमा दिया. फिन एलन 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए.
पहले ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 रन बटोरे हैं. रहाणे ने मोहम्मद शमी की आखिरी गेंद पर चौका लगाया.
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. फिन एलन और अजिंक्य रहाणे की जोड़ी पारी की शुरुआत करने आई है. मोहम्मद शमी नई गेंद से पहला ओवर डाल रहे हैं.
KKR के इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट
LSG के इम्पैक्ट सब: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी.
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, नवदीप सैनी.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि उनकी टीम में कोई बदलाव नहीं है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, कोलकाता में इस समय बादल छाए हुए हैं. दोपहर के समय बारिश हुई थी, लेकिन रात में बारिश होने की कम संभावना है. उम्मीद है कि फैंस को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा.
LSG के खिलाफ सुनील नरेन कोलकाता की प्लेइंग-11 में वापसी करेंगे. सुनील नरेन को मैदान पर प्रैक्टिस करते देखा गया है. वह प्लेइंग-11 में रोवमैन पॉवेल की जगह लेंगे. वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के इस मैच में खेलने पर सस्पेंस बरकरार है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जांयट्स का मैच ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैदान की पिच काफी फ्लैट है. इससे गेंद सीधे बल्ले पर आती है. इससे इस पिच पर बड़े स्कोर बनाना आसान हो जाता है. हालांकि अगर मैच के दौरान बारिश हो जाती है, तो पिच में नमी बन जाएगी. इससे तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी. इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में ऐसा ही देखने को मिला था, लेकिन वो मैच रद्द हो गया था.
कोलकाता नाइट राइडर्स का आखिरी मुकाबला पंजाब किंग्स से होने वाला था. हालांकि बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो पाया, जिसके चलते मुकाबला रद्द हो गया. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट्स बांटे गए. इससे पहले कोलकाता को अपने शुरुआती 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.
6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स बनाम केकेआर का मैच होने वाला था, लेकिन बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया था. 9 अप्रैल को केकेआर बनाम लखनऊ का मैच भी इसी मैदान पर होने वाला है. फैंस को डर है कि कहीं बारिश की वजह से यह मैच भी रद्द न हो जाए. मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल को कोलकाता में बारिश होने की 90 फीसदी संभावना है. हालांकि शाम होते-होते बारिश की संभावना कम होने की उम्मीद है, जिससे हो सकता है कि मैच में कोई खलल न पड़े.
इस मुकाबले में कैमरन ग्रीन पर सभी की नजरें रहेंगी, जो इस लीग के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं. उन्होंने अभी तक 3 मैचों में सिर्फ 24 रन बनाए हैं, जबकि एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की. हालांकि इस मैच में कैमरन ग्रीन गेंदबाजी करते दिखाई दे सकते हैं, क्योंकि वह लगातार प्रैक्टिस करते रहे हैं.
हेड टू हेड की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं. इनमें से 4 मैच लखनऊ की टीम ने जीते हैं, जबकि कोलकाता ने सिर्फ 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में जाहिर है कि लखनऊ की टीम का कोलकाता के ऊपर दबदबा बना हुआ है.
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती/नवदीप सैनी, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा.
एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद/एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी.
9 अप्रैल को IPL का 15वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटस राइडर्स के बीच होगा. यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इसके लिए शाम 7 बजे होगा.
Election 2026 Live Updates: आज केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग…
Stock Market Highlights | Share Bazaar News: लगातार पांचवें दिन अपनी बढ़त जारी रखते हुए,…
DC vs GT Highlights: पहले बल्लेबाज़ी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट…
Stock Market Highlights । Share Bazaar News: कल सेक्टर के हिसाब से, सबसे ज्यादा बढ़त…
RR vs MI Highlights: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में…
Stock Market Highlights:: पिछले एक महीने में निफ्टी में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट…