Alia Bhatt Baby Shower: बॉलीवुड के क्यूट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। बता दें, इन दिनों आलिया अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रहीं हैं। दोनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं। वहीं आज यानी बुधवार को आलिया की गोद भराई की रस्म भी होने जा रही है। इस खास मौके पर रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया की बहन शाहीन भट्ट उनके घर पहुंची हैं। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
आपको बता दें, आलिया भट्ट की गोद भराई उनके मुंबई स्थित घर वास्तु में हो रहा है। आलिया की गोद भराई में उनके भट्ट और कपूर परिवार के अलावा उनके करीबी दोस्त भी शामिल हो रहें हैं। वहीं आलिया के घर गोद भराई की रस्म में शामिल होने के लिए रणबीर की मां नीतू कपूर बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, दादी नीला देवी और आलिया की बहन शाहीन भट्ट ट्रेडिशनल लुक में उनके घर पहुंची हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर की शादी अप्रैल में इसी घर में हुई थी।
Alia Bhatt Baby Shower.
आपको बता दें कि हाल ही में आलिया भट्ट के बेबी शावर में शामिल होने वालों की गेस्ट लिस्ट सामने आई थी। बेबी शावर के लिस्ट में शाहीन भट्ट, रणबीर की बहनें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आकांक्षा रंजन सिंह, नव्या नंदा, श्वेता बच्चन, आरती शेट्टी समेत उनकी बचपन की दोस्तों का नाम शामिल था।
वहीं बेबी शावर का डेकोरेशन पारंपरिक तरीकों को छोड़कर ट्रेंडी तरीके से किया जा रहा है। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए ये साल काफी खास रहा है। एक तरफ उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
ये भी पढ़े:- Bade Miyan Chote Miyan: Akshay Kumar और Tiger Shroff की फिल्म में रोमांस करती दिखेगी ये एक्ट्रेस – India News