<

WPL 2026: फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी बेंगलुरु, स्मृति मंधाना ने ठोकी फिफ्टी

RCB W vs UP W WPL 2026 Live Score: यूपी वॉरियर्स के खिलाफ ग्रेस हैरिस ने आक्रामक अंदाज में अर्धशतक पूरा किया. मंधाना ने भी फिफ्टी जड़कर टीम को आसान सी जीत दिला दी. 144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 13.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.

RCB W in Final WPL 2026: यूपी के खिलाफ 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम ने 13.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. आरसीबी के लिए ओपनिंग करने उतरी ग्रेस हैरिस ने शानदार 75 रन की पारी खेली. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने भी पचासा जड़ा. विकेट नहीं ले पाने के कारण यूपी की टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने सिर्फ 2 विकेट ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वॉल का लिया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. आरसीबी ने इस मुकाबले को 8 विकेट से जीता. इस जीत के साथ उन्होंने फाइनल में एंट्री कर ली है.
आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान 10वें ओवर में एक झटके के बाद आरसीबीडब्ल्यू का स्कोर 115/1 हो गया. जॉर्जिया वोल 3 गेंदों में 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि स्मृति मंधाना 20 गेंदों में 36 रन बनाकर पारी संभाले हुए हैं. शिखा पांडे ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. ग्रेस हैरिस शतक की ओर बढ़ रही थी लेकिन वह 75 रन बनाकर आउट हो गई है. यूपी की पकड़ से यह मैच अब दूर जाता हुआ नजर आ रहा है.
20 ओवर का खेल खत्म हो गया है. यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 144 रन का लक्ष्य रखा है. यूपी ने जिस तरह की शुरुआत की थी उस हिसाब से अंत नहीं कर सकी. यूपी ने कप्तान मेग लैनिंग के 41 और दीप्ति शर्मा के 55 रन की पारी की बदौलत रन बोर्ड पर लगाए. इसके अलावा अन्य खिलाड़ी फ्लॉप रहे. आरसीबी के लिए नादिन डि क्लार्क ने 3 विकेट झटके.  ग्रेस हैरिस ने 2 विकेट लिए.
10 ओवर के खेल के बाद यूपी वॉरियर्स का स्कोर 82-2 है. इस दौरान उन्होंने कुल 2 विकेट गंवाए हैं. नादिन डी क्लर्क 1 और मेग लैनिंग 41 रन बनाकर आउट हुई. फिलहाल क्रीज पर दीप्ति शर्मा और हरलीन देओल है. दीप्ति रन बनाकर खेल रही है. 60 गेंदों का खेल अभी और बचा है. देखना होगा कि यूपी की टीम कितना स्कोर कर पाती है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब तक 8 मुकाबले खेल चुकी है. जिसमें कि उन्हें 6 में जीत मिली है. प्वाइंट टेबल में वे पहले स्थान पर हैं. वहीं, यूपी वॉरियर्स की हालत खराब है. यूपी 7 में से सिर्फ 2 मुकाबला ही जीत सकी है. वे प्वाइंट टेबल में आखिरी स्थान पर है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
यूपी वॉरियर्स का स्क्वॉड: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, चिनेल हेनरी, ममता मदिवाला, दीया यादव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्रकार, जॉर्जिया वोल, प्रथ्योषा कुमार, सायाली सतघरे, प्रेमा रावत

Live Updates

  • 22:39 (IST) 29 Jan 2026

    RCB W in WPL 2026 Final: फाइनल में पहुंची आरसीबी

    RCB W in Final: आरसीबी ने इस जीत के साथ फाइनल में एंट्री कर ली है. अब देखना होगा कि अगली टीम कौन सी होगी जो फाइनल में जगह बनाएगी. मुंबई और गुजरात जायंट्स फाइनल में पहुंच सकती है. दिल्ली की संभावना थोड़ी कम है. 

  • 22:32 (IST) 29 Jan 2026

    RCB W vs UP W WPL 2026 Live Score: आरसीबी ने यूपी को रौंदा

    आरसीबी विमेंस ने मिडिल ओवर्स में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मैच पर पकड़ मजबूत कर ली. 8वें ओवर में 14 रन आए, जहां ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना ने लगातार चौके जड़कर रनगति बढ़ाई. 9वें ओवर में 15 रन जुड़े और टीम 100 के पार पहुंच गई, हैरिस ने आक्रामक अंदाज में अर्धशतक पूरा किया. मंधाना ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को आसान सी जीत दिला दी. 144 रन के लक्ष्य का पीछा आरसीबी ने 13.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.

  • 22:24 (IST) 29 Jan 2026

    RCB W vs UP W WPL 2026 Live Score: 12वें ओवर के बाद आरसीबीडब्ल्यू का स्कोर 135/1

    RCB W vs UP W WPL 2026 Live Score: आरसीबी की पारी का 12वां ओवर फिर से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हुआ, जिसमें कुल 15 रन आए. इस आक्रामक ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 135/1 पहुंच गया. जॉर्जिया वोल 13 गेंदों में 15 रन बनाकर संभलकर खेल रही हैं, वहीं स्मृति मंधाना 22 गेंदों में 43 रन बनाकर तेजी से रन जोड़ रही हैं.

  • 22:15 (IST) 29 Jan 2026

    RCB W vs UP W WPL 2026 Live Score: यूपी का पहला विकेट गिरा

    RCB W vs UP W WPL 2026 Live Score: इस ओवर में गेंदबाज को अहम सफलता मिली. ओवर की पहली ही गेंद पर विकेट गिरा. ग्रेस हैरिस 37 गेंदों में 75 रन बनाकर आउट हो गई.

  • 22:10 (IST) 29 Jan 2026

    RCB W vs UP W WPL 2026 Live Score: 9वें ओवर में कुल 15 रन आए

    RCB W vs UP W WPL 2026 Live Score: आरसीबीडब्ल्यू की पारी का 9वां ओवर भी बल्लेबाजों के नाम रहा, जिसमें कुल 15 रन आए.  ग्रेस हैरिस 36 गेंदों में 75 रन बनाकर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही हैं, जबकि स्मृति मंधाना 18 गेंदों में 31 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दे रही हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री बने बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद…

Last Updated: April 15, 2026 11:27:09 IST

CSK vs KKR Highlights: केकेआर की लगातार चौथी हार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से रौंदा, दर्ज की दूसरी जीत

CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए…

Last Updated: April 14, 2026 23:40:38 IST