KKR vs LSG Highlights: IPL 2026 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 3 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के हीरो LSG के युवा स्टार बल्लेबाज मुकुल चौधरी रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली. कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं. लखनऊ ने 42 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद आयुष बदोनी ने 34 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला. बदोनी के आउट होने के बाद लखनऊ की टीम फिर मुश्किल में फंस गई, लेकिन फिर मुकुल चौधरी ने जिम्मेदारी संभाली. मुकुल चौधरी ने आखिरी ओवर तक मैच को पहुंचाया और अपनी टीम को जीत दिलाई. मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 2 चौके लगाए. मुकुल की इस शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर LSG ने इस सीजन लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर हार झेलनी पड़ी है. यह केकेआर का चौथा मैच था, लेकिन अभी भी वह एक जीत के लिए तरस रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, नवदीप सैनी. (इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट)
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी. (इम्पैक्ट सब: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह)
आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 6 गेंदों पर 14 रन की जरूरत थी. मुकुल चौधरी ने इस ओवर में वैभव अरोड़ा की गेंद पर 2 छक्के लगाए. फिर आखिरी गेंद पर लखनऊ को जीत के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी. आखिरी गेंद पर बाई का रन लेकर मुकुल चौधरी ने लखनऊ को जीत दिलाई.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से हरा दिया है. मुकुल चौधरी ने 7 छक्के और 2 चौके की मदद से 27 गेंदों पर 54 रनों की नाबाद पारी खेली.
मुकुल चौधरी ने अर्धशतक लगा दिया है. उन्होंने 26 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना दिए हैं. अब लखनऊ को जीत के लिए 6 गेंद पर 14 रन की जरूरत है.
18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन पर पहुंच गया है. अब लखनऊ को जीत के लिए 12 गेंदों पर 30 रन की जरूरत है.