Noida International Airport Inauguration Key Highlights: दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ शनिवार (28 मार्च, 2026) का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक हुआ, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया. इस एयरपोर्ट का निर्माण कुल चार चरणों में पूरा होना है. चारों चरणों के पूरे हो जाने के बाद नोएडा एयरपोर्ट एरिया के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा और विश्व के चौथे बड़े एयरपोर्ट में शुमार हो जाएगा. शुक्रवार शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी साझा की थी कि वह 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर उन्होंने शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को एक पोस्ट भी किया था, इसमें पीएम ने लिखा- ’28 मार्च का दिन उत्तर प्रदेश और NCR के लोगों के लिए बहुत ज़्यादा महत्व का दिन है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा.’ यह भी अहम बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही वर्ष 2021 में इसकी नींव रखी थी यानी शिलान्यास किया था. आने वाले समय में यह एयरपोर्ट दिल्ली एनसीआर के साथ आसपास के जिलों जैसे अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मथुरा, आगरा समेत अन्य जिलों के लोगों के लिए अहम साबित होगा. इन शहरों में विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. दिल्ली के पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी लगभग 72 किमी हैं, इसके अलावा नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद से लगभग 40 किमी ही दूरी है. वहीं, ग्रेटर नोएडा से 28 किमी, गुरुग्राम से 65 किमी और आगरा से 130 किमी की दूरी पर है. उद्घाटन के एक महीने के भीतर यानी अप्रैल के मध्य में कॉमर्शियल फ्लाइटों को बुकिंग शुरू होने का अनुमान है. माना जा रहा है कि अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में यहां से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पहले चरण में देश के 12 शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी.
#WATCH ग्रेटर नोएडा, यूपी: पीएम मोदी ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/IivCf6CwIK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
Noida International Airport Inauguration Live Updates: पीएम मोदी शनिवार (28 मार्च, 2026) को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन करने के लिए स्टेज पर पहुंचे. इस दौरान उनका अभिनंदन किया गया.
#WATCH ग्रेटर नोएडा, यूपी: पीएम मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन करने के लिए स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान उनका अभिनंदन किया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टेज पर मौजूद रहें। pic.twitter.com/eQkZnqLCM4
Noida International Airport Inauguration Live Updates: पीएम मोदी फेज़ 1 के उद्घाटन से पहले जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. यहां पर उनके साथ यूपी के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
#WATCH ग्रेटर नोएडा, यूपी: पीएम मोदी आज फेज़ 1 के उद्घाटन से पहले जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ यूपी के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहें।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
(सोर्स: DD) pic.twitter.com/FGWCsyWrPQ
Noida International Airport Inauguration Live Updates: गौतम बुद्ध नगर भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो संकल्प है जिसके कारण आज भारत और भारत के लोगों का सम्मान विश्व शिखर पर है. आज युद्ध नहीं बुद्ध के मार्ग पर चलकर हम नई ऊंचाइयां पा रहे हैं. जेवर वासी शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए लालाइत है. मैं किसानों को धन्यवाद करता हूं और बधाई भी देता हूं.
#WATCH | जेवर, ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा, "...प्रधानमंत्री का जो संकल्प है जिसके कारण आज भारत और भारत के लोगों का सम्मान विश्व शिखर पर है। आज युद्ध नहीं बुद्ध के मार्ग पर चलकर हम नई ऊंचाइयां पा रहे हैं... जेवर वासी आज प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत… https://t.co/8E8MGxLe1q pic.twitter.com/CU4aBgNXjX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
Noida International Airport Inauguration Live Updates: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की दृष्टि से भी और उत्तर प्रदेश की दृष्टि से भी जेवर एयरपोर्ट का शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन यह गौरव का दिन, ऐतिहासिक दिन है. चुनाव तो 2027 में भाजपा तीसरी बार जीतने जा रही है, लेकिन विकास हमारा मुख्य लक्ष्य रहता है. हवाई जहाज पर हवाई चप्पल पहनने वाला भी बैठ सके. ऐसा देश हमें बनाना है और जेवर इसी कड़ी में एक सौगात है.
Noida International Airport Inauguration Live Updates: यात्रियों की सहूलियत के लिए टर्मिनल-1 के अंदर लेटेस्ट बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और 10 एयरोब्रिज लगाए गए हैं. यहां सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ (CISF) के पास होगा.