India News (इंडिया न्यूज़), Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) आज 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे। आज ये कपल हमेशा के लिए एक-दूसरे का होने वाला है। अंबानी परिवार इस शादी को अपने बच्चों के जीवन का सबसे बेहतरीन दिन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हर बीतते घंटे के साथ, दुनिया भर से मशहूर हस्तियों को शादी में शामिल होते हुए देखा जा सकता है।
![]()
priyanka chopda and nick jonas
View this post on Instagram
लगातार सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आ रहे मेहमानों की वीडियो और तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। अब इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा शादी स्थल के लिए रवाना हुए।
View this post on Instagram
गायक और अभिनेता निक जोनास, जो प्रियंका चोपड़ा के पति भी हैं, ने खुद और प्रियंका को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए रवाना होते हुए एक वीडियो साझा किया।
View this post on Instagram