<

Noida International Airport Inauguration Live Updates: पीएम करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, दिल्ली-एनसीआर में खुलेंगे विकास के नए आयाम

Noida International Airport Inauguration Live Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  शनिवार (28 मार्च, 2026)  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तीसरा एयरपोर्ट मिल जाएगा.

Noida International Airport Inauguration Live Updates: दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ शनिवार (28 मार्च, 2026) पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होने वाला है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इस एयरपोर्ट का निर्माण कुल चार चरणों में पूरा होना है. चारों चरणों की पूरे हो जाने के बाद नोएडा एयरपोर्ट एरिया के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा और विश्व के चौथे बड़े एयरपोर्ट में शुमार हो जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी साझा की है कि वह 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर उन्होंने शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को एक पोस्ट भी किया है, इसमें पीएम ने लिखा- ’28 मार्च का दिन उत्तर प्रदेश और NCR के लोगों के लिए बहुत ज़्यादा महत्व का दिन है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा.’ यह भी अहम बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही वर्ष 2021 में इसकी नींव रखी थी यानी शिलान्यास किया था. आने वाले समय में यह एयरपोर्ट दिल्ली एनसीआर के साथ आसपास के जिलों जैसे अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मथुरा, आगरा समेत अन्य जिलों के लोगों के लिए अहम साबित होगा. इन शहरों में विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. दिल्ली के पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी लगभग 72 किमी हैं, इसके अलावा नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद से  लगभग 40 किमी ही दूरी है. वहीं, ग्रेटर नोएडा से 28 किमी, गुरुग्राम से 65 किमी और आगरा से 130 किमी की दूरी पर है. उद्घाटन के एक महीने के भीतर यानी अप्रैल के मध्य में कॉमर्शियल फ्लाइटों को बुकिंग शुरू होने का अनुमान है. माना जा रहा है कि अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में यहां से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पहले चरण में देश के 12 शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी.

Live Updates

  • 10:22 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: नोएडा एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों का भार उठाने में सक्षम

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: शुरुआती दौर में नोएडा एयरपोर्ट सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों रुपये (12 MMPA) का भार उठाने में पूरी तरह सक्षम है. पहले चरण के तहत अभी एक रनवे से उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जहां से हर दिन करीब 150 फ्लाइट्स टेक-ऑफ और लैंड करेंगी. 

  • 09:14 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: दिल्ली एयरपोर्ट का बोझ होगा कम, रोज 150 फ्लाइट्स भरेंगी उड़ानें

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: जानकारों की मानें तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयर पोर्ट) के संचालन से दिल्ली एयरपोर्ट का बोझ कम होगा. पहले चरण में यहां से रोज 150 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी. इसके साथ ही सालाना 1.2 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे.  

  • 08:35 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक पर प्रतिबंध

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: स्थानीय प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक (गुड्स) वाहनों के संचालन पर अस्थायी रोक लगाई है. यह प्रतिबंध शनिवार सुबह 7 बजे से लागू है. यह  लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. 

  • 08:27 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनेगा नोएडा एयरपोर्ट

    Noida International Airport Inauguration Live Updates:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (28 मार्च, 2028) को गौतमबुद्धनगर के जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनाया गया है. <blockquote class="twitter-tweet" data-media-max-width="560"><p lang="hi" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH</a> | जेवर, ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन करने वाले हैं। एयरपोर्ट को लगभग 11,200 करोड़ रुपये के कुल निवेश से बनाया गया है। <a href="https://t.co/Z9LiLWgkZw">pic.twitter.com/Z9LiLWgkZw</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/2037717859028308163?ref_src=twsrc%5Etfw">March 28, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>...

  • 08:02 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक पर प्रतिबंध

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: स्थानीय प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर मालवाहक (गुड्स) वाहनों के संचालन पर अस्थायी रोक लगाई है. यह प्रतिबंध शनिवार सुबह 7 बजे से लागू है. यह  लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, जिससे वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

RBSE Result 2026 LIVE: जुलाई में 30,640 छात्र देंगे सप्लीमेंट्री परीक्षा

RBSE 5th, 8th Result Live: RBSE कक्षा 5 के परिणाम 2026 में कुल 30,640 छात्रों…

Last Updated: March 24, 2026 13:59:27 IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, कोटा की अदिति ने किया टॉप

Rajasthan Board 10th Result 2026 Live Update | Rajasthan Class 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड…

Last Updated: March 24, 2026 14:03:20 IST

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में आज जश्न का माहौल! सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी ने छुआ 22,800

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: सोमवार के…

Last Updated: March 24, 2026 13:31:38 IST

Bihar Board 12th Topper List: बिहार बोर्ड 12वीं में प्रकाश अमन ने किया टॉप, लड़कियों का रहा दबदबा

Bihar Board 12th Topper List | Bihar Board 12th Result 2026 LIVE: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट…

Last Updated: March 23, 2026 15:15:22 IST