<

SRH vs RR Highlights: राजस्थान रॉयल्स के ‘विजय रथ’ पर लगा ब्रेक, सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रनों से रौंदा, प्रफुल्ल हिंगे-साकिब हुसैन चमके

SRH vs RR LIVE Score Updates | Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals 21th Match Live Score Updates | SRH vs RR IPL 2026 Scorecard Live: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रनों से हरा दिया है. यह इस सीजन में राजस्थान के लिए पहली हार है. वहीं, हैदराबाद की टीम ने IPL 2026 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है.

SRH vs RR Highlights: IPL 2026 के 21वां मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 57 रनों से हराकर उनका विजय रथ रोक दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए थे. हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने 44 गेदों पर 91 रनों की कप्तानी पारी खेली थी. उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 28 और सलिल अरोड़ा ने 24 रन का योगदान दिया. इसके जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 159 रन के स्कोर पर सिमट गई. राजस्थान ने सिर्फ 9 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा ने पारी को संभाला. फिर फरेरा 44 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 32 गेदों पर 45 रन बनाए. उनके अलावा तुषार देशपांडे ने 25 रनों की छोटी पारी खेली. इसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट चटकाए. उनके अलावा ईशान मलिंगा ने भी 2 विकेट हासिल किए.

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे. (सब इम्पैक्ट: स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल)

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे. (सब इम्पैक्ट: वैभव सूर्यवंशी, शिमरॉन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, बृजेश शर्मा)

Live Updates

  • 23:27 (IST) 13 Apr 2026

    SRH vs RR LIVE Score Updates: मैच में कब-क्या हुआ?

    सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 216 रन बनाए थे. हैदराबाद की ओर से ईशान किशन ने 44 गेदों पर 91 रनों की कप्तानी पारी खेली थी. उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 40 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी ने 28 और सलिल अरोड़ा ने 24 रन का योगदान दिया. इसके जवाब में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम सिर्फ 159 रन के स्कोर पर सिमट गई. राजस्थान ने सिर्फ 9 रन पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा ने पारी को संभाला. फिर फरेरा 44 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रविंद्र जडेजा ने 32 गेदों पर 45 रन बनाए. उनके अलावा तुषार देशपांडे ने 25 रनों की छोटी पारी खेली. इसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट चटकाए. उनके अलावा ईशान मलिंगा ने भी 2 विकेट हासिल किए.

  • 23:19 (IST) 13 Apr 2026

    SRH vs RR LIVE Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने रोका राजस्थान रॉयल्स को विजय रथ

    सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोक दिया है. राजस्थान की टीम को लगातार 4 मैच जीतने के बाद पहली हार का सामना करना पड़ा है.

  • 23:17 (IST) 13 Apr 2026

    SRH vs RR LIVE Score Updates: 159 रन पर सिमटी राजस्थान की पारी

    राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई है. ईशान मलिंगा ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर तुषार देशपांडे को आउट किया. सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया है.

  • 23:12 (IST) 13 Apr 2026

    SRH vs RR LIVE Score Updates: राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों में 61 रन की जरूरत

    18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन पर पहुंच गया है. अब राजस्थान को जीत के लिए 12 गेंदों पर 61 रनों की जरूरत है.

  • 23:07 (IST) 13 Apr 2026

    SRH vs RR IPL 2026 Scorecard Live: साकिब हुसैन ने झटके 4 विकेट

    साकिब हुसैन ने 17वें ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर 2 विकेट चटका दिए हैं. उन्होंने पहले जोफ्रा आर्चर को अपना शिकार बनाया, जिसके बाद रवि बिश्नोई को भी ईशान किशन के हाथों कैच आउट करवा दिया. फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 140 रनों पर 9 विकेट हो गया है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST