होम / Weather Update: फरवरी में बदल रहा मौसम का मिजाज, दिल्ली में धूप के साथ लोग ले रहे राहत की सांस

Weather Update: फरवरी में बदल रहा मौसम का मिजाज, दिल्ली में धूप के साथ लोग ले रहे राहत की सांस

Mudit Goswami • LAST UPDATED : February 7, 2024, 8:26 am IST

 

India News, (इंडिया न्यूज), Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश/बर्फबारी के लिए अलर्ट जारी किया है।  वहीं राजधानी दिल्ली का मौसम जल्द ही एक बार फिर करवट ले सकता है। दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को दिन भर धूप खिली रहने से लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में ठंडी हवाओं के कारण ठंड बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा. ये दोनों सामान्य से दो डिग्री कम हैं। मौसम विभाग माने तो बुधवार और गुरुवार को हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रह सकती है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली यह हवा अपने साथ हिमपात वाले हिस्सों की ठंड लेकर आएगी।

मुंबई में मौसम

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा स्तर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 7.19 के आसपास रहेगी। हवा 9.32 की रफ्तार से 315 डिग्री के आसपास चलेगी। सात दिनों की मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मुंबई में तापमान मंगलवार को 24 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 24 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 24 डिग्री सेल्सियस, 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रविवार को और सोमवार को 24 डिग्री सेल्सियस।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Weather Update: 3 राज्यों में लू का अलर्ट, देश में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD का नया अपडेट -Indianews  
पति की वर्कआउट की Kiara हुई दिवानी, Sidharth के फैंस ने किया इस तरह रिएक्ट – Indianews
Petrol Diesel Price: प्रट्रोल- डिजल के भावों में बदलाव, जानें क्या है आपके शहर में कच्चे तेल की कीमत-Indianews
Aaj Ka Panchang: आज का पंचांग, तिथि, व्रत; शुभ और अशुभ मुहूर्त- indianews
Aaj ka Rashifal: नौकरी की खोज होगी पूरी, किसी नए शख्स की होगी जिंदगी में एंट्री; यहां जानें आज क्या है आपके राशि में -Indianews
तस्वीर में दिख रही बच्ची आज है मशहूर एक्ट्रेस, थ्रोबैक से फैंस हुए कन्फ्यूजन – Indianews
CBSE Results 2024: डिजिलॉकर पर सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट करें चेक, यहां जानें आसान तरीका- indianews
ADVERTISEMENT