<

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 Highlights: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, कोटा की अदिति ने किया टॉप

Rajasthan Board 10th Result 2026 Highlights: राजस्थान बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन ने सेकेंडरी (10th) परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल कुल 94.23% स्टूडेंट्स पास हुए. कुल 1,066,561 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे. हमेशा की तरह लड़कियों ने लड़कों से बेहतर परफॉर्म किया उनका पास परसेंटेज 94.20% रहा जबकि लड़कों का पास परसेंटेज 93.63% रहा. छात्र अपना रिजल्ट RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

Rajasthan Board 10th Result 2026 Key Highlights: राजस्थान में स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया हैं. RBSE 10th के रिजल्ट जारी हो गए हैं. इस साल कुल 94.23% छात्र-छात्राएं सफल रहे. कुल 10,66,561 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी जहां उनका सफलता प्रतिशत 94.20% रहा, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 93.63% दर्ज किया गया.स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपने Roll Number की मदद ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.

SMS के जरिए RBSE क्लास 10th का रिजल्ट कैसे देखें?

  • स्टेप 1: SMS के जरिए रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल फोन पर SMS ऑप्शन खोलें.
  • स्टेप 2: फिर स्टूडेंट्स को RJ10 स्पेस ROLL NUMBER टाइप करके भेजना होगा.
  • स्टेप 3: टाइप किए गए मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेजें.
  • स्टेप 4: इतना करते ही रिजल्ट आपके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा.

Digilocker के जरिए RBSE Class 10th Result 2026 कैसे देखें?

  • RBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट DigiLocker के जरिए देखने के लिए सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर पेज पर साइन अप करें.
  • इसके बाद जरूरी डिटेल्स भरें.
  • अब Board of Secondary Education, Rajasthan चुनें.
  • Class 10 result चुनें.
  • अपनी सभी जानकारी (Credentials) डालें.
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा.

राजस्थान 10वीं रिजल्ट रोल नंबर से चेक कैसे करें?

  • रोल नंबर से राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 कक्षा 10 चेक करने के लिए आपको यहां नीचे बताया गया तरीका स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा-
  • माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं- Rajasthan Board Result Website
  • जैसे ही साइट खुलेगी, वहां आपको RESULTS के नाम से एक लिंक दिखेगा, उसे क्लिक करें.
  • अब वेबसाइट पर दिखने वाला RBSE 10th Result 2026 Link क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा, जहां सिर्फ एक बॉक्स दिखेगा. इसके बायीं ओर Roll Number लिखा होगा. आप अपना राजस्थान बोर्ड क्लास 10 रोल नंबर उस सफेद बॉक्स में भरें. फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • आपका 10वीं का परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा.

Live Updates

  • 13:54 (IST) 24 Mar 2026

    Rajasthan Board Class 10th Result 2026: SMS के जरिए RBSE क्लास 10th का रिजल्ट कैसे देखें?

    • स्टेप 1: SMS के जरिए रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल फोन पर SMS ऑप्शन खोलें.
    • स्टेप 2: फिर स्टूडेंट्स को RJ10 स्पेस ROLL NUMBER टाइप करके भेजना होगा.
    • स्टेप 3: टाइप किए गए मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेजें.
    • स्टेप 4: इतना करते ही रिजल्ट आपके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा.
  • 13:48 (IST) 24 Mar 2026

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं में इन जिलों का सबसे कम पास प्रतिशत

    • RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा में बाकी जिलों के मुकाबले इन जिलों का पास प्रतिशत सबसे कम रहा है। इनमें धौलपुर का पास प्रतिशत सबसे कम रहा है।
    • जिला पास प्रतिशत
    • धौलपुर - 87.52%
    • प्रतापगढ़ - 89.11%
    • कोटा - 89.25%
    • बारां - 89.72%
    • झालवाड़ - 89.94%
  • 13:45 (IST) 24 Mar 2026

    RBSE 10th Result 2026: अपनी मार्कशीट पर चेक कर लें ये डिटेल्स

    जब आपको राजस्थान बोर्ड से अपनी 10वीं क्लास की मार्कशीट मिले, तो आपको सलाह दी जाती है कि आप उस पर दी गई सभी जानकारी, जैसे आपका नाम, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, सब्जेक्ट के हिसाब से मार्क्स, पिता का नाम, टोटल मार्क्स और सर्टिफिकेट नंबर, ध्यान से चेक कर लें.

  • 13:42 (IST) 24 Mar 2026

    Rajasthan Board Result 2026: वेबसाइट डाउन, डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट

    • डिजिलॉकर से अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाना होगा.
    • यहां Login/Register के लिंक पर क्लिक करें.
    • अगर आप पहले से वेबसाइट पर रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें. अगर हैं, तो सीधे लॉगइन करें.
    • इसके बाद Issued Documents सेक्शन में जाएं.अब राजस्थान बोर्ड (RBSE) को सेलेक्ट करें.
    • यहां Rajasthan Board Class 10th Result 2026 Download के लिंक पर क्लिक करें.
    • अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें.सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर राजस्थान बोर्ड 10वीं की मार्कशीट आ जाएगी.
    • आप इसका पीडीएफ या कलर प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं.
  • 13:41 (IST) 24 Mar 2026

    RBSE Result 2026:  एक बार फिर लड़कियों ने लहराया परचम, 94.20% हुईं पास

    इस साल 10वीं क्लास में 94.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कोटा की अदिति ने 96% प्राप्त किए हैं. वहीं इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले अच्छा रहा है.
    • छात्राएं - 94.20%
    • छात्र - 93.63%
Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST