<

NZ vs SA 1st Semifinal Highlights: साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा, फिन एलन ने ठोकी सबसे तेज सेंचुरी

NZ vs SA 1st Semifinal Highlights: टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम आमने सामने हुई जहां न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की.

NZ vs SA 1st Semifinal: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली. कीवी टीम ने शानदार गेंदबाजी और सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. दबाव भरे मुकाबले में ओपनर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया और न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचा दिया है. फिन एलन ने शानदार 100 और टिम सीफर्ट ने 58 रन की पारी खेली.
साउथ अफ्रीका ने अपने 20 ओवर के खेल में कुल 169 रन बनाए. मार्को यानसन ने शानदार फिनिशिंग करते हुए 55 रन (30 गेंद) की पारी खेली। उन्होंने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बटोरे और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. केशव महाराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे. आखिरी ओवर में दो विकेट गिरने से साउथ अफ्रीका 180 के पार नहीं पहुंच पाया, लेकिन 169 रन का टोटल इस पिच पर लड़ने लायक माना जाएगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 रन बनाने होंगे.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बटोरने शुरू कर दिए हैं. इस ओवर में कुल 17 रन आए और स्कोर पहुंच गया है 45/2 पर. इस समय क्रीज पर डेवॉल्ड ब्रेविस 8 गेंदों में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान एडेन मार्करम 13 गेंदों में 15 रन पर टिके हुए हैं.
टी20 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. आज खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) की टीमें आमने-सामने हैं. यह मैच दोनों टीमों के लिहाज से काफी अहम है क्योंकि जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. वहीं, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा.
दक्षिण अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. उनकी तेज गेंदबाजी यूनिट ने पावरप्ले में लगातार विकेट निकालकर विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया है, जबकि बल्लेबाजों ने जरूरत पड़ने पर आक्रामक और समझदारी भरी पारियां खेली हैं. टीम इस बार नॉकआउट के दबाव को तोड़ने के इरादे से उतरी है.
वहीं न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी इवेंट्स में अपने शांत लेकिन प्रभावी खेल के लिए जानी जाती है. कीवी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में संतुलित प्रदर्शन किया है. बड़े मैचों में उनका अनुभव और रणनीतिक सोच उन्हें खतरनाक बनाती है. टी20 फॉर्मेट में एक ओवर ही मैच का रुख बदल सकता है. ऐसे में कोई भी टीम एक दूसरे पर हावी हो सकती है. मुकाबले में स्पिनर्स की भूमिका और डेथ ओवर्स की फिनिशिंग इस मुकाबले में अहम साबित होगी.
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, मार्को जेनसन, केशव महाराज, जेसन स्मिथ
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे

Live Updates

  • 22:03 (IST) 04 Mar 2026

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: फिन एलन ने ठोकी सबसे तेज सेंचुरी

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: फिन एलन ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़ते ही इतिहास रच दिया. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक ठोकने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. न्यूजीलैंड ने इस तरह फाइनल का टिकट कटा लिया. इससे पहले क्रिस गेल ने 47 गेंदों में साल 2016 में शतक ठोका था.

  • 21:59 (IST) 04 Mar 2026

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचा

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल मैच में उन्होंने 9 विकेट से हराया. फिन एलन ने शानदार शतक जड़ा.

  • 21:46 (IST) 04 Mar 2026

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 11 ओवर का खेल खत्म

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: 11 ओवर का खेल खत्म हो गया है और न्यूजीलैंड का स्कोर 130 के पार पहुंच गया है. साउथ अफ्रीका के लिए यहां से जीत मुश्किल नजर आ रही है.

  • 21:36 (IST) 04 Mar 2026

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: फिन एलन ने 19 बॉल में ठोकी फिफ्टी

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: फिन एलन ने सिर्फ 19 बॉल में फिफ्टी ठोक दी है. 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर 117-0 है.
     
  • 21:29 (IST) 04 Mar 2026

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: टिम साइफर्ट ने ठोकी फिफ्टी

    NZ vs SA 1st Semifinal Live Score: टिम साइफर्ट ने फिफ्टी ठोक दी है. उन्होंने 28 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. साउथ अफ्रीका का स्कोर 90 के पार है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST