Salim Khan Health Highlights: सलमान खान के पिता और मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह 90 साल के हैं. फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. सलमान खान पिता को देखने अस्पताल पहुंच चुके हैं.
सलीम खान हेल्थ अपडेट्स लाइव
Salim Khan Hospitalized Key Highlights: मशहूर फिल्म लेखक और एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलीम खान इस समय आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस बीच सलमान खान अपने पिता को देखने के लिए लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे हैं. इसके बाद उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंच चुकी हैं.
फिलहाल डॉक्टरों की टीम 90 वर्षीय सलीम खान के सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति स्थिर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सलीम खान को शरीर में सूजन की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला लिया. सलमान खान मढ़ इलाके में चल रही शूटिंग को बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे.
बता दें कि सलीम खान एक जाने-माने लेखक रहे हैं. गीतकार जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर हुई. यह जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से जानी जाती है. दोनों ने मिलकर ऐसी कहानियां और डायलॉग्स लिखे, जिन्होंने दर्शकों की तालियां बटोरी और बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए.
लीलावती अस्पताल की तरफ से सलीम खान की तबीयत को लेकर ऑफिशियल बयान आया है. बयान में अस्पताल मे बताया है- 'सलीम खान को सुबह 8:30 बजे लीलावती अस्पताल में डॉ. जलील पारकर के अधीन आईसीयू में भर्ती कराया गया है. उन्हें उनके परिवार के डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा ने इमरजेंसी में लाया था. इमरजेंसी में उनकी देखभाल शुरू की गई और फिर उन्हें पहले माले पर आईसीयू में शिफ्ट किया गया. उनका इलाज डॉक्टरों की टीम कर रही है, जिसमें डॉ. विनय चौहान (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजित मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं. परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए आज उनकी सेहत के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा रही है. कल सुबह 11 बजे परिवार की सहमति से प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा और मरीज की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा. कृपया हमारा साथ दें. फिलहाल सलीम खान की हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें उनकी क्लिनिकल स्थिति को लेकर करीबी निगरानी में रखा गया है.
सलीम खान को तबीयत बिगड़ने के बाद लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है., जहां उनका इलाज जारी है. इस बीच लगातार उनके परिवार वाले उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं.
सलीम खान 90 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव रहते हैं. अस्पताल में भर्ती होने से ठीक चार दिन पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सलीम खान समुद्र किनारे अपनी पूरी सुरक्षा टीम के साथ आराम से टहलते दिख रहे हैं. वीडियो में कुछ जगहों पर सलीम खान को चलने के लिए सहारा लेना पड़ रहा है.
90 वर्षीय सलीम खान की तबीयत बिगड़ने की खबर ने मनोरंजन जगत की टेंशन बढ़ा दी है. शोले और जंजीर जैसे कई आईकॉनिक फिल्मों की कहानी लिखने वाले सलीम खान की सेहत के लिए तमाम फैंस दुआ कर रहे हैं.
सलमान खान के अलावा हॉस्पिटल के बाहर सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा भी नजर आए. वहीं पापा को देखने के लिए बेटी अलवीरा खान ग्निहोत्री भी हॉस्पिटल पहुंची हैं.
मुंबई: एक्टर सलमान खान अपने पिता, जाने-माने एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर सलीम खान को देखने के लिए मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे, जिन्हें यहां भर्ती कराया गया है. एक्टर हॉस्पिटल से बाहर निकलते नजर आए, जहां उनके साथ कुछ सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौजूद थे.
Bankipur Datia Manjalpur Upchunav 2026 result Live: बिहार उपचुनाव की वोटों की गिनती के शुरुआती…
Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…
Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…
West Bengal Assembly Election Voting Highlights: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…
West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…
PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…