<

LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: विपक्षी सांसदों के विरोध प्रदर्शन के बाद लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा जारी, SIR पर चर्चा की मांग

LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: संसद के शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन भी हंगामेदार रहने की संभावना है. विपक्ष ने SIR के मुद्दे पर सरकार को लगातार घेर रही है. वही सत्ता पक्ष की कोशिश अहम बिलों पर चर्चा होगी. आज संसद के विंटर सेशन का दूसरा दिन है. विपक्षी INDIA अलायंस के सांसदों ने संसद परिसर में SIR के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा है. उन्होंने संसद के मकर गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए है. विपक्षी सांसदों लोकसभा के अंदर भी विरोध प्रदर्शन करते रहे, जिससे संसद को 12 बजे तक स्थगित करना पड़ा है. 

Live Updates

  • 16:18 (IST) 02 Dec 2025

    LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: लोकसभा में वन्दे मातरम पर 8 दिसंबर सोमवार को सुबह 12 बजे से होगी बहस

    LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: लोकसभा में वन्दे मातरम पर 8 दिसंबर सोमवार को सुबह 12 बजे से होगी बहस,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 10 घंटे होगी बहस.एसआईआर की बजाए चुनाव सुधार पर मंगलवार 9 दिसंबर से शुरू होगी बहस,चुनाव सुधार पर भी 10 घंटे होगी लोकसभा में चर्चा .बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में स्पीकर ओम बिरला ने सुनाया फैसला

  • 14:23 (IST) 02 Dec 2025

    LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: स्पीकर ओम बिरला ने दोपहर 3 बजे सभी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई

    LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: दोपहर 3.30 बजे स्पीकर ओम बिरला ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी बीएसी की बैठक बुलाई है,इस बैठक में संसद में जारी गतिरोध तोड़ने की होगी बात


  • 13:40 (IST) 02 Dec 2025

    LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: ये लोग(विपक्ष) संसद का समय बर्बाद करते हैं- भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद

    LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "SIR का मुद्दा पिछले सत्र में भी उठाया गया था इतनी बड़ी बिहार में इनकी हार हुई और एक इंसान ने शिकायत नहीं किया कि वोट काटे गए हैं...कांग्रेस कुछ तो शर्म करो इतनी बड़ी हार के बाद भी यहां पर खड़े हो...ये कहानी कहां से आ रही है ये इसलिए आ रही क्योंकि बंगाल में घुसपैठियों को बचाने की कोशिश चल रही है ताकि बंगाल में घुसपैठिए उनकी सरकार को वोट दें. ये है बड़े सवाल...ये लोग संसद का समय बर्बाद करते हैं..."

  • 12:50 (IST) 02 Dec 2025

    LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: PM मोदी सरकार संसदीय परंपराओं के साथ धोखा और विश्वासघात की पहचान बन गई है - कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

    LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "PM मोदी सरकार संसदीय परंपराओं के साथ धोखा और विश्वासघात की पहचान बन गई है. परसों उन्होंने कहा था कि वे सुबह 9 बजे तक बताएंगे कि बैठक कब और कहां होगी और इस विषय की रूपरेखा क्या होगी. आज जब हम सवाल उठा रहे हैं, तो वे चुप हैं और जवाब देने से मना कर रहे हैं... जब सदन सिर्फ 12 वर्किंग डे हैं, प्राइवेट बिल को मिलाकर ज्यादा से ज्यादा 15 हो सकते हैं. दूसरा दिन भी बीत चुका है यह सरकार न देख रही है और न सुन रही है कि कितने BLO ने आत्महत्या की है, कितने लोग मरे हैं और उसके बाद भी क्या सरकार किसानों जैसा ही इतिहास दोहराएगी?... कितने BLO के मारने के बाद वे SIR पर चर्चा करेंगे? यह संसद भवन चर्चा के लिए नहीं तो किस काम का है... सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. दोपहर 2 बजे के बाद हम फिर वही करेंगे..."

  • 11:58 (IST) 02 Dec 2025

    लगातार विरोध के बीच सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित

    LIVE Parliament Winter Session 2025 Day 2: बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग बुलाई गई है. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला आज दोपहर 3 बजे मीटिंग में वंदे मातरम पर बहस की तारीख और समय तय करेंगे. SIR पर भी चर्चा हो सकती है.

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री बने बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद…

Last Updated: April 15, 2026 11:27:09 IST

CSK vs KKR Highlights: केकेआर की लगातार चौथी हार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से रौंदा, दर्ज की दूसरी जीत

CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए…

Last Updated: April 14, 2026 23:40:38 IST