<

Parliament Winter Session Live Updates: BJP के सांसदों को जारी हुआ Whip, महत्वपूर्ण समिति रिपोर्ट पर संसद में चर्चा होने की संभावना

Parliament Winter Session Live Updates: कई अहम बिल पेश करने की तैयारी में केंद्र सरकार, BJP के सांसदों को जारी हुआ whip

Parliament Winter Session Live Updates:  देश-दुनिया के लिहाज से सोमवार (15 दिसंबर, 2025) का दिन बेहद अहम रहने वाला है. भारत में संसद के शीतकालीन सत्र का अंतिम सप्ताह सोमवार से शुरू हो गया है. सोमवार को सत्र के 11वें दिन की शुरुआत लोकसभा में सुबह 11 बजे प्रश्नकाल से हुई. वहीं, राज्यसभा में भी कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध हैं. सरकार की कोशिश है कि सत्र के अंतिम दिनों में कुछ महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराया जाए. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विह्व (whip) जारी किया है. इसमें लोकसभा के सांसदों को निर्देश दिया गया है कि वे 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहें. लोकसभा और राज्यसभा में सरकार सोमवार को लोकसभा में एटॉमिक एनर्जी (संशोधन) विधेयक पेश करने जा रही है. इस बिल के जरिये देश के परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को काम करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा कॉर्पोरेट कानूनों और हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया से जुड़े विधेयकों पर भी चर्चा की संभावना है. सोमवार को चुनाव आयोग के SIR अभियान और वंदे मातरम् जैसे मुद्दों पर पहले से ही माहौल गरम है और आज भी दोनों सदनों में हंगामे के आसार बने हुए हैं. विपक्ष सरकार को इन मुद्दों पर घेरने की रणनीति में है, जिससे बहस और टकराव देखने को मिल सकता है. यहां पर बता दें कि आगामी इस सप्ताह के वीकेंड पर 19 दिसंबर को लोकसभा और राज्यसभा का शीतकालीन सत्र समाप्त हो जाएगा. ऐसे में सरकार सभी बचे बिलों को पारित कराने में जुट गई है.

Live Updates

  • 12:01 (IST) 15 Dec 2025

    Parliament Winter Session Live Updates: महत्वपूर्ण समिति रिपोर्ट पर संसद में चर्चा होने की संभावना

    Parliament Winter Session Live Updates:  समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सदन में लोक लेखा समिति (पीएसी) की 2025-26 की रिपोर्टें भी प्रस्तुत की जाएंगी. सोमवार को लोकसभा में महत्वपूर्ण समिति रिपोर्ट, मंत्री वक्तव्य, 2025-26 के लिए अनुदान की पूरक मांगें और विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2025 सहित महत्वपूर्ण विधायी कार्य पर भी चर्चा की संभावना है. बताया जा रहा है कि लोकसभा की शुरुआत के दौरान प्रश्नकाल होगा. इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों की एक अलग सूची तैयार की जाएगी और फिर उनके उत्तर दिए जाएंगे. 

  • 11:23 (IST) 15 Dec 2025

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST