<

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में अगले 24-48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड, घना कोहरा भी बढ़ाएगा दिक्कत

Delhi Weather Today Live: दिल्ली-NCR में ठंड और घना कोहरा बना लोगों की मुसीबत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Today 23th December 2025 Live:  दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों की सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई. मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) की सुबह लोग कोहरे के चलते परेशान नजर आए. दिल्ली के कुछ इलाकों के साथ-साथ एनसीआर के शहरों (सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, बल्लभगढ़, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में भी कोहरे ने वाहनों की रफ्तार कम की. कोहरे के बीच दिल्ली-एनसीआर को शीतलहर ने भी अपनी चपेट में ले लिया है. मंगलवार सुबह लोग ठिठुरते नजर आए. ठंड की वजह से लोग जगह-जगह अलाव जलाते भी नजर आए, हालांकि बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली-एनसीआर में अलावा जलाना वर्जित है. IMD के अनुसार, 23 दिसंबर को राजधानी का मौसम भले ही साफ रहने वाला हो, लेकिन सुबह के समय कोहरे और खराब एयर क्वालिटी से राहत मिलने के आसार कम हैं.

वायु प्रदूषण ने भी बढ़ाई चिंता

दिल्ली में ठंड और कोहरे के साथ वायु प्रदूषण का ट्रिपल अटैक जारी है. वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोतरी होने के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है.  इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में मौसम तेजी से करवट लेने वाला है. दिल्ली में आगामी 2 दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. 

IMD के मुताबिक,  बुधवार (24 दिसंबर, 2025) और गुरुवार (25 दिसंबर, 2025) को दिल्ली के अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. यही स्थिति नोएडा, गाजियाबाद में भी रहेगी. यहां पर भी कोहरा परेशान करेगा. इसके बाद 26 और 27 दिसंबर से ठंड के साथ कोहरा और घना हो सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे रात और सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की जाएगी.

Live Updates

  • 17:07 (IST) 23 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में अगले 24-48 घंटे पड़ेगी कड़ाके की ठंड

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एसीआर में अब ठंड का असली प्रभाव दिखने वाला है.एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार (24 दिसंबर, 2025)  को पारा और भी गिर सकता है. दिल्ली में 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है,  वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन भी ऐसे ही कड़ाके की ठंड पड़ सकती है.

  • 15:07 (IST) 23 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में 25 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कोहरा भी करेगा परेशान

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एसीआर में अब ठंड का असली प्रभाव दिखने वाला है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में 25 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ेगी. इसके सथ ही घना कोहरा और परेशान करेगा. इसके साथ ही वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना रहेगा.

  • 11:52 (IST) 23 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में 4 दिन तक छाएगा घना कोहरा, वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी

    Delhi Weather Today Live: मौसम  विभाग के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के शहरों में 24 से 27 दिसंबर के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. ऐसे में IMD ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी है. 

  • 10:03 (IST) 23 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली समेत 5 राज्यों के लोगों को सबसे ज्यादा करना पड़ रहा है ठंड का सामना

    Delhi Weather Today Live: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में ठंड बढ़ी है. IMD ने वीकेंड तक घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है. ठंड और कोहरे का सबसे ज्यादा सामना उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के लोगों को करना पड़ रहा है. 

  • 08:51 (IST) 23 Dec 2025

    Delhi Weather Today Live: कोहरे से उड़ानों पर पड़ रहा असर

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरा भी परेशान कर रहा है. दिल्ली में घने कोहरे की वजह से सोमवार को 14 उड़ानें रद्द हुईं. इनमें 6 उड़ानें दिल्ली से थीं और 8 उड़ानों को दिल्ली उतरना था. डिपार्चर और अराइवल दोनों में एक-एक फ्लाइट इंटरनेशनल थी. कई उड़ाने लेट हुईं जिससे यात्री काफी परेशान हुए. मंगलवार सुबह भी घना कोहरा था, जिससे प्लाइट्स देरी से उड़ीं या लेट हुईं. इस जानकारी आधिकारिक रूप से नहीं आई है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: जेपी नड्डा राज्यसभा सदस्यों की विदाई समारोह में क्यों नहीं हुए शामिल?

Parliament Budget Session 2026 Live Updates: मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में 37 रिटायर हो…

Last Updated: March 18, 2026 18:04:54 IST

Share Market LIVE Updates: बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक ऊपर, निफ्टी 23,700 के पार

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: मंगलवार 17…

Last Updated: March 18, 2026 12:18:11 IST

Closing Bell: सेंसेक्स 568 अंक उछला, निफ्टी 23,550 के पार; ऑटो-मेटल शेयरों में जोरदार तेजी

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पश्चिम एशिया…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:49 IST

Pakistan Afghanistan War Highlights: काबुल के नशामुक्ति केंद्र पर हवाई हमला: संयुक्त राष्ट्र ने जताई कड़ी आपत्ति, तनाव कम करने की अपील

Pakistan airstrike on Afghanistan Hospital Highlights:तालिबान ने मंगलवार कहा कि काबुल में एक ड्रग ट्रीटमेंट…

Last Updated: March 17, 2026 17:58:25 IST

Parliament Budget Session Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर निशाना- ‘सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं और LPG के…’

Parliament Budget Session Live Updates: विपक्षी गुट चीफ इलेक्शन कमीशन (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने…

Last Updated: March 13, 2026 17:07:10 IST

Stock Market Highlights: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत! सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी भी 178 अंक फिसला

Stock Market Highlights: शुक्रवार को निफ्टी 178 अंक गिरकर 23,462 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 500…

Last Updated: March 13, 2026 15:38:22 IST