<

Parliament Budget Session Highlights: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए हुई स्थगित

Parliament Budget Session Highlights: संसद के बजट सत्र में भारी घमासान मचा है. लगातार विपक्ष के हंगामे को देखते हुए लोकसभा कल यानी 5 फरवरी 2026 तक के लिए स्थगित कर दी गई है, जिसके कारण आज पीएम मोदी भाषण नहीं दे पाएंगे.

Parliament Budget Session Key Highlights: संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने ‘LoP को बोलने दो’ के नारे लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. दोपहर 2 बजे जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई, विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे और नारेबाजी के कारण मात्र 10 मिनट के भीतर ही सदन को स्थगित करना पड़ा. इसी बीच, लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी ने कहा कि वह पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की ‘यादों का संग्रह’ (memoir) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करेंगे.

प्रधानमंत्री का संबोधन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव’ का जवाब देने वाले हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था, जिसके बाद से ही इस पर चर्चा जारी है। लोकसभा में इस प्रस्ताव को सर्बानंद सोनोवाल ने पेश किया और तेजस्वी सूर्या ने इसका समर्थन किया. इस चर्चा के लिए कुल 18 घंटे का समय तय किया गया है। वहीं, राज्यसभा में बीजेपी सांसद सदानंद मास्टर ने यह प्रस्ताव पेश किया.

8 कांग्रेस सांसद निलंबित

मंगलवार को सदन में ‘अमर्यादित व्यवहार’ का हवाला देते हुए कांग्रेस के 8 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. निलंबित सांसदों में मणिकम टैगोर, किरण रेड्डी, प्रशांत पाडोले, हिबी ईडन, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरजीत औजला, एस वेंकट रमन और डीन कुर्याकोस शामिल हैं. इस कार्रवाई के विरोध में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया. राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई है कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर बोलने से रोका जा रहा है.

बजट सत्र का शेड्यूल

संसद का यह बजट सत्र 65 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 30 बैठकें होंगी. सत्र का समापन 2 अप्रैल को होगा. बीच में 13 फरवरी से 8 मार्च तक अवकाश रहेगा, ताकि स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों की समीक्षा कर सकें. सदन की कार्यवाही दोबारा 9 मार्च से शुरू होगी.

India News के इस लाइव ब्लॉग में संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पढ़ें…

Live Updates

  • 19:01 (IST) 04 Feb 2026

    Parliament Budget session Live: राज्यसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई

    Parliament Budget session Live: राज्यसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

    .

  • 17:30 (IST) 04 Feb 2026

    Parliament Budget session Live: मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में किताबें लहराने का उठाया मुद्दा

    Parliament Budget session Live: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा में निशिकांत दुबे द्वारा किताबें लहराने का मुद्दा उठाया और कहा कि राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महान नेताओं की दूसरे सदन में आलोचना की गई. किताबें दिखाई गईं, हम इसकी निंदा करते हैं. इस पर जेपी नड्डा ने जवाब दिया कि वे दूसरे सदन के मामलों पर यहां चर्चा नहीं कर सकते. वे जो चाहें कह सकते हैं और बाहर इसकी निंदा कर सकते हैं. यह यहां रिकॉर्ड में नहीं जा सकता. इसके बाद, विपक्षी कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने नारे लगाते हुए राज्यसभा से वॉकआउट किया.
  • 17:10 (IST) 04 Feb 2026

    Parliament Budget session Live: लोकसभा 5 फरवरी तक के लिए हुई स्थगित, पीएम मोदी का भाषण नहीं होगा

    Parliament Budget session Live: लगातार विपक्ष के हंगामे को देखते हुए लोकसभा कल यानी 5 फरवरी 2026 तक के लिए स्थगित कर दी गई है, जिसके कारण आज पीएम मोदी भाषण नहीं दे पाएंगे.

  • 15:59 (IST) 04 Feb 2026

    Parliament Budget session Live:  'इंदिरा गांधी के PM बनने के 60 साल बाद भी, BJP में कोई महिला पार्टी अध्यक्ष नहीं बनी,'

    Parliament Budget session Live:  राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि BJP में अब तक कोई भी महिला पार्टी अध्यक्ष नहीं बनी है. खरगे ने कहा, "इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बने 60 साल हो गए हैं, और उस दौरान कई महिलाएं महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनीं. BJP ने अब तक किसी भी महिला को पार्टी अध्यक्ष नहीं चुना है. 100 सालों में RSS में भी कोई महिला प्रमुख नहीं बनी..."

  • 15:36 (IST) 04 Feb 2026

    Parliament Budget session Live: मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय योजनाओं को 'कमज़ोर' करने का लगाया आरोप

    Parliament Budget session Live:  राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने जाति जनगणना कराने की योजनाओं में देरी का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष की मांगों के आगे झुक गई है. उन्होंने कहा, 'अभी भी इसके लिए कोई रोडमैप नहीं है, किसी भी राजनीतिक दल, राज्यों या विशेषज्ञों से सलाह नहीं ली गई है.'

    खड़गे ने आगे कहा कि देश में कमजोर समुदायों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं. खड़गे ने कहा 'कांग्रेस सरकारों ने SC/STs की स्थिति सुधारने के लिए कदम उठाए थे. लेकिन केंद्र सरकार ने इन योजनाओं को कमजोर कर दिया. अब, केंद्रीय योजनाओं के लिए आवंटित पैसा कम है, और वह भी खर्च नहीं किया जा रहा है,'.

Shivani Singh

नमस्ते, मैं हूँ शिवानी सिंह. पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के सफर में हूं और वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में सब-एडिटर के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हूं. मेरा मानना है कि हर खबर के पीछे एक कहानी होती है और उसे सही ढंग से कहना ही एक पत्रकार की असली जीत है. chakdecricket, Bihari News, 'InKhabar' जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में सब-एडिटर और एंकर की भूमिका निभाने के बाद, अब मैं अपनी लेखनी के जरिए आप तक पॉलिटिक्स, क्रिकेट और बॉलीवुड की बड़ी खबरों को डिकोड करती हूं. मेरा उद्देश्य जटिल से जटिल मुद्दे को भी सहज और सरल भाषा में आप तक पहुंचाना है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST