Hindi News / Live Update / Akshra Singh Glamorous Style In Arre Wah

Akshra Singh: अक्षरा सिंह के 'अर्रे वाह' में ग्लैमरस अंदाज को देख दीवाने हो रहे दर्शक

इंडिया न्यूज, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की दमदार और बिंदास एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) हाल में टीवी के फेमस रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Big Boss) में नजर आईं थीं। एक्ट्रेस कुछ समय तक बिग बॉस के घर में रहने के बाद भले ही बाहर हो गई हों, लेकिन उनके फैंस की लिस्ट में बढ़ोतरी अब […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue
इंडिया न्यूज, पटना:

भोजपुरी इंडस्ट्री की दमदार और बिंदास एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) हाल में टीवी के फेमस रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Big Boss) में नजर आईं थीं। एक्ट्रेस कुछ समय तक बिग बॉस के घर में रहने के बाद भले ही बाहर हो गई हों, लेकिन उनके फैंस की लिस्ट में बढ़ोतरी अब भी तेजी से देखी जा सकती है। अक्षरा सिंह (Akshra Singh) किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे कारण उनका लेटेस्ट सॉन्ग हो या फिर उनकी कोई ग्लैमरस तस्वीर। एक्ट्रेस अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं।

Akshra Singh Songs are Always Trending

इसके अलावा वह फैंस के लिए लेटेस्ट सॉन्ग भी लाती रहती हैं, जिनको बेहद पसंद भी किया जाता है। दर्शक कमेंट कर उनके सॉन्ग की तारीफ करना नहीं भूलते हैं। इसके अलावा उनके नए गानों के साथ-साथ कुछ पुराने गाने भी यूट्यूब पर धमाल मचाते नजर आते हैं, जो ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। इन दिनों उनका ऐसा ही एक गाना ट्रेंडिंग पर बना हुआ है। गाने के बोल ‘अर्रे वाह’ है। वीडियो में अक्षरा सिंह (Akshra Singh) का लुक जबरदस्त और बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है जो फैंस को बेहद भा रहा है। वीडियो में अक्षरा सिंह मेकअप के साथ ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

Akshra Singh

अक्षरा सिंह (Akshra Singh) के इस गाने के वीडियो को 20 मिलियन से ज्यादा दर्शक देख चुके हैं। गाने को खुद अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल आजाद सिंह द्वारा लिखे गए हैं, साथ ही गाने को संगीत भी आजाद सिंह द्वारा दिया गया है। इसके अलावा एक्ट्रेस एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ एक शानदार अदाकारा भी हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखाया है। अक्षरा विवादों को लेकर भी चचार्ओं में बनी रहती हैं, जिसमें सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह का नाम शुमार है, जिनको वो कई साल पहले डेट कर चुकी हैं।

 

Must Read:- Bhojpuri Actress मोनालिसा ने फ्लाइट किया कांटा लगा पर डांस

Connect With Us: Twitter facebook

Tags:

Akshra Singh
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue